माधोगंज की ग्राम सभा बघोडा के गांव सूरतपूर्वा में अमृत योजना का कार्य हो रहा है पाइप डालने के बाद खुदी हुई रोड को सही से बंद नही किया जा रहा है रोड को बन्द करने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही कई लोग बड़े बूढ़े लोग रात के अधेरे में गड्ढे में गिर भी चुके है अगर बात करे सफाई व्यवस्था की तो महीनो हो जाता है सफाई नही होती हैं नालियों में कूड़ा भरे होने के कारण नालिया बन्द हो चुकी है प्रधान से जानकारी लेनी चाही…
Category: हरदोइ
हरदोई : वीरागना लक्ष्मी बाई मिनी स्टेडियम मे खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कोथावा कस्बा स्थिति वीरगना रानी लक्ष्मीबाई मिनी स्टेडियम में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र हरदोई के द्वारा नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान बच्चों ने दो सौ मीटर दूर प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया।इसमें जरौआ की उमा को प्रथम स्थान, रैपालपुर की सोनी को द्वतीय स्थान व मनिकापुर की अनुष्का को तृतीय स्थान मिला।इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मिशन एजुकेशन ज़िला प्रभारी…
हरदोई : अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एफएसटी व एसएसटी टीमों का हुआ प्रशिक्षण।
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विहन सम्पन्न कराने हेतु आज रसखान प्रेक्षागृह में मध्यान्ह 12:00 बजे 06 टीमों (स्थैतिक निगरानी टीम, उड़नदस्ता टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक टीम, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम व लेखा टीम) के अधिकारियों / कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, वरिष्ठ कोषधिकारी डा० अनुराग द्विवेदी, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह तथा समस्त टीमों के सदस्य उपस्थित हुए ।अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य में उत्पन्न होने वाली…
हरदोई :राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 3,68,949 मामलों का हुआ निस्तारण
हरदोई से प्रदीप कुमार की खास रिपोर्ट 09 मार्च 2024 अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 09 मार्च 2024 दिन शनिवार को प्रातः 10:30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अजय कुमार श्रीवास्तव,माननीय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण शमशुल हक, अपर जिला जज प्रीती श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज हेमेन्द्र कुमार सिंह, समस्त न्यायिक अधिकारी व…
हरदोई : कस्बे से लेकर गांवों तक झोलाछाप की भरमार
सुना है डॉक्टर धरती के भगवान कहे जाते हैं कोई भी बीमारी होने पर डॉक्टर ही याद आते है और विश्वास होता है कि डॉक्टर के पास जाएंगे तो ठीक हो जाएंगे, लेकिन जब डॉक्टर को ही पूर्ण जानकारी न हो तो निश्चित ही इलाज करवाने में डर लगेगा। सुरसा सहित सेमरा चौराहा क्षेत्र में तो झोला छाप डॉक्टरों की भरमार है। जगह-जगह यहां झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक खुले हुए व बाइकों में बैग टांगकर बेखौफ इलाज के नाम पर ठगी करते नजर आते हैं। हर गली मुहल्लों में झोलाछाप…
हरदोई : कालिका देवी के दर पर पूरी होती है मनोकामना
कोथावा के भवानींपुर गांव स्थिति कालिका माता मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है।मंदिर में घंटे और मंत्रोचार के स्वर सुनाई देने लगते हैं। भक्त बड़ी उत्सुकता से माता के मंदिरों में पहुंच कर अपनी मन की मुराद पूरी करने की अरदास लगाते हैं।जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन कलिकन देवी का मंदिर विकास खंड कोथावां क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वातावरण की दृष्टि से यह मंदिर बेहद रमणीय स्थल है। शहर के कौतूहल से दूर कोथावां कस्बे से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित…
हरदोई : यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
आज दिनांक 08.03.2024 को पुलिस अधीक्षक हरदोई व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात, एआरटीओ, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर व प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा शहर में बिना DL चलने वाले वाहन चालक एवं नाबालिक बच्चों के द्वारा ई रिक्शा चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही की गई तथा 05 ट्रैक्टर चालकों को ट्राली में सवारियां ढोने के लिए कारण सीज किया गया तथा शहर के मुख्य चौराहे सिनेमा चौराहा , लखनऊ चुंगी, नुमाइश चौराहा , पिहानी चुंगी, जिंदपीर चौराहा पर दो पहिया वाहन पर…
हरदोई : हरियावा ब्लाक के मुगलीपुर गांव में सरकारी विद्यालय में सिडुल के अनुरूप नही मिलता भोजन
हरियावा ब्लाक के मुगलीपुर गांव में उच्चतम प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को सडुल के अनुरूप नही मिलता भोजन बच्चो ने बताया तहड़ी मिलती है और दाल चावल दूध एक दो बार मिला बस फल तो मिलते ही नहीं है विद्यालय की प्रेस्पल्प से जानकारी लेनी चाही तो उन्होने कहा आप अपना काम करो वही छात्र छात्राओं के सौचाल्य में गन्दगी का अंबार देखने को मिला पानी की भी व्यवस्था नहीं है एक हैंडपाइप है जिसमे समर लगा हुआ है डी सी एम श्री राम फाउंडेशन द्वारा बनाया गया सौचाल्य की…
हरदोई : भाजपा सांसद बोले सपा प्रत्यासी से मेरा कोई रिश्ता नहीं
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सांसद अशोक रावत ने कहा सपा प्रत्यासी से मेरा कोई रिश्ता नहीं है बैठक में आए कार्यकताओं को अपने नगर मण्डल में अधिक से अधिक मतदान करा कर भारत के प्रधानमंत्री के हाथो को मजबूत करने का काम करे जिससे जनता का विश्वास पार्टी पर वा आप पर कायम रहे और मुझे भी ऊर्जा मिलने का काम हो सके इसी क्रम के चलते सांसद ने पत्रकार साथियो को पटका पहना कर सम्मानित किया इसी क्रम में मल्लावा विलग्राम विधानसभा विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा…
हरदोई : प्रधान सचिव की मनमानी के चलते आदमपुर ग्रामसभा में सफाई व्यवस्था दर किनार ।
टेडीयावा ब्लॉक के आदमपुर ग्राम पंचायत के गांव मामपुर गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर व्यवस्थाएं दोस्त नजर आ रही हैं इसी के चलते गांव में देखने को मिला नालियों के ऊपर कूड़े के अंबार लगे हुए हैं यह समझ में ही नहीं आ रहा है की नली में सड़क है या सड़क में नाली है ग्राम प्रधान व सचिव को फोन करके जानकारी लेनी चाहिए तो सचिन का फोन नहीं उठा प्रधानमंत्री आवास प्रधानमंत्री शौचालय जैसी योजनाओं को दरकिनार किए हुए प्रधान सचिव अपनी मनमानी चला रहे हैं कई…
हरदोई : एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन।
मुख्य अतिथि के तौर पर बिलग्राम मल्लावां के यशस्वी विधायक श्री आशीष सिंह आशू जी की माता श्रीमती विमला देवी जी , एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रवीण कुमार (खंड विकास अधिकारी माधौगंज) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज गिरजेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एआरपी कुलदीप सिंह के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि महोदया के द्वारा माता सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के द्वारा…
हरदोई : सरकार दिव्यांगों को सशक्त व सक्षम बनाने के लिए कृत संकल्प: जिला पंचायत अध्यक्ष
हरदोई : स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पीके वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कुल 424 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किये जिसमे 100 ट्राई साइकिल, 50 एमआर किट, 50 लेप्रोसी किट, 20 व्हील चेयर, 10 हियरिंग ऐड, 30 जोड़ी बैसाखी व 164 कृत्रिम अंग शामिल हैं। उपकरण पाकर दिव्यांग व उनके परिजन हर्षित नजर आये। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार दिव्यांगों को सशक्त…
हरदोई : रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित की गयी मतदाता जागरूकता गोष्ठी
हरदोई : रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उदघाटन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ रही। इसका थीम वाक्य ‘हरदोई ने ठाना है, सर्वाधिक मतदान का रिकार्ड बनाना है, इसलिए सपरिवार शत प्रतिशत मतदान करने जाना है, रहा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान अवश्य करें। बैग के…
हरदोई :पुराने अधूरे आवासों का निर्माण जल्द कराया जाये: जिलाधिकारी।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किश्तों का भुगतान समय से कराया जाये। पुराने अधूरे आवासों का निर्माण जल्द कराया जाये। लाभार्थियों से संवाद किया जाये। अधूरे आवास को लेकर उन्होंने बीडीओ भरावन से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जल्द सुधार न लाने वाले खण्ड विकास अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने व अन्य सम्बंधित अधिकारी…
हरदोई :नेहरू युवा केंद्र द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत सांडी , हरपालपुर और बिलग्राम में आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिता
ग्रामीण अंचलों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का काम करता है नेहरू युवा केंद्र…….ब्लॉक प्रमुख सांडी ,अनिल राजपूत । *हरदोई*। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सांडी के शिवम इंटर कॉलेज में आयोजित की गई । वहीं बिलग्राम ब्लॉक के ग्राम चौधरियापुर में ज्ञान गंगा इंटर कालेज में प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जहां सांडी ब्लॉक प्रमुख मा. अनिल राजपुत जी ने वालीवाल की सर्विस देकर शुभारभ किया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में द स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी हरदोई के प्रबंधक अक्षत…
हरदोई : कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं रैली का नेतृत्व कर जनपद वासियों को शत प्रतिशत मतदान का सन्देश दिया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से सोल्जर बोर्ड चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, गाँधी मैदान से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। रैली संपन्न होने के उपरांत जिलाधिकारी ने सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक…
हरदोई :सतत विकास के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं- जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स की जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित किया जाये। फीडिंग का कार्य ससमय कराया जाये। विभिन्न मानकों के सम्बन्ध में सूचना संकलन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हरदोई :लग रही है राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण के लिए पहुंचे जनपद न्यायालय
हरदोई : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मार्च 2023 दिन शनिवार को किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई द्वारा की जाएगी।नोडल अधिकारी/अपर जिला जज हेमेन्द्र कुमार सिंह ने आम जनता से अपील करते हुऐ कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा अपने वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराते हुए लोक अदालत को सफल बनायें। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
हरदोई : पश्चिम बंगाल के बारासात में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम: प्रेमावती
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के बारासात में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि श्रीमती प्रेमावती जी ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को विकास खंड बिलग्राम के जरौली कला ग्राम में नारी शक्तियों के साथ उपस्थित होकर आनलाइन मध्यम से सुना । इसके पश्चात नेहरू युवा केंद्र की तरफ़ से अयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में उपस्थित मातृ शक्तियों को मतदाता शपथ कराई ।मतदाता जागरुकता रैली में उपस्थित प्रतिभागियों ने जमकर नारेबाजी करी , विशाल संख्या में मातृ शक्ति मौजूद रहीं । इस अवसर पर…
हरदोई : उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बीज से लेकर बाजार तक यंत्रों से अनुसंधान तक कर रही पूरा सहयोग।
इसी कड़ी में जनपद लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राजकीय कृषि निवेश वितरण केंद्रों से प्वाइंट ऑफ सेल मशीन मशीन के माध्यम से किसानों को वितरित कृषि निवेश पर अनुदान “सब्सिडी एट सोर्स” का शुभारम्भ मा कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी अध्यक्षता में किया गया में किया गया एवं कैसे किसानों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा इसका डेमो भी दिया गया। प्रदेश के किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार से वितरित होने वाले बीजों एवं जिप्सम के मूल्य की पूरी धनराशि देकर कृषि निवेश खरीदना पड़ता…
