हरदोई। शारदा नहर पुल के किनारे जली हुई बाइक के साथ युवक का जला हुआ शव मिला, युवक का जला हुआ शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत, सुबह टहलने आये युवकों ने देखा पटरी पर पड़ा शव, स्थानीय लोंगो की सूचना पर कोतवाल लोनार सुरेंद्र सोनकर,चौकी प्रभारी बावन धर्मेंद्र विश्नोई,अनिल सिह पंकज,हमराही तेज़वीर,राजकुमार,रामसिंह पहुंचे मौके पर, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, लोनार कोतवाली क्षेत्र के दरवेशपुर गॉव की मोड़ के पास की घटना. सवांददाता: रामप्रताप
Category: हरदोइ
हरदोई: गैस सिलेंडर फटने से परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल
हरदोई: थाना पाली क्षेत्र के गांव राजपुर लभेड़ा निवासी सुशील कुमार के यहां मकान के निर्माण का कार्य चल रहा था. अंदर कमरे में अंधेरा लगने के कारण घर में रखे छोटे सिलेंडर से रोशनी करने के लिए जैसे ही उसको जलाने का प्रयास किया गया. वह तुरंत लीक होने के कारण बहुत तेजी से आग को पकड़ा. जिससे कमरे में अफरा-तफरी मच गई और उसको सिलेंडर को बाहर फेंका गया. जिससे कई लोगों को उसकी तेज लपटें लगने के कारण गंभीर रूप से सुशील की पुत्री प्राची, सुशील ,…
हरदोई: पाली थाना अध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
हरदोई: कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसपी अनुराग वत्स के द्वारा जिले के कई उप निरीक्षकों के तबादले किए गए थे तथा पाली थाने का औचक निरीक्षण किया गया था. जिसमें तमाम खामियां मिली थी . इसी खामियों से नाराज एसपी ने पाली थाना अध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी, रूपापुर चौकी इंचार्ज ऋषि कपूर के अलावा हेड कांस्टेबल राशिद खान व कांस्टेबल नवनीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है. वही हरदोई क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर राकेश राय को पाली थाने का निरीक्षक नियुक्त किया गया है.
हरदोई: कई उप निरीक्षकों के तबादले के बाद, थाने का औचक निरीक्षण
हरदोई: पूरे प्रदेश में सरकार शराब माफिया भू माफिाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. लेकिन अपराधियों के ऊपर कोई अंकुश लगता नहीं दिख रहा है. कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिले के एसपी अनुराग वत्स ने जिले के विभिन्न थानों के 19 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं ताकि कानून के खिलाफ काम करने वालों से सख्ती से निपटा जाए. हालांकि पाली थाने में किसी उपनिरीक्षक का तबादला नहीं हुआ है लेकिन एसपी के साथ एएसपी कपिल देव सीओ शाहाबाद ने पाली थाने के शस्त्र शौचालय…
हरदोई: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करके अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन
हरदोई: डीसीएम श्रीराम शुगर यूनिट रूपापुर के सौजन्य से प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे हमारा गांव खुशहाली शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक भरखनी के चयनित 10 गांव में बच्चों के हित में शिक्षा से संबंधित मोहल्ले बार 10 से 15 बच्चों के समूह में क्लास में संचालित करवाई जा रही हैं. जिस का संचालन उसी गांव के स्वयंसेवी के माध्यम से किया जा रहा है. संस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस महामारी के दौरान भी बच्चों की शिक्षा व्यवस्था खराब ना होने पाए और…
सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे बापू : कर्ण सिंह राणा
समाजसेवी कर्ण ने गुजरात के साबरमती आश्रम पहुंचकर बापू की पुण्यतिथि पर दी सच्ची श्रद्धांजलि हरदोई: हरदोई जनपद के युवा एवं प्रखर समाजसेवी तथा दृष्टि दोष विशेषज्ञ कर्ण सिंह राणा ने गुजरात के अहमदाबाद पहुँचकर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बापू की प्रतिमा को अटारी पहनाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की.श्री सिंह ने बापू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे. उन्होंने महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महात्मा गांधी जी के जीवन…
हरदोई :बिल्हौर हाईवे पर खमरिया गांव के पास मिला अज्ञात महिला का शव
गुरुवार को हरदोई जनपद के अंतर्गत थाना पाली के गांव खमरिया की पुलिया के पास एक अज्ञात महिला का शव खाई में पड़ा पाया गया.ग्रामीणों के मुताबिक शव कुछ लोगों के द्वारा 10:00 बजे के बाद देखा गया. लेकिन पूछताछ के डर की वजह से किसी ने बताने की हिम्मत नहीं कि धीरे-धीरे उसकी सुगबुगाहट बढ़ती गई और उसकी भनक पुलिस तक लगभग शाम के आसपास मिली. थाना अध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने गए. शव की शिनाख्त…
हरदोई: स्वामी प्रसाद मौर्य आज हरदोई में करेंगे बौद्ध प्रतिमा का अनावरण
हरदोई: उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का आगमन आज सोमवार दिनांक 11 एक 2021 को हरदोई में हो रहा है. सहकारिता उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण मौर्य के हॉस्पिटल कुंती नर्सिंग होम में कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री जी बैठक करेंगे. उसके बाद वावन ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सराय में दिन के 2:00 बजे पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद्रपाल कुशवाहा के यहां बुद्ध प्रतिमा का अनावरण करेंगे.
हरदोई : भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर हुई कलम दवात की पूजा
हरदोई : गौरव जन कल्याण संस्थान के तत्वाधान में रामनगर नीर रोड पर स्थित बाबा रामदास आश्रम में लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ यहां कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भगवान श्री चित्रगुप्त की जयंती के रूप में मनाई जाती है. जगत का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की जयंती के अवसर पर कलम-दवात की पूजा की गई. इस अवसर पर वकील राजेश कुमार सिंह, अभिषेक गुप्ता,देवेंद्र प्रताप सिंह,सुधीर तिवारी,चेतना शुक्ल,अरविन्द, सिंह, आदित्य नारायण,विनोद, रजत,हर्षित,अभिषेक, शिवम,ब्रजेश,रमेश,साजन, अनिल श्रीवास्तव,…
हरदोई : मिशन प्रेरणा की बैठक हुई संम्पन्न
न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र बेहटा सधई पर मिशन प्रेरणा से सम्बंधित बैठक संम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री राकेश शुक्ला जी ने की। बैठक में विशेष अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी बावन श्री इंद्र प्रताप सिंह रहे। बैठक में अधिकारी द्वय ने मिशन प्रेरणा पर E लर्निंग पाठशाला के द्वतीय फेज पर विस्तृत चर्चा की।दीक्षा एप, कायाकल्प रीड एप संपर्क बैठक पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक को ए आर पी अभिषेक तिवारी, निरुपमा सिंह तथा दीप्ति त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। बैठक में शिक्षक…
हरदोई: प्राथमिक विद्यालय म्योनी पर तीन महापुरुषों के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया
हरदोई: आज मॉडल प्राथमिक विद्यालय म्योनी विकास खण्ड सुरसा जनपद हरदोई में तीन ,तीन महापुरुषों के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।सर्वप्रथम देश की एकता औऱ अखंडता को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।औऱ उन्हें लौह पुरुष की उपाधि कैसे मिली इसके पीछे उनके द्वारा देश की अखंडता व एकता के लिए जो त्याग औऱ संघर्ष किया उनके जीवन संघर्ष के कहानी को विस्तार रूप से…
हरदोई : सरकारी विद्यालयों में बने स्मार्ट क्लास व ई लर्निंग कार्नर
विकास क्षेत्र बावन के प्राथमिक विद्यालय पिरोजापुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय नंन्दपुरवा में खंड शिक्षाधिकारी इंद्र प्रताप सिंह द्वारा स्मार्ट क्लास व ई-लर्निंग कार्नर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कोरोना के दृष्टिगत खंड शिक्षाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक विदयालय में इस तरीके की ई-लर्निंग लाइब्रेरी की स्थापना की जाये जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सके।उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने विद्यालय के प्राथमिक विद्यालय पिरोज़ापुर के प्रधानाचार्य राजीव चौहान द्वारा विद्यालय के लिए किये जा रहे प्रयासो की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी प्रकार…
हरदोई:चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण
ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जो अन्य प्रदेशों में अपनी मजदूरी कर रहे थे. कोविड-19 संक्रामक बीमारी के कारण अपनी रोजी-रोटी को छोड़कर अपने घर वापस आ गए. उनके सामने रोजगार का संकट सामने खड़ा हो गया. इसी को ध्यान में रखते हुए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई द्वारा गरीब रोजगार कल्याण योजना अंतर्गत जनपद हरदोई के 35 प्रवासी मजदूरों को कौशल विकास हेतु मुर्गी पालन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2020 तक आयोजित किया गया.…
हरदोई : पाली भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक लोकतांत्रिक संगठन के द्वारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का संचालन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा हरदोई द्वारा जनपद की निकाय नगर पंचायत पाली में आवास योजना के लाभार्थियों से पैसा लेकर ग्राम पंचायत में आवास बनवाए गए हैं. जिसके संबंध में भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक लोकतांत्रिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू के नेतृत्व में 20 अक्टूबर को पाली नगर पंचायत में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक स्तर पर धांधली हुई हैं. जिसके संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर पंचायत के संबंधित अधिकारियों…
हरदोई /सवाजपुर: अनियंत्रित होकर ट्रक पेड़ से टकराया, अचानक लगी आग
थाना पाली क्षेत्र के अंतर्गत खमरिया गांव के आगे एक ट्रक UP21 AN 4040 अज्ञात कारणों से अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया. जिससे उसमें अचानक आग लग गई . क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी रूपापुर को सूचना दी गई. जिस पर स्थानीय पुलिस के द्वारा ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि ट्रक अंबाला से कलकत्ता की ओर जा रहा था. जिसमें सैनिटाइजर ,खांसी सिरप, सोलर प्लेट, बैटरी आदि भरा हुआ था. आग लगने का कारण सैनिटाइजर बताया…
हरदोई: थाना पाली क्षेत्र के अंतर्गत शिव रामबाग पुलिया पर फिर मिला शव,परिजनों का आरोप हत्या कर शव को फेंका गया
थाना पाली क्षेत्र इलाके के शिव रामबाग शिव मंदिर पर होने वाले साप्ताहिक भजन कीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए एक 25 वर्षीय युवक का शव कहरई नक्तौरा पुलिया के नीचे पाया गया .मृतक युवक के परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की बात कह रहे हैं. फिलहाल पाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है. पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर चौकी के अंतर्गत जमलापुर गांव निवासी 25 वर्षीय मोहित शुक्ला पुत्र जंग बहादुर सोमवार की शाम को शिवराम…
हरदोई : जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देश के राष्ट्रपति व प्रदेश के राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन. इस समय जिला अध्यक्ष राम प्रताप कुशवाहा ,युवा जिला अध्यक्ष श्याम सिं,ह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुमा कुशवाहा, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीपाल प्रजापति, सुरेश कुशवाहा एडवोकेट तथा तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे.
हरदोई/ सवायजपुर : भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
हरदोई/ सवायजपुर :जनपद हरदोई की तहसील सवायजपुर में किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (आराजनैतिक0 दल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सवायजपुर को सौंपा. ज्ञापन में जनपद की रूपापुर, हरियावा वा लोनी चीनी मिलों पर बकाया गन्ना किसानों का भुगतान में समय पर किया जाए. धान खरीद केंद्रों पर कर्मचारियों के द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है और नमी दिखाकर किसानों का धान घर वापस किया जा रहा है. इसको रोकने की भी बात रखी गई. विकासखंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत महुआ कोली…
हरदोई: आधार संशोधन को लेकर कर्मचारी कर रहे हैं मनमानी
हरदोई : बेहटा गोकुल पोस्ट ऑफिस में दूर-दूर से आए लोग सुबह से शाम तक लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहते हैं और शाम को निराश होकर घर चले जाते हैं. यह कहकर बता दिया जाता है कि तुम्हारे कागज सही नहीं है कल आना. किसी किसी पर 100 रूपये लिया जा रहा है . तो किसी पर 50 रूपये. किसी किसी का तो तुरंत आधार संशोधन कर दिया जाता है . पूछने पर कहते हैं कि 100 रूपये खाता खोलने का लेते हैं 50 रूपये ऑनलाइन की फीस लेते हैं…
हरदोई : जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
हाथरस मैं गैंगरेप की घटना के बाद पूरे देश व प्रदेश में नागरिकों में रोष व्याप्त है वही सभी विपक्षी पार्टियां एक जुट हैं तथा एक स्वर में बोल रहे हैं आए दिन प्रदर्शन तथा ज्ञापन का दौर चल रहा है जिसमें जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरदोई में पार्टी के जिला अध्यक्ष राम प्रताप कुशवाहा तथा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्याम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ जिला अधिकारी हरदोई को देश के राष्ट्रपति व प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में प्रदेश…
