फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 जनपद की दो प्रमुख समस्याएं इन दिनों स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं: पहला, पांचालघाट पर बना पुल जो अब अत्यंत जर्जर अवस्था में है, और दूसरा, रेलवे रोड का वर्षों से अधूरा पड़ा सौंदर्यीकरण और सड़क निर्माण कार्य। जर्जर पुल बना जानलेवा खतरा पांचालघाट का पुल जिले के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जो भारी वाहनों के लगातार आवागमन से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पुल से गुजरते…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस “सीमित हो परिवार, सपना हो साकार”– डॉ. दलवीर सिंह
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 जनपद में आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह पखवाड़ा 11 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगा, जिसमें जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी और सिविल अस्पताल लिंजीगंज में परिवार नियोजन जागरूकता और सेवाओं से संबंधित गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। मुख्य कार्यक्रम डॉ. राममनोहर लोहिया महिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ, जहां परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. दलवीर सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में…
फर्रुखाबाद:पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है, जिसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इस योजना का उद्देश्य पिछड़े वर्ग के युवाओं को डिजिटल दक्षता से सुसज्जित कर उन्हें रोजगार योग्य बनाना है। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक…
फर्रुखाबाद:सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन: आमजन तक न्याय पहुंचाने की पहल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 ग्राम न्यायालय अमृतपुर द्वारा आम जनता को त्वरित व सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया जा रहा है। न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम के नेतृत्व में यह विशेष न्यायिक सत्र दिनांक 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक, जन सेवा केंद्र, ग्राम हरिहरपुर वीरपुर, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद में संचालित होगा। यह आयोजन ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 की धारा 9 तथा उत्तर प्रदेश ग्राम न्यायालय (प्रक्रिया…
फर्रुखाबाद में गंगा नदी को प्रदूषणमुक्त करने की पहल, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद फर्रुखाबाद में गंगा नदी में सीधे गिर रहे नालों के शोधन एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए: 1. गंगा नदी में गिर रहे प्रमुख नालों का शोधन: सोता बहादुरपुर (दो स्थान), शमशान घाट नाला, बच्चा बाबा आश्रम निकट नाला एवं छोटी…
फर्रुखाबाद में तीन अभियुक्तों को सशक्त पैरवी के फलस्वरूप हुई सजा- पुलिस एवं अभियोजन टीम की बड़ी सफलता
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाने के लिए थाना प्रभारियों एवं कोर्ट पैरोकारों को प्रभावी पैरवी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में जनपद फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण आपराधिक मामले में फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस, अभियोजन पक्ष, मानीटरिंग सेल एवं कोर्ट स्टाफ के संयुक्त प्रयासों से तीन अपराधियों को दोषसिद्ध करते हुए न्यायालय ने सजा सुनाई है। प्रकरण संख्या मु०अ०सं०- 735/2016, वाद सं०- 103/2016 धारा 392, 379, 356, 411 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत…
फर्रूखाबाद:सब्जी बाजार में गर्मी मिर्च की, लेकिन ठंडे पड़े आलू के भाव से किसान परेशान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 सातनपुर मंडी में इस सप्ताह सब्जी बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर हरी मिर्च की कीमतों ने रिकॉर्ड तेजी पकड़ी, वहीं आलू की हालत पतली होती जा रही है। तेज गर्मी और वर्षा की कमी के कारण हरी मिर्च का उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिसके चलते आज थोक बाजार में मिर्च की कीमत 100 से 120 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। फुटकर बाजारों में यह दर 150 से 200 रुपए प्रति किलो तक दर्ज की गई। वहीं दूसरी…
फर्रुखाबाद:गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया संत समाज का सम्मान, जनपद भर में हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद भर में संत समाज सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी मंडलों में स्थित प्रसिद्ध मठों और मंदिरों में संतों, पुजारियों एवं महंतों का अभिनंदन कर उन्हें भारतीय संस्कृति में गुरु की सर्वोच्च भूमिका का सम्मान दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा ने कमालगंज स्थित राम जानकी मंदिर में कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पुजारियों का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय…
फर्रुखाबाद:राजेपुर पुलिस ने बहन की हत्या के आरोप में भाई और भाभी को किया गिरफ्तार–हत्या में प्रयुक्त गमछा व मोटरसाइकिल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस ने बहन की हत्या के आरोप में सगे भाई और भाभी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अभिषेक पुत्र सोवरन और उसकी पत्नी सरिता शामिल हैं, जो थाना कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला पटवनगली के निवासी हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर…
फर्रुखाबाद:एक पेड़-एक संकल्प,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने किया पौधारोपण, मंत्री राकेश राठौर रहे मुख्य अतिथि।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के महाअभियान “एक पेड़ – एक संकल्प” के तहत आज ग्राम सभा पुठरी में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री एवं सीतापुर सदर विधायक माननीय श्री राकेश राठौर ‘गुरु’ जी। उनके साथ अमृतपुर विधायक श्री सुशील शाक्य ने भी सहभागिता करते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री सुशील शाक्य ने कहा, “वृक्ष न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान…
फर्रुखाबाद:”एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान-2025: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 09 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत आज जनपद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी विकास मंत्री श्री राकेश राठौर ‘गुरु’, कानपुर मण्डलायुक्त श्री के. विजयेन्द्र पांडियन, जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने मिलकर पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पौधे रोपे गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि मातृशक्ति…
फर्रुखाबाद में 38 लाख से अधिक पौधों का एक ही दिन में रोपण, “एक वृक्ष माँ के नाम” को मिला जन समर्थन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2025 सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के तत्वाधान में आज जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत ऐतिहासिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक ही दिन में 38,84,110 पौधों का रोपण किया गया, जिससे जनपद ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया। प्रमुख कार्यक्रम स्थल: पुठरी व दुल्लामई ग्राम समाज पुठरी ग्राम समाज (25 हेक्टेयर) में सुबह 9 बजे एवं दुल्लामई ग्राम समाज (0.5 हेक्टेयर) में अपराह्न 1 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ…
फर्रुखाबाद में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण की पहल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2025 जनपद के पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा (अप्रा.) ने जानकारी दी है कि पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों को कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, इंफॉर्मेशन, कंप्यूटर टैली, कंप्यूटर फैशन डिजाइनिंग आदि का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, जिसकी विशेष बात यह है कि यह संपूर्ण प्रशिक्षण जनपद में ही कराया जाएगा। इच्छुक पूर्व…
फर्रुखाबाद में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत आज जनपद फर्रुखाबाद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुठरी गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री व सीतापुर विधायक राकेश राठौर ‘गुरु’ ने भाग लिया और पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 37 करोड़ पौधे रोपित करने का संकल्प लिया है। फर्रुखाबाद जनपद…
फर्रुखाबाद : आषाढ़ी पूर्णिमा गंगा स्नान रूट किया गया डायवर्ट
आषाढ़ी पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार सायं 6 बजे से गुरुवार सायं 6 बजे तक रूट डायवर्जन करने के निर्देश दिए। रूट डायवर्जन के तहत कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ जाने वाले भारी वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर मोड़ा जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ की ओर जाने वाले ट्रक, टैंकर और डीसीएम को बेवर की तरफ भेजा जाएगा। मैनपुरी की ओर से बेवर आने वाले लोडर वाहनों को बेवर में ही रोका जाएगा। एटा से आने वाले वाहनों को…
फर्रुखाबाद: फॉरेंसिक टीमऔर क्राइम इंस्पेक्टर ने मौके पर जाकर घटनास्थल का किया जाएजा
पीड़ित महिला साधना प्रजापति निवासी अपर दुर्गा कॉलोनी कर्नलगंज चौकी फतेहगढ़ मैं किराए के मकान पर रहती थी वहां पर जाकर क्राइम इंस्पेक्टर सुदेश कुमार ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया वहीं पर एक्सिस बैंक का डिप्टी मैनेजर ऋषभ पांडे बिगत 2 वर्ष से लगातार नौकरी का झांसा देकर किराए के मकान में रखकर यौन शोषण करता रहा और मकान मालिक को उसने बताया कि यह मेरी पत्नी है घर पर कुछ परिवार का विवाद चल रहा है इसलिए मैं इसे यहां लेकर आया हूं एक्सिस बैंक का डिप्टी…
फर्रूखाबाद:पुलिस अधीक्षक का सख्त एक्शन: जनपद के 21 शातिर अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 08 जुलाई 2025 जनपद में लगातार अपराधों पर लगाम कसने हेतु पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ऐसे 21 शातिर अपराधियों को जिला बदर (Goonda Act के तहत जनपद से निष्कासित) कर दिया, जो लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। इन सभी पर विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और इनके खिलाफ आम जनता की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही थीं। यह कार्यवाही श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन के निर्देशन में, श्री हरीश चन्द्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर…
फर्रुखाबाद:आषाढ़ी पूर्णिमा पर फतेहगढ़ में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक व्यवस्था
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 08 जुलाई 2025 आगामी आषाढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर जनपद फर्रूखाबाद में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने 09 जुलाई की शाम 6:00 बजे से लेकर 10 जुलाई की शाम 6:00 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के संचालन को लेकर रूट डायवर्जन लागू किया है। यह निर्णय भारी वाहनों से होने वाली भीड़-भाड़, जाम और सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर निम्नलिखित रूटों पर डायवर्जन…
फर्रुखाबाद में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2025 ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश की माननीय राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में अनेक महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए गए। मा. मंत्री जी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि थानों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन जनसुनवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का…
फर्रुखाबाद में स्कूल मर्जर नीति के खिलाफ प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)08 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्कूल मर्जर (pairing/merger) नीति के खिलाफ आज फर्रुखाबाद जनपद में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरजीत शाक्य के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग की वर्तमान मर्जर नीति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की माँग की गई। ज्ञापन में कुल…
