दिल्ली : योगेंद्र कुमार सह अधीक्षक( तिहाड़ जेल) ने गवर्मेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुभाष नगर में पटाखों के विरुद्ध अभियान चलाया

योगेंद्र कुमार सह अधीक्षक( तिहाड़ जेल) एवं मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि ( एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ) ने प्रदूषण के तहत पटाखों के विरुद्ध अभियान, गवर्मेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुभाष नगर न्यू दिल्ली से शुरू किया जो पूरा महीना चलेगा , इस अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया , प्रधानाचार्य अर्चना ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना पड़ेगा तथा योगेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों से संकल्प दिलाया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए दीपावली पर केवल ग्रीन पटाखे ही चलाए ।
इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी जसमीत कौर , रेखा बेरी , केयर टेकर ( एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया) जय राम , सोनू कुमार , राम निवास यादव ने भी इस अभियान में भाग लिया ।