हरदोई में फरियादी को नहीं मिली सुनवाई: पिहानी थाने में कोतवाल ने कहा आज छुट्टी है कल आना डीजीपी के आदेश की अवहेलना।

हरदोई :- के पिहानी कोतवाली में एक फरियादी को न्याय के लिए परेशान होना पड़ा कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने इसकी शिकायत सुनने से मना कर दिया।

फरियादी थाने पहुंचा तो डेक्स पर कोई मौजूद नहीं था मुंशी ने उसे बैठकर इंतजार करने को कहा काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी किसी ने इसकी शिकायत नहीं सुनी फरियादी ने प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल को फोन किया उन्होंने बताया कि कोतवाली में ताला लगा है और आज छुट्टी है फरियादी के कई बार विनती करने पर भी उन्होंने कल आने की बात कही।

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का खुला उल्लंघन है डीजीपी और मुख्यमंत्री ने पीड़ितों की समस्या तत्काल सुनने के लिए निर्देश दिए हैं जनपद के पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादौन की सख्त हिदायत के बावजूद कुछ अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं कर रहे हैं सी ओ हरियाणा अजीत चौहान ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।