फर्रुखाबाद: जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद की गौ सेवा एक और नई पहल

(द दस्तक 24 न्यूज) , 28 नवंबर 2024 सड़क सुरक्षा माह नवंबर 2024″ के अंतर्गत जिला कारागार फतेहगढ़ के बंदियों के सहयोग से एक नई गौ सेवा” प्रारंभ की गई । मेरी जानकारी के अनुसार लगभग 25% सड़क दुर्घटना सड़क पर गायों के बैठे होने विशेषकर काली गाय के कारण वाहन चालक को दिखाई ना देने के कारण होती है। जिसमें जान–माल के नुकसान के साथ साथ गायों को भी नुकसान पहुंचता है। कभी कभी जान भी चली जाती है। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने तथा उनमें कमी लाने के उद्देश्य…

फर्रुखाबाद: एसकेडी एकेडमी का वार्षिक खेल और सांस्कृतिक उत्सव एकना स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

(द दस्तक 24 न्यूज) , 28 नवम्बर 2024 एसकेडी एकेडमी अपनी पांचों शाखाओं के छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव लेकर आ रहा है। पहली बार, लखनऊ की शान एकना स्टेडियम में एक भव्य वार्षिक खेल और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश और लखनऊ के विद्यालयी खेल इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा। यह भव्य वार्षिक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार, 1 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। 5,000 से अधिक छात्रों की प्रस्तुति और 10,000 से अधिक दर्शक इस भव्य आयोजन…

फर्रुखाबाद:कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में मृतक किसान को 05 लाख का मुआवजा

(द दस्तक 24 न्यूज) , 28 नवंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक का आयोजन किया गया, कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में मृतक किसान को 05 लाख का मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाता है। बैठक में कुल 16 दावे प्रस्तुत किये गये, जिनमे से शासनादेश के अनुसार उपयुक्त पाये गये दावे स्वीकृत किये गये, अस्वीकृत किये गये दावों की पुनःजाँचकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त…

फर्रुखाबाद: डीएम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर सीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान चलाने के दिए निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज) 28 नवंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार  फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की बसूली  लक्ष्य से  अत्यंत कम पाई गई जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई व संवंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये व तम्बाकू पर टैक्स चोरी रोकने के निर्देश दिये, स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम पाई गई स्टाम्प चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने व सभी व्यावसायिक बैनामो की…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने संविलियन प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर का किया औचक निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज) , 28 नवंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के सिंह द्वारा संविलियन प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर वि0क्षे0 मोहम्मदाबाद का औचक निरीक्षण किया, विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता अत्यंत खराब पाई गई, जिलाधिकारी द्वारा इसपर नाराजगी की गई व खंड शिक्षा अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को नियमित रूप से निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने और बच्चों की उपस्थित बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा  गणित में BODMAS से संबंधित सवालों को बच्चों से हल कराया गया, विद्यालय प्रांगण में साफ-…

फर्रुखाबाद: होम्योपैथी विभाग ने शिविर लगा जांची लोगों की सेहत दी दवा और सलाह ?

(द दस्तक 24 न्यूज) , 28 नवंबर 2024 राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आजाद भवन के द्वारा आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ,शहर के खड़ियाई मोहल्ले में आम जन मानस को उनके घर के नजदीक ही  बेहतर स्वास्थ्य की देखभाल हेतु  एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आजाद भवन चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने कुल 105 रोगियों (55 पुरुष और 50 महिलाओं) का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें होम्योपैथिक उपचार दिया । साथ ही डॉक्टर सिंह ने सभी रोगियों ओर उनके परिजनों को सर्दियों…

फर्रुखाबाद: राज्य महिला आयोग की सदस्या ने जनसुनवाई में आए प्रकरण को समय से निस्तारित करने महिला थाना को दिए निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज) , 27 नवंबर 2024 को राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्री सुनीता सैनी द्वारा जनपद फर्रुखाबाद में निरीक्षण/समीक्षा/जनसुनवाई किया गया।जनसुनवाई में 33 प्रकरण आए जिसमें ज्यादातर केस दहेज,घरेलू हिंसा सम्बन्धित थे। महिला थाना को निर्देशित किया गया कि सभी केसों का समय से निस्तारण करे। तदोपरांत कंपोजिट विद्यालय वालीपुर एवं आंगनबाड़ी का विजिट किया। विद्यालय में शिक्षक को निर्देश दिया गए कि किसी पाठ का विषय कक्षा के सभी छात्रों को समझ आने के बाद ही अगले चैप्टर को पढ़ाया जाए। विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रत्येक…

फर्रुखाबाद: डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति,गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय।

(द दस्तक 24 न्यूज) , 27 नवंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे  20 जुलाई 2024 को हुये वृहद वृक्षारोपण के तहत लगाये गये पौधों की सुरक्षा व हरितमा वन एप द्वारा लगाये गए पौधों की जिओ टैगिंग की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि सभी विभागों की स्थल व पौधों की जिओ टैगिंग में 03 दिन में पूर्ण करे,स्थलवार गणना पंजिका उपलब्ध कराने के…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढनामऊ(कन्या), बढपुर का किया निरीक्षण ?

(द दस्तक 24 न्यूज), 27 नवंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढनामऊ(कन्या), ब्लॉक बढपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय में शिक्षा का स्तर अत्यंत ही खराब पाया गया, बच्चों में गणित के बेसिक ज्ञान का अभाव पाया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई, विद्यालय में साफ सफाई का अभाव पाया गया, पंखे गंदे पाये गये,विज्ञान कक्ष में समान भरा हुआ पाया गया, कुल पंजीकृत 100 बच्चों में से मात्र 46 उपस्थिति पाये गये, जिलाधिकारी द्वारा मिड डे मील में बने भोजन को…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने लोहिया हॉस्पिटल में व्याप्त अव्यवस्थाओ की जाँच सीडीओ को सौंपी।

(द दस्तक 24 न्यूज) , 27 नवंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संस्थागत प्रसव की कम संख्या पर नाराजगी जताई, जिन सीएचसी व पीएचसी में जनपद एवरेज से कम प्रसव हुये है उनके प्रभारियों पर आवश्यक कार्यवाही करें, जननी सुरक्षा योजना के कंसल्टेंट अतुल गुप्ता का कार्य असंतोषजनक पाये जाने पर नोटिस जारी करने के लिये सीएमओ को निर्देशित किया गया, जननी सुरक्षा योजना में प्रसूताओं के अनुदान भुगतान…

फर्रुखाबाद: माफिया अनुपम दुबे के गैंग सदस्य विनय दुबे उर्फ सोनू की गैंगेस्टर के तहत सम्पत्ति कुर्क

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 माफिया डॉ अनुपम दुबे के गैंग सदस्य विनय दुबे उर्फ सोनू की गैंगेस्टर के तहत दो करोड़ की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है। 13 नवंबर 2021 को शहर कोतवाली में अनुपम दुबे व उसका भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व साथी अभिषेक रस्तोगी उर्फ सोनू रस्तोगी पुत्र पन्ना लाल रस्तोगी निवासी वृन्दावन गली थाना कोतवाली, पंकज रस्तोगी उर्फ वंशी रस्तोगी पुत्र पन्नालाल रस्तोगी निवासी वृन्दावन गली, विनय दुबे उर्फ सोनू पुत्र उमेशचन्द्र दुबे निवासी मोहल्ला नवाब न्यामत खाँ, संदीप पाठक उर्फ अक्कू…

फर्रुखाबाद: संविधान दिवस का आयोजन जेल में सभी स्टाफ और बंदियों के मध्य बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 जिला कारागार फतेहगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर मा.जिला जज श्री विनय कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में संविधान दिवस का आयोजन जेल में सभी स्टाफ और बंदियों के मध्य बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार एडीजे / सचिव डीएलएसए ने दीप प्रज्वलित कर एवं संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जेल अधीक्षक भीमसैन…

फर्रुखाबाद: केबल 70 रूपये खर्च में नई जिन्दगी दी लोहिया के सर्जन मेजर डा. रोहित तिवारी नें 10 किलो का ट्यूमर निकालकर।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , चिकित्सकों को यूं ही नहीं कहा जाता धरती का दूसरा भगवान। चिकित्सा व्यापार नहीं मिशन, सेवाभाव का संकल्प है। इसका एक ताजा उदाहरण तब देखनें को मिला जब एक महिला के पेट से डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल के सर्जन मेजर डा. रोहित तिवारी नें 10 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। महिला को केबल 70 रूपये खर्च में नई जिन्दगी दी। दरअसल लोहिया अस्पताल में तैंनात मेजर डा. रोहित तिवारी सेना में चिकित्सक थे। लेकिन वर्तमान में सरकारी लोहिया अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।…

फर्रुखाबाद: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न शुकरूल्लापुर पुल का करें निरीक्षण एवं सुधार-जिलाधिकारी 

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 को डा0 वी0 के0 सिंह, जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “जिला सड़क सुरक्षा समिति” की 07 वीं बैठक आहूत की गयी। बैठक में ए0आर0टी0ओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि जनपद फर्रूखाबाद में माह अक्टूबर 2023 में 39 सड़क दुर्घटनाओं में 17 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी, जबकि माह अक्टूबर 2024 में 39 सड़क दुर्घटनाओं में 18 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। मासिक रूप से गत वर्ष की तुलना में यह संख्या लगभग स्थिर है, जबकि माह जनवरी से अक्टूबर…

फर्रुखाबाद: भारतीय चुनावों में फिजिकल बैलेट पेपर से मतदान फिर से शुरू कराने माॅग 

(द दस्तक 24 न्यूज़) , मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा इंजीलवादी डा0 के0ए0 पाॅल द्वारा दायर जनहित याचिका खारिज कर दी, जिसमें भारतीय चुनावों में फिजिकल बैलेट पेपर से मतदान फिर से शुरू कराने माॅग की गयी थी। मा0 न्यायमूर्ति विक्रम नाथ मा0 न्यायमूर्ति पी0बी0 वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता डा0 पाॅल ने तर्क दिया कि ई0वी0एम0 से छेडछाड की जा सकती है। मा0 न्यायमूर्ति ने याचिकाकर्ता के ई0वी0एम0 से छेडछाड के दावों को खारिज कर दिया, और उजागर किया जो केवल चुनाव हारने…

फर्रुखाबाद: यातायात नियमों का पालन न करने पर पुलिस ने लाइनमैन का काटा चालान लाइनमैन ने नाराज होकर याकूतगंज चौकी का काटा बिजली कनेक्शन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत याकूतगंज चौकी का लाइनमैन ने बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) काट दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर लाइनमैन संविदा कर्मी हरीकिशन का बाइक पर 03  सवारी बैठाकर चलाते हुए 1 हजार रुपये का चालान काटा था. इस बात से वो नाराज था. ऐसे में उसने बिजली बिल बकाया होने का हवाला देते हुए कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत याकूतगंज चौकी का बिजली कनेक्शन काट दिया. इधर पुलिस ने कहा है कि…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने संविधान दिवस के अवसर पर अधिकारी/कर्मचारी को संविधान की उद्देशिका के तहत दिलाई शपथ ?

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने संविधान दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ संविधान की उद्देशिका के तहत सभी को संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी,पंथ-निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी।

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ0 बीआर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनप्रनिधिगण,अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर व जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक गण, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व उपस्थित सभी लोगो को शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रनिधिगण,अधिकारियों व कर्मचारियों ने लखनऊ में लोक भवन में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व…

फर्रुखाबाद: आजाद समाज पार्टी ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 आजाद समाज पार्टी कांशीराम 26 नवम्बर संविधान दिवस मनाया गया बाबासाहेब डॉक्टर बी आर अंबेडकर प्रतिमा पर फूल अर्पित किए मैं मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, सूरज एडवोकेट, जिला प्रभारी संजीव कुमार, विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर प्रशांत गौतम, विधानसभा सचिव शोभित जाटव, नगर अध्यक्ष अरुण बाल्मिक, भोजपुर विधानसभा सचिव अभिषेक कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद: संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर  की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया

(द दस्तक 24 न्यूज) 26 नवम्बर 2024 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने आज संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया व सपा कार्यालय में स्थापित भारत संविधान को भी नमन किया।  नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम नें कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता व प्रगति का मूल आधार है संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर व सभी महापुरुषों को मैं सादर नमन करता हूं…