फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 ग्राम रसीदपुर ग्राम रसीदपुर में विकास कार्यों की अनदेखी ने ग्रामीणों की जिंदगी को बद से बदतर बना दिया है। ग्राम प्रधान और सचिव की उदासीनता के चलते गांव की सड़कों की हालत जर्जर है, नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं और मच्छरों का आतंक इस कदर है कि कई परिवार बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह नर्क जैसी स्थिति में जीने को मजबूर हैं। शिकायतों पर भी नहीं हो रही सुनवाई रसीदपुर के निवासी राकेश,…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद; बहू को फांसी देकर ससुराली भागे
फर्रुखाबाद: दहेज को लेकर बहू को फांसी पर लटकाने वाले ससुराली घर से भाग गए। कोतवाली कायमगंज के ग्राम हजरतपुर निवासी रनवीर पुत्र सुरेश चंद ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर की वहन मोनिका की शादी 16/11/24 को थाना कादरी गेट के ग्राम खानपुर निवासी रामसनेही पुत्र मिथुन शाक्य के साथ हुई थी। शादी में लगभग 6 लाख रुपया खर्च किया गया था। लेकिन मिथुन व उसके पिता रामसनेही भाई प्रवीन और बवलू शादी में मोटर साइकिल दहेज में मांग रहे थे।शादी के वाद जब…
फर्रूखाबाद:कायमगंज की विधायिका डॉ. सुरभि ने समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 कायमगंज की लोकप्रिय विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार ने आज तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में भाग लिया, जहाँ उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें भूमि विवाद, बिजली, पानी, आवास, पेंशन, सड़क व राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। डॉ. गंगवार ने हर फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और…
फर्रूखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता,अपहरण व टार्चर के आरोप में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध अपहरण, मारपीट, धमकी, बंधक बनाने और ठगी जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत यह गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी का विवरण: कोतवाली मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत…
फर्रुखाबाद:हत्या के अभियोग में नामित बाल अपचारी को थाना नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले में नामित बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 जून 2025 को वादी उमेश चंद्र पुत्र मुनीम सिंह, निवासी ग्राम रामनगर, पोस्ट पुठरी, जनपद फतेहगढ़ द्वारा थाना नवाबगंज में प्राथमिकी…
फर्रूखाबाद: पुलिस ने जारी की गुमशुदा व्यक्ति की तलाश की सूचना।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 पुलिस द्वारा एक 52 वर्षीय व्यक्ति की गुमशुदगी के संबंध में सूचना जारी की गई है। यह मामला कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 311/24 धारा 144(3) के अंतर्गत दर्ज किया गया है। गुमशुदा व्यक्ति का नाम मनोहर माहेश्वरी (उर्फ मनु भैया) है, जो दिनांक 20 अगस्त 2024 से लापता हैं। गुमशुदा व्यक्ति का विवरण: नाम: मनोहर माहेश्वरी (मनु भैया) उम्र: 52 वर्ष पिता का नाम: कैलाशचंद्र माहेश्वरी पता: सीसीबी-पीली कोठी विलायती राय कटरा, फतेहगढ़ गुमशुदगी का स्थान: कटरा पुलिया, फतेहगढ़ कद-काठी: मध्यम रंग:…
फर्रूखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 शासन के निर्देशानुसार आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत आज तहसील कायमगंज में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ डॉ. संजय सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई। इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डॉ. संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनमानस की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता देते हुए,…
फर्रुखाबाद:गायत्री इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्रों ने एसओएफ ओलंपियाड में लहराया परचम।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 गायत्री इंटरनेशनल स्कूल (GIS) में आज सुबह की प्रार्थना सभा एक विशेष अवसर का गवाह बनी, जब साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित कंप्यूटर साइंस विषयक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मंच पर इन मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्रों की मेहनत, समर्पण और अनुकरणीय प्रदर्शन को पूरे विद्यालय ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। इन छात्रों की उपलब्धि न केवल स्कूल के…
फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 101 शिकायतें दर्ज, 03 का हुआ मौके पर निस्तारण।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आज ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 57, पुलिस विभाग की 19, विकास विभाग की 04, विद्युत विभाग की 05 और अन्य विभागों की 16 शिकायतें शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को…
फर्रुखाबाद में 09 जुलाई को होगा वृहद वृक्षारोपण: तैयारियों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक संपन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 09 जुलाई 2025 को जनपद में प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना रहा। समय पर पौधों का उठान, विभाग प्रमुख होंगे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि समय से पौधों का उठान सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी विभाग को…
फर्रूखाबाद:पांचाल घाट पर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गंगा तट पर शौचालय निर्माण को लेकर जताई नाराजगी।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को पांचाल घाट पहुंचकर गंगा नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया तथा पर्यटन विभाग द्वारा घाट क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा घाट के निकट बनाए जा रहे शौचालय के स्थान पर असंतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शौचालय का निर्माण गंगा तट से पीछे की ओर किया जाए, ताकि उससे निकलने वाला गंदा पानी सीधे गंगा नदी…
फर्रुखाबाद:जल निगम कर्मियों और पेंशनरों की समस्याओं पर उमड़ा आक्रोश, प्रदेश भर में मौन धरना प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश जल निगम के हजारों कर्मी और पेंशनर विगत छह महीनों से वेतन और पेंशन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। इस स्थिति से त्रस्त जल निगम परिवार ने एक बार फिर अपनी पीड़ा सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मौन धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। शुक्रवार, 04 जुलाई को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं। मुख्य समस्याएं और मांगें जल निगम कर्मियों और पेंशनरों…
फर्रुखाबाद:पुलिस को बड़ी सफलता, NDPS केस में अभियुक्त विक्की कटियार को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वर्ष 2020 में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अभियुक्त विक्की उर्फ बूटी कटियार पुत्र विनोद कटियार निवासी सातनपट्टी कोतवाली फर्रुखाबाद को अदालत ने दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष का सश्रम कारावास तथा ₹1 लाख रुपये के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ में मु.अ.सं. 62/2020,…
तहसीलदार श्रद्धा पांडेय बनीं आगरा की एसडीएम, फर्रुखाबाद में भव्य विदाई समारोह संपन्न
(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 तहसील सदर में तैनात तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा पांडेय का विदाई समारोह बेहद हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ। अपने चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का न केवल कुशलतापूर्वक निर्वहन किया, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान में भी अग्रणी भूमिका निभाई। प्रमोशन के उपरांत उन्हें आगरा का नया एसडीएम (उप जिलाधिकारी) नियुक्त किया गया है। विदाई समारोह लगभग चार घंटे तक चला, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और लेखपालों ने श्रद्धा पांडेय के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया।…
फर्रूखाबाद:पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी से अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सख्त सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ में दर्ज मु0अ0सं0-221/2024, वाद सं0-4605/2024, धारा 137(2), 70(2), 351(2) बी.एन.एस. व 5/6 पाक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त नरेन्द्र उर्फ विजेन्द्र पुत्र मुरारीलाल कठेरिया, निवासी देवतरा, थाना जसरथपुर, जनपद एटा के विरुद्ध विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष, कोर्ट…
फर्रुखाबाद के योगेन्द्र सिंह गंगवार को “उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025” में मिला सम्मान
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना, सेक्टर-9, अमर शहीद पथ, लखनऊ में 04 से 06 जुलाई 2025 तक आयोजित “उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025” का भव्य शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग श्री दिनेश प्रताप सिंह, कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप साही, कृषि राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री बी.एल. मीणा तथा…
फर्रुखाबाद में स्कूली वाहनों पर सख्ती: 6 वाहन सीज, 10 का चालान, ₹2.49 लाख जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिले में स्कूली वाहनों की जांच के लिए सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में यह अभियान कायमगंज व मोहम्मदाबाद क्षेत्रों में संचालित हुआ, जिसमें बड़ी कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान बिना परमिट और मानकों के विरुद्ध संचालन करते पाए गए 6 स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि 10 अन्य वाहनों का चालान किया गया, जिससे कुल ₹2.49 लाख का जुर्माना वसूला गया। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में स्थित…
वृक्षारोपण को लेकर फर्रुखाबाद प्रशासन गंभीर, 9 जुलाई को होगा वृहद कार्यक्रम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 09 जुलाई 2025 को प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। विभागों को समय से तैयारी के निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे समय से पौधों का उठान सुनिश्चित करें और यदि किसी विभाग को किसी प्रकार की समस्या हो…
फर्रुखाबाद: किसान का बेटा बना डॉक्टर, रूस से एमबीबीएस-एमडी कर गांव लौटे अनुज शाक्य, गांव में खुशी की लहर
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 04 जुलाई 2025 मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैसिंहपुर निवासी कृषक अतर सिंह शाक्य के बेटे अनुज शाक्य ने अपनी मेहनत और लगन से एमबीबीएस व एमडी की डिग्री हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद अतर सिंह ने अपने बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था, जिसे अनुज ने साकार कर दिखाया। अनुज शाक्य ने 10 सितंबर 2019 को रूस स्थित एशियन मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। कठिन परिश्रम और समर्पण…
फर्रुखाबाद:कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण, श्रंगीरामपुर घाट पर डीएम व एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से श्रंगीरामपुर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, सुविधाएं और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने घाट पर बेरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा पीने के पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को यात्रा मार्ग की सड़कों पर…
