हरदोई:छेड़छाड़ और धमकाने के मामले में धरे जाएगें सपा नेता

हरदोई सण्डीला विधानसभा से दावेदारी करने वाले सपा नेता ने न सिर्फ महिला डाक्टर से छेड़छाड़ की, बल्कि दलित उत्पीड़न, अभद्रता और धमकी तक दे डाली। पुलिस ने सीएचसी कोथावां के अधीक्षक की तहरीर पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच सीओ हरियावां को सौंपी गई है। सपा नेता पर सीएचसी कोथावां के अधीक्षक डा.विपुल वर्मा ने सपा नेता के खिलाफ बेनीगंज कोतवाली में दी तहरीर में महिला डाक्टर से छेडछ़ाड करते हुए दलित उत्पीड़न, स्टाफ के साथ अभद्रता, और जान से मारने की धमकी देने का…

हरदोई: सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरियान गांव में तेंदुआ का बड़ा आतंक 2 लोगों को किया घायल

हरदोई:- सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरियान गांव में तेंदुआ का बड़ा आतंक 2 लोगों को किया घायल प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान शरण अपने खेत से चारा लेकर आ रहे थे तभी तेंदुए के हमले से बुरी तरह घायल हो गए तेंदुआ का आतंक के बाद तेंदुए ने किया एक और हमला गोविंद पुत्र रामप्रसाद को घायल गांव में दहशत का माहौल घायल करने के बाद तेंदुआ एक मकान में घुसा मौके पर भारी भीड़

हरदोई:- पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, एसपी को देना पड़ा आदेश

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में टडियावा पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया और उसके बाद एसपी से गुहार लगाई गई एसपी के आदेश पर तीन युवकों के खिलाफ धारा- 363/366- के तहत मामला दर्ज किया गया है। टडियावा थाने के 1 गांव में 15 अप्रैल की भोर पहर उसी गांव का पंकज नाबालिग किशोरी को बहला-फसलाकर भगा ले गया छानबीन करने पर संत कुमार और नन्हे पंकज के मददगार निकले किशोरी का पिता पहरे लेकर थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर पर कोई ध्यान…

ब्रेकिंग हरदोई:- भीषण रोड हादसा तीन घायल दो की मौत

हरदोई:- लोनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर गांव में ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों के मारी टक्कर टक्कर लगने से बाइक सवार गिरे जाकर पुल के नीचे तीनों की हालत नाजुक मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर उसके बाद उसी ट्रक ने सांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सै ति या पुर गांव में ऑटो में मारी टक्कर 2 लोगों की मौके पर मौत 2 लोग घायल पुलिस मौके पर पहुंची

हरदोई:-ग्राम पंचायत और सरकारी अध्यापकों की सांठगांठ के कारण ग्रामीण शिक्षा चौपट

हरदोई:- हरदोई जिले के विकासखंड बिलग्राम के अंतर्गत ग्राम बफरिया में नए सरकारी स्कूल की नीलामी की घोषणा की गई है. बताते चलें कि ग्राम पंचायत मैं तो सरकारी विद्यालय मौजूद है प्रथम विद्यालय जिसका निर्माण लगभग 1980 में हुआ था और दूसरा विद्यालय जो 2006 में नए रूप से निर्मित किया गया था जो अब सुचारू रूप से चल रहा है और नया विद्यालय ग्राम पंचायत के मुख्य रास्ते पर स्थित है. जिससे छात्रों अध्यापकों और जरूरत अनुसार प्रशासन को भी सुविधाजनक है. लेकिन ग्राम प्रधान और कुछ अध्यापकों…

हरदोई:-कई सालों से नहीं आ रहा सफाई कर्मी

हरदोई:- टड़ियावां- ब्लॉक की 1 ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के नदारद रहने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच रहा है सफाई कर्मी के नहीं आने से गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं टडियावा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में सफाई नहीं होने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है लोगों का कहना है की तैनात सफाई कर्मी के नदारद रहने से बेखुद नालियों की सफाई करने को मजबूर हो रहे हैं उनका आरोप है की लापरवाही सफाई कर्मी की कार्यशैली के बारे में कई ब्लॉक…

हरदोई: अवैध असलहा के साथ युवक का फोटो हुआ वायरल

हरदोई । लोनार थाना क्षेत्र में अवैध असलहों की बाढ़ सी आ गई और युवाओं का अवैध असलहों के साथ खुलेआम प्रदर्शन शौक बन चुका है। एक युवक के द्वारा अवैध असलहा के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन थाने की पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है युवक का अवैध असहला के साथ फोटो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लोनार पुलिस ने दबिश दी लेकिन यह युवक नहीं मिला जबकि अवैध असलहा के साथ दिख रहा यह युवक लोनार थाना क्षेत्र के गांव…

हरदोई: प्रधानी की रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के बेटे व वर्तमान प्रधान के भतीजे की हथौड़े से पीट पीट कर हत्या, एक घायल

प्रधानी की रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के बेटे व वर्तमान प्रधान के भतीजे की हथौड़े से पीट पीट कर हत्या, एक घायल हादसा बनाने के लिए बोलेरो से कुचलकर पहले किया घायल आरोपित पांचो घटना को अंजाम देने के बाद से फरार पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी घटनास्थल पर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी के साथ भारी पुलिस बल तैनात थाना मझिला क्षेत्र के पारा करावा निवासी पूर्व प्रधान अनिल शुक्ला के बेटे अमित शुक्ला व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत की हथौडा से पीटकर हत्या कर दी…

हरदोई:दिनदहाड़े डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

दिनदहाड़े डबल मर्डर से इलाके में सनसनी चुनावी रंजिश में 2 लोगों की हत्या की गई निर्मम हत्या,1 घायल प्रधानी की रंजिश में दबंगों ने घेरकर बेरहमी से हत्याकर रोड किनारे फेंका, निर्मम पिटाई के दौरान बोलेरो गाड़ी भी चढ़ाई, प्रधान प्रतिनिधि समेत पूर्व प्रधान के पुत्र की हत्या, मझिला के ग्राम पारा में चल रही थी चुनावी रंजिश, पारा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आईजी घटनास्थल के लिए रवाना, सवांददाता : कपिल श्रीवास्तव

हरदोई: हरपालपुर में जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मारपीट करने का लगाया आरोप

सवायजपुर : रामकिशन पुत्र तिलक निवासी धर्मपुर थाना हरपालपुर ने शिकायती पत्र में बताया की 29_10_ 1986 को अपने पड़ोसी गांव हरियापुर निवासी कल्लू पुत्र भूरे से एक आवासीय प्लाट बैनामा करवाया था जिस पर प्रार्थी ने आगे के हिस्से पर दुकान बना ली थी और शेष पीछे पड़ी जमीन की नींव आदि भर ली थी जिसको आज करीब 37 वर्ष हो चुके हैं लेकिन बीजेपी की सरकार बनते ही भाजपा नेता केपी सिंह जो कि हरपालपुर के ही निवासी हैं और मंडल अध्यक्ष के पद पर हैं उन्होंने कुछ…

हरदोई:शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली

हरदोई शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली,,, कम उम्र में नौकरी करने का मामला आया सामने,, जनपद में 4 अनुचारों को नाबालिक उम्र में ही दे दी गई नौकरी,,, चारों अनुचरों को बीएसए का पूर्ण तरीके से संरक्षण प्राप्त,,, बीएसए का संरक्षण प्राप्त होने से अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई,,, तत्कालीन बीएसए प्रबंधक व अनुचारों पर कार्रवाई व एफ आई आर दर्ज करने के जारी हुए थे निर्देश,,, बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू अनुपम मिश्रा ने दस्तावेजों के साथ किया खिलवाड़,,, कई महीने बीत जाने के बावजूद…

हरदोई:बच्चों की खातिर विधवा की इज़्ज़त बन गई खिलौना !

हरदोई। दो छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश को ले कर उलझी हुई एक विधवा को उसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देते हुए उससे रिश्ता बनाया, गर्भवती हुई तो गर्भपात कराने के बाद अपनाने का वादा तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।.टड़ियावां थाने के बरुआर गांव की एक महिला के पति की 11 साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसी बीच गांव निवासी छुन्नन सिंह पुत्र सुरेश सिंह ने शादी कर उसे और उसके बच्चों को अपनाने…

हरदोई: तेज रफ्तार के कहर से बोलेरो कार सवार दूल्हे के बहनोई समेत 2 लोगों की हुई मौत

तेज रफ्तार के कहर से बोलेरो कार सवार दूल्हे के बहनोई समेत 2 लोगों की हुई मौत,, कन्नौज निवासी दूल्हे के बहनोई व एक 12 वर्षीय किशोर की हुई मौके पर मौत,, हादसे में घायल 2 लोगों की हालत गंभीर,, दूल्हा सहित कुल 6 लोग हुए घायल,, तेज रफ्तार बोलेरो कार के गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद बोलेरो कार के रजबहा में गिरने से हुआ हादसा,, हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र से शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र जा रही थी बारात,, मौके पर पहुंची पुलिस ने…

हरदोई: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की राइफल छीनकर पुलिस टीम पर किया फायर

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की राइफल छीनकर पुलिस टीम पर किया फायर दुष्कर्म आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल आत्म सुरक्षा बचाओ में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के पैर में मारी गोली हुआ घायल आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर ला रही थी थाने रात में नाबालिक बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म बड़ी बहन के जागने पर आरोपी घर से भागा था आरोपी का सीएचसी मल्लावां में चल रहा प्राथमिक उपचार मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौजूद मल्लावां थाना क्षेत्र के लग्जरी पुरवा का…

हरदोई: हादसे में एक की मौत

हरदोई: दोस्त के साथ उसकी ससुराल से लौट रहे बाइक सवार एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बघौली थाने के गोड़ाधार निवासी छोटू सिंह अपने दोस्त रजनीश के साथ उसकी ससुराल बेनीगंज कोतवाली के अकबरपुर गांव गया था। बताते हैं कि शुक्रवार की देर शाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में बेनीगंज कोतवाली के प्रतापनगर चौराहे के पास किसी तेज़ रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। छोटू सिंह की वहीं पर मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले में हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बड़ी सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले में हादसा हुआ है। हादसे में छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। सपा अध्यक्ष हरदोई के एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई है। हादस में अखिलेश यादव की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हादसे में घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां अखिलेश यादव के काफिले में पीछे-पीछे चल रही थीं। दुर्घटना के बाद वाहनों को साइड में…

हरदोई :शार्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान हुआ खाक

हरदोई : पाली इलाके में कागज से दोना बनाने वाली मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना से लगभग दो लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया।.बताया गया है कि पाली थाना क्षेत्र के गांव पैंतापुर निवासी विवेक सिंह ने दोना बनाने का अपना खुद का बिजनेस शुरू किया था। विवेक ने बताया कि रविवार सुबह मशीन चलाकर दोना निर्माण का कार्य कर रहा था। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट होने से दोना मशीन में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन तबतक पास में…

हरदोई :देवर ने भाभी पर ताना तमंचा, एफआईआर दर्ज

हरदोई: घर में विवाद होने पर देवर ने भाभी पर तमंचा तान दिया। पुलिस ने युवक को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ लिया।.बताया गया है कि पाली थाना क्षेत्र के गांव कछेलिया निवासी रागिनी का रविवार की दोपहर उसके देवर श्यामनाथ के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लड़ाई झगड़ा कर रहे देवर ने भाभी रागिनी पर तमंचा तान दिया। घबड़ाई महिला ने 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी, तो थाना पुलिस कछेलिया पहुंच गई। एसएसआई संजय रॉय ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ…

हरदोई :5 घंटे कड़ी मश्क्कत के बाद बचाई जा सकी गोवंश की जान

ठंड से ठिठुर रहा गोवंश मंदिर के पास बने कुएं में गिर गया। वहां ड्यूटी पर तैनात पीआरडी के जवानों की सूचना पर वहां पहुंचे पुलिस जवानों ने दमकल की टीम के साथ आपरेशन रेस्क्यू चलाते हुए तकरीबन 5 घंटे बाद गोवंश को कुएं से बाहर निकाला। बावन पुलिस चौकी की टीम की कोशिशों से एक बे-ज़ुबान की जान बचाई जा सकी। बताया गया है कि लोनार थाने के जगदीशपुर में वहीं चौराहे पर एक पुराना मंदिर है, उसके पास में कुआं है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मंदिर…

हरदोई :संदिग्ध वाहनों की चेकिंग सड़क सुरक्षा के सिखाए गुण

जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व व मुख्यमंत्री के आदेशों सड़क सुरक्षा आभियान के तहत वाहन चालकों को चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट व मोटर साइकिल चालको को हेल्मेट लगाने को किया प्रोत्साहित l संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की व ऐसे वाहनों पर नजर रखी जाए l चौकी इंचार्ज विनोद कुमार शर्मा ने वाहन चालकों को समझाया आपका जीवन आपके के साथ परिवार वालों के लिए भी अनमोल है lअसुरक्षित व लापरवाही से वाहन चलाने पर आप अपने साथ दूसरो का जीवन भी खतरे में डाल सकते…