बहू ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन को किया बर्थडे विश

मेगास्टार अमिताभ बच्चन 83 साल के हो गए हैं. 11 अक्टूबर को उनका बर्थडे था. एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हर साल अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में बर्थडे विश करती हैं. इस बार भी ऐश्वर्या ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन संग एक फोटो शेयर की है.

फोटो में अमिताभ और आराध्या साथ में सेल्फी लेते दिख रहे हैं. फोटो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे डियर-पा और दादाजी. प्यार और भगवान अपना आशीर्वाद आप पर बनाए रखे.