हरदोई : 70 उपनिरीक्षक इधर से उधर

हरदोई पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जिले के 70 उप निरीक्षकों को ताश के पत्तों की तरह फेटकर इधर से उधर कर दिया है. जिले में पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल की यह पहली तबादला एक्सप्रेस है .पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के तमाम थानों का औचक निरीक्षण किया गया .जिसमें उनको कुछ खामियां नजर आयी .इस वजह से कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह तबादले किए गए. इन तबादलों में थाना पाली के दो उपनिरीक्षक शामिल हैं. उप निरीक्षक अबरार हुसैन ,उप निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह. जिसमें अबरार…

हरदोई: सवायजपुर तहसील सभागार में हुआ प्रमाण पत्रों का वितरण

हरदोई: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना के अंतर्गत कराए गए तमाम विकास कार्यों के लाभार्थियों को आज गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में उप जिलाधिकारी सवायजपुर ,तहसीलदार सवायजपुर खंड विकास अधिकारी भरखनी सांडी की मौजूदगी में सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रानू के द्वारा तमाम लाभार्थियों को गरीब रोजगार कल्याण योजना का प्रमाण पत्र वितरण किया गया .इनमें आवास के लाभार्थी पशु शेड के लाभार्थी स्वयं सहायता समूह के लाभार्थी तथा कुछ स्कूल के बच्चे थे .जिनको ड्रेस का वितरण किया गया तथा…

हरदोई: समाजसेवी के बाबा की जयंती कल, होगा वृह्द वृक्षारोपण

हरदोई : जिले के युवा एवं प्रखर समाजसेवी कर्ण सिंह राणा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उनके बाबा जी स्वर्गीय श्री नरेंद्र बहादुर सिंह जी की 81वीं जयंती पर 21 वृक्ष लगाकर वृह्द सुरक्षित वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से मनाई जाएगी।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मद्देनजर कोविड-19 के समस्त प्रोटोकॉलों का ध्यान रखा जाएगा।समाजसेवी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि यह कार्यक्रम सवायजपुर तहसील के ग्राम सभा बरवन फ़राज़ में 2 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे संपन्न किया जाएगा।

हरदोई : 5 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज

हरदोई : पाली थाना पाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रत्नापुर में वर्तमान कोटेदार रविंद्र सिंह पुत्र कुशाली सहित सगे भाई सूरजपाल, नरेंद्र, उदयवीर, रमेश पांच लोगों पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है तथा चार अज्ञात लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं. थाने पर प्रेमचंद पुत्र बैजू के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में इन पांच भाइयों के अलावा चार लोग अज्ञात घर में घुसकर पत्नी लड़का, लड़की, बहू घर के सारे सदस्यों को मारा पीटा, कई के चोटे भी आई हैं. पीड़ित ने बताया कि मेरी पत्नी…

हरदोई: बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों के द्वारा उपभोक्ताओं से खुली वसूली

हरदोई: ग्रामीण उपभोक्ताओं के द्वारा घरेलू बिजली कनेक्शन लिए गए उनमें बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी खूब कमाई कर रहे हैं. ग्रामीण व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली के मीटर चेक करने के नाम पर कर्मचारियों के द्वारा उपभोक्ताओं से खुली वसूली की जाती है .अगर मीटर उपभोक्ता मीटर चेक करने वाले कर्मचारी को कुछ पैसे का लेनदेन कर देता है तो उसको विल कम देना पड़ता है. अगर कर्मचारी को चढ़ावा नहीं चढ़ाया तो उसका मीटर रीडिंग बढ़ाकर या अपना कुछ सिस्टम बनाकर उसका बिल बढ़ा दिया…

हरदोई: दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर हुई खानापूर्ति

जनपद हरदोई के थाना अरवल क्षेत्र में स्थित गांव दहेलीया के मजरा कछियन पुरवा में सैकड़ों वर्ष पहले गांव के सभी ग्रामीणों के द्वारा गांव समाज की जमीन पर एक कुएं का निर्माण किया था. उसी कुए से सारा गांव पानी का इस्तेमाल कर रहा था .उसी गांव समाज की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने कुंए को मिट्टी डालकर समतल कर दिया .जिसकी शिकायत बचचू सिंह पुत्र भूप सिंह के द्वारा तहसील का थाना को कई प्रार्थना पत्र देकर बरसों से प्रशासन की कुंभकरण की नींद…

हरदोई:सड़क दुर्घटना में एक घायल

हरदोई /रूपापुर: थाना पाली क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी जितेंद्र कुमार यादव पुत्र अहिवरन किसी काम से रूपापुर आया हुआ था. जो हेलमेट नहीं लगाए होने के कारण किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. जिससे वह घायल हो गया और उसके सर में गंभीर चोट लग गई. जिसको स्थानीय पुलिस के द्वारा सीएचसी पाली भर्ती कराया गया. है वहां पर उसका इलाज चल रहा है.

हरदोई: मेडिकल स्टोर संचालक को बाइक सवारों ने लूटा

हरदोई : दवाई खरीद कर घर लौट रहे मेडिकल स्टोर संचालक को बाइक सवार तीन लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया। रुपए ,दवाइयां ,मोबाइल लूट ले गए ।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की प्राप्त जानकारी के अनुसार माधोगंज थाना क्षेत्र में इसकी शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हरदोई: सवायजपुर के विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू निकले कोरोना पॉजिटिव

हरदोई: जिले में बढ़ रहे लगातार कोरोना मरीजों से पूरे जनपद में हड़कंप मचा हुआ है यह संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के लोग इस भयंकर बीमारी में भी लापरवाही बरत रहे हैं जिससे स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है आज जिले की सवाजपुर विधानसभा के विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू अपने ड्राइवर व सहायक सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं यह सभी व्यक्ति एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं यह जानकारी विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी…

हरदोई: कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई द्वारा गरीब रोजगार कायाकल्प योजना अंतर्गत जनपद में दिया गया प्रशिक्षण

हरदोई: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई द्वारा गरीब रोजगार कायाकल्प योजना अंतर्गत जनपद हरदोई के 35 प्रवासी मजदूरों को कौशल विकास हेतु नर्सरी प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 14 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर केंद्र अध्यक्ष डॉ रामप्रकाश ने कहा कि कोरोना के कारण प्रवासी मजदूर जो दूसरे प्रदेशों में अपनी रोजी रोटी कमा रहे थे, अचानक भयानक बीमारी लगने के कारण लोग अपने अपने घरों में वापस आए. उनके सामने…

हरदोई : दुकानें खुलने के नए नियम का दिखा असर

हरदोई : हरदोई में कोरो ना अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. कल बुधवार को 24 घंटे में हरदोई जनपद में 55 कोरोना मरीज पॉजिटिव पाए गए थे. जिले में हड़कंप मचा हुआ है. हरदोई जनपद के सवाजपुर तहसील के उपजिलाधिकारी के द्वारा दुकानें खुलने का नया शेड्यूल जारी किया गया है . जिसमें खाद्य सामग्री, कृषि, सीमेंट, मौरंग, सरिया, हार्डवेयर, सेनेटरी एवं सैलून की दुकान 8:00 बजे से 2:00 बजे तक खोलने का समय निर्धारित किया गया है. 2:00 बजे के बाद कपड़ा, जूता, चप्पल, मोबाइल, इलेक्ट्रिक के सामान…

हरदोई : आवारा गौवांशो से ग्रामीण किसान परेशान

हरदोई: सरकार के द्वारा गौवांसो के प्रति गौ हत्या कानून बनाकर उनके बिक्री पर रोक लगाई गई तथा उनके रखरखाव के लिए ग्रामीण स्तर पर गौशालाओं का निर्माण करवाया गया ।जिसमें सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं लेकिन यह गौशाला सिर्फ कागजों पर ही बने हुए हैं ।जमीनी स्तर पर देखा जाए तो उनमें तमाम कमियां नजर आती हैं और हर गौशाला में 10 से 15 तक गोवंश ही मिलते हैं। अधिकारियों के द्वारा गौ शालाओं का निरीक्षण केवल कागजों पर ही किया जाता है ।जमीनी हकीकत…

हरदोई: आखिर कब तक कब्जा मुक्त होंगे सरकारी तालाब व सरकारी जमीन

हरदोई:सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का अखबार की खबर के माध्यम से सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर कई बार उनका ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की गई है. लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के सर पर जरा भी जू क्यों नहीं रेंगता है. आखिर यह भ्रष्टाचार ना समझा जाए तो और क्या समझा जाए? आखिर बार-बार ध्यान आकर्षित करने के बाद भी सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त क्यों नहीं किया जा रहा है. बरसा के जल को एकत्रित करना, भूमि जल संरक्षण को बढ़ावा देना, प्रशासनिक अधिकारी नहीं चाहते…

हरदोई: 25 कोरोना संदिग्ध अध्यापकों कि हुई जांच

हरदोई: कोविड-19 संक्रामक बीमारी से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है लाकडाउन की स्थिति बनी हुई है. हर हफ्ते 2 दिन का लॉक डाउन घोषित किया गया है. लेकिन लाकडाउन के बावजूद भी हरदोई में कोरोना अपना विकराल रूप धारण करता जा रहा है. जिसको रोकना सरकार व प्रशासन के बस में दिखाई नहीं दे रहा है. सरकार के द्वारा लॉकडाउन के नियमों का पालन ठीक से नहीं हो पा रहा है. जिसके चलते दिनों दिन के मरीज बढ़ रहे हैं. सरकारी अध्यापकों का डाटा फीडिंग के दौरान एक…

हरदोई: मार्ग दुर्घटना में सेवानिवृत्त अध्यापक की मौत

हरदोई: मंगलवार सुबह रूपापुर चौराहे पर दुर्घटना से एक व्यक्ति की मौत हो गई .पहले तो मृतक की पहचान नहीं हो सकी. लगभग 2 घंटा बीत जाने के बाद पता चला की मृतक खसौरा निवासी राज बहादुर सक्सेना जो कि वर्तमान में हरपालपुर के पलिया तिराहे पर निवास करते हैं .वह प्राइवेट बस पर बैठकर फर्रुखाबाद के लिए किसी काम से जा रहे थे. बताया जा रहा है कि वह रूपापुर पुलिस चौकी के सामने बस खड़ी हुई तो वह पेशाब करने के लिए रोड के दूसरी तरफ जाने लगे…