धमाल 4′ की रिलीज डेट हुई कंफर्म, हंसा-हंसा कर बॉक्स ऑफिस किंग बनेगे अजय देवगन

अजय देवगन एक बार फिर अपनी हिट फ्रेंचाइजी के सीक्वल के साथ कमबैक करने वाले हैं. दरअसल एक्टर अपनी ‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की चौथी इंस्टॉलमेंट के साथ इस फिल्म के ओरिजनल गैंग रितेश देशमुख, तुषार कपूर और अरशद वारसी के साथ दर्शकों को फिर हंसाने आ रहे हैं. वहीं फैंस में ‘धमाल 4’ को लेकर पहले ही काफी एक्साइटमेंट है. इन सबके बीच मेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है. जानते हैं ये फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी?

पागलपन और अफरा-तफरी के एक और दौर के लिए तैयार हो जाइए. दरअसल मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘धमाल’ अपनी चौथी किस्त के साथ ऑफिशियली वापसी कर रही है. फिल्म निर्माताओं ने इसे त्योहारी सीजन में रिलीज करने की योजना बनाई है और यह 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कॉमेडी के दिग्गज निर्देशक इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ओरिजनल कलाकार ही कमबैक कर रहे हैं., साथ ही कुछ नए कलाकार भी टीम में शामिल हुए हैं.