फर्रुखाबाद: कृषक बीमा योजनाओं के अंतर्गत लंवित दावों को समयान्तर्गत निस्तारित किये जाने के संबंध में बैठक।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित योजना एवं विभाग की अन्य सदृश्य पूर्व में प्रचालित कृषक बीमा योजनाओं के अंतर्गत लंवित दावों को समयान्तर्गत निस्तारित किये जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तहसील सदर के 04, कायमगंज के 08 व अमृतपुर का 01 कुल 13 दावे प्रस्तुत किया गया जिसमें से 06 दावे उपयुक्त पाये गये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनेंद्र कुमार,…

फर्रूखाबाद में स्थापित किये जायेंगे निजी बस अड्डे ईओ नगर पालिका कोे करें आवेदन।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2025 शासन के निर्देशानुसार ‘‘उत्तर प्रदेश स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं विनियमन) नीति, 2025’’ के अन्तर्गत सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र में निजी निवेश से स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रण एवं स्थापना सम्बन्धी कार्यों हेतु जिलाधिकारी फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क नियामक प्राधिकारी का गठन किया गया है,…

फर्रूखाबाद:वंदन योजनान्तर्गत सांस्कृतिक पौराणिक,धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व के स्थलों पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं के विकास के संवंध में बैठक।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में वित्तीय वर्ष 2025-26 में वंदन योजनान्तर्गत सांस्कृतिक पौराणिक,धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व के स्थलों पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं के विकास के संवंध में बैठक का आयोजन किया गया।  इस योजना के अंतर्गत संपर्क मार्ग, विश्रामालय वाटर कियोस्क, शेड,साइनेज एवं प्रकाश, बेंच, शहीद स्थल/स्मृति पार्क का सौंदर्यीकरण, इंटरलॉकिंग, घाटों का सौंदर्यीकरण,पर्यटक सूचना केंद्र का निर्माण किया जाना है।  जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी नगर पालिका/पंचायत में कार्यो का चयन कर प्रस्ताव…

फर्रूखाबाद मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2025 दिन गुरुवार को फतेहगढ़ मंडल में शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ यह यात्रा भोलेपुर हनुमान मंदिर से अंबेडकर चौराहा तक निकाली गई। शौर्य तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व निकाली गई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री डीएस राठौर, पूर्व कप्तान अवधेश चौहान, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, बिटाना चौहान, संजीव राठौर , सुनील गुप्ता, अमन गुप्ता, सुमित कटियार, पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, अभिषेक बाथम आदि लोग मौजूद रहे।

फर्रूखाबाद: आरसेटी संस्थान द्वारा वित्तीय वर्ष में दिए गए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) फर्रुखाबाद की मार्च 2025 की त्रैमासिक “जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति” की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आरसेटी संस्थान द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिए गए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिसमे आरसेटी निदेशक द्वारा बताया गया की आरसेटी संस्थान द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 28 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 903 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया गया। बैठक में आरसेटी…

फर्रूखाबाद:मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का किया गया आयोजन।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2025 दिन बुधवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें श्याम कुमार तिवारी जिला विकास अधिकारी, कपिल कुमार परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण बीके सिंह उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी, उपेन्द्र नाथ खरवार भूमि संरक्षण अधिकारी, शंशाक सिंह तहसीलदार, डा० धीरज कुमार शर्मा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम श्री बीके सिंह उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसान दिवस में आये कृषक भाइयों को हीट बेव…

फर्रूखाबाद:नव निर्मित प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर खुर्द के मुख्य द्वार पर  प्रधान से बनाई बेहतरीन क्वालिटी की माडल डिजाइन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2025 ग्राम प्रधान के विकास कार्यो की गुणवत्ता तथा नव निर्मित प्राथमिक विद्यालय का मुख्य गेट,आंगनवाड़ी केन्द्र के मुख्य द्वार पर बनी बेहतरीन आकर्षक डिजाइन साज सज्जा देखनी है। तो बढपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत भाऊपुर खुर्द मे आईये। ग्राम प्रधान प्रवेश राजपूत ने गांव मे गुणवत्तापूर्ण कार्य कराकर जनपद ही नही उत्तर प्रदेश तक अपनी पहचान बनाई है।  ग्राम प्रधानो के ग्राम पंचायतो मे चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान विकास कार्यो पर पडताल करती यह खबर तथा रिपोर्ट उन ग्राम प्रधानो के…

फर्रूखाबाद:आजादी के बाद सत्ता में आई कांग्रेस और उसके समर्थित सरकारों ने भारतीय संस्कृति एवं महापुरुषों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की-सुशील शाक्य

(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2025 दिन बुधवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान लोकमता रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रबुद्ध जनों की संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा…

फर्रुखाबाद: तहसील सदर के अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने किया अनिश्चितकाल कलम बंद हड़ताल।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मई 2025 तहसील सदर के अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखक ने सरकार द्वारा निबंधन विभाग में प्रस्तावित “निबंध मित्र” नियुक्त करके उनके द्वारा दस्तावेज पंजीकृत करने की योजना को दिनांक 20 मई 2025  दिन मंगलवार को सरकार की योजना को लेकर किया विरोध। पूरे दिन रहा काम बंद का दिखा असर। AIG ने वकीलों को समझने का प्रयास किया लेकिन अधिवक्ता लोग नहीं माने कहा अनिश्चितकाल कलम बंद हड़ताल रहेगी। एडवोकेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह कटियार, सचिव, अतुल मिश्रा कोषाध्यक्ष, अमित यादव, संयुक्त सचिव,…

फर्रुखाबाद:भाकियू भानु ने जनसमस्याओं को लेकर तहसील कायमगंज में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मई 2025 जनहित में भारतीय किसान यूनियन भानू का माँग पत्र :- 1-  कम्पिल अटेना घाट से ढाई घाट तक गंगा नदी का बांध निर्माण किया जावे जिससे किसानों की लाखों बीघा जमीन की बाढ़ से फसलों का नुकसान बचाया जावे। 2- जनपद फर्रुखाबाद में प्राइवेट स्कूलों में निजी प्रकाशको की महंगी किताबें चल रही हैं निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए इन पर शिकंजा कसा जावे। यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के तहत की जानी चाहिए अविभावकों को विशेष दुकानों…

फर्रुखाबाद:जनपद में चल रही योजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिये नामित नोडल अधिकारी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के संबंध में बैठक।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में 23 व 24 मई को जनपद में चल रही योजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिये शासन से नामित नोडल अधिकारी श्री कुनाल सिल्कू विशेष सचिव श्रम विभाग के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नोडल अधिकारी द्वारा जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल परियोजना, गौ आश्रय स्थल,50 करोड़ से अधिक की लागत की परियोजनाओ…

फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गेहू खरीद की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में गेहू खरीद की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डिप्टी आरएमओ  द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के लक्ष्य 18000 मी0 टन के सापेक्ष 4628.63 मी0 टन की खरीद हुई है जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई व लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत से कम खरीद करने बाले केंद्र प्रभारियों को नोटिस देकर दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये व एडीसीओ को भी कम खरीद के लिये कारण बताओ…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय महरूपुर सहजू याकूतगंज का किया औचक निरीक्षण।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय महरूपुर सहजू याकूतगंज विकास खण्ड बढ़पुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता  का स्तर औसत पाया गया जिलाधिकारी द्वारा इसमें और  सुधार करने के निर्देश दिये जिलाधिकारी द्वारा छात्रों से  मिड-डे-मिल की गुणवत्ता व मात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त की व विद्यालय परिसर में साफ- सफाई कराने के निर्देश दिए।

फर्रूखाबाद: संस्थागत प्रसव व जननी सुरक्षा योजना के आंकड़ों में कोई भी प्रगति न दिखने पर जिलाधि‌कारी ने जताई नाराजगी।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मई 2025 जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। संस्थागत प्रसव व जननी सुरक्षा योजना के आंकड़ों में कोई भी प्रगति न दिखने पर जिलाधि‌कारी ने नाराजगी व्यक्त की। जननी सुरक्षा योजना का आर्थिक लाभ अब मन्त्रा एप पर दिया जाएगा। जननी सुरक्षा योजना की लाभार्थी को पैसा अभी तक नहीं दिया गया है, परंतु आशाओं को भुगतान प्राप्त हो चुका है। यह उचित नहीं है।. शासनादेश का अनुपालन आवश्यक है। टी…

फर्रूखाबाद:रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती अभियान से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मई 2025 दिन सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती अभियान से संबंधित पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक संपन्न हुई जिसमें 10 दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया 21 मई को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। इस कार्यक्रम के…

फर्रूखाबाद: भाकियू भानू ने ईओ कायमगंज का पुतला दहन कर समस्याओं का निदान ना होने पर, अनिश्चितकालीन धरना।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2025 को भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मोहल्ला जवाहरगंज कायमगंज कार्यालय पर हुई। जिसका संचालन प्रताप सिंह गंगवार द्वारा किया गया। आज की पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर पालिका परिषद कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद में लव कुमार मिश्रा की नियुक्ति हुई है तब से जनहित के कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा कई बार मांग पत्र नगर पालिका को प्रस्तुत किये लेकिन ईओ कोई कार्य नहीं करना चाहता है। भ्रष्टाचार में लीन रहता है।…

फर्रूखाबाद:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2025 को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, बैंक ऑफ बडौदा, बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, केनरा बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, इण्डियन बैंक, इण्डियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक तथा यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया की विशेष समीक्षा बैंक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अग्रणी प्रबन्धक, जिला समन्वयक तथा उपरोक्त तीनों बैंक के समस्त बैंक शाखाओं के शाखा प्रबन्धक बैठक में उपस्थित हुये।…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित 99 शिकायत प्राप्त 5 मौके पर निस्तारित।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 50,पुलिस की 23 ,विकास विभाग की 04,विद्युत विभाग की 05 व अन्य विभागों की 17  शिकायते कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।    जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के…

फर्रूखाबाद जनपद में चल रही 46 निर्माणाधीन योजनाओं की जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया , बैठक में जनपद में चल रही 46 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विकास निगम लि0 को जनपद में पांचाल घाट पुल से श्मशान घाट रोड तक रोड बनाने के लिऐ स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा उ0प्र0 प्रोजेक्ट कार्पोरेशन द्वारा केंद्रीय कारागार में किये जा रहे निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई…

फर्रूखाबाद:भारतीय किसान यूनियन ( भानु) की एक सराहनीय पहल।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2025 भारतीय किसान यूनियन ( भानु) के राष्ट्रीय महासचिव मुनुआ सिंह चौहान एक बहुत ही सराहनीय पहल की है जिसकी शुरुआत फर्रुखाबाद, मैनपुरी से की जा रहीं है। फर्रुखाबाद मैनपुरी में निर्धन, दीन दुःखी परिवार की बेटियों की शादियों में चिन्हित करके आर्थिक सहयोग किया जाएगा।  जिसकी शुरुआत वह मैनपुरी के एक गाँव से कर रहे है, जिसमें वह 5000 रुपय सहयोग करेगे एवं भारतीय किसान यूनियन फर्रुखाबाद जिले के महासचिव श्री अवधेश राठौर निवासी जैतापुर फर्रुखाबाद 11000 हज़ार रुपये सहयोग राशि दे रहे…