नवादा के जेडीयू विधायक श्री मति विभा देवी ने भारत सरकार के संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भेजकर- बिहार प्रांत अन्तर्गत जिला नवादा डाक मंडल को सेन्ट्रल रीजन, पटना में शामिल किये की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि पहले भी डाक विभाग नवादा जिला सेन्ट्रल रीजन, पटना में स्थित था, लेकिन वर्तमान में डाक विभाग (संचार मंत्रालय, भारत सरकार) के ज्ञापांक संख्या-क्यू-13/34/2026-पी0ई0-1-डी०ओ०पी०, दिनांक 12.10.2026 के द्वारा बिहार प्रांत अन्तर्गत जिला नवादा को सेन्ट्रल रीजन, पटना से हटाकर सेन्ट्रल रीजन, भागलपुर में शामिल किया जा रहा है। नवादा जिला को सेन्ट्रल रीजन, भागलपुर होने से दोनो शहरों के बीच ना तो रेल सेवा उपलब्ध है और ना ही रोड सेवा ही उपलब्ध है।
विदित हो कि नवादा जिला के इर्द गिर्द जिला यथा गया एवं नालन्दा डाक विभाग वर्तमान में सेन्ट्रल रीजन, पटना में है। जिला नवादा को पटना से हटाकर सेन्ट्रल रीजन, भागलपुर कर दिया गया है। जिसके कारण समय के दुरूपयोग के साथ-साथ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
अतः आग्रह किया गया है कि जनहित में नवादा जिला डाक मंडल को सेन्ट्रल रीजन, भागलपुर से हटाकर सेन्ट्रल रीजन, पटना में ही शामिल करने की महत्ती कृपा की जाए।
इधर वजीरगंज और तरवां डाकघर को नवादा से हटाकर गया से जोड़ने की मांग भी की जा रही है।