फर्रुखाबाद:विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आमंत्रित किए गए आवेदन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी 3 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति/संस्था अपना आवेदन 31 अगस्त 2025 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय, फर्रुखाबाद में जमा कर सकते हैं। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि निम्नांकित 12 श्रेणियों में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे – 1. दृष्टि दिव्यांग प्रतिभा/स्वयंप्रेरित दिव्यांगजन हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। 2. दिव्यांगजन हेतु…

फर्रुखाबाद की तहसील सदर में महिला ने बैनामा रोकने के लिए उपनिबंधक को सौंपी प्रार्थना पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 जनपद की तहसील सदर में आज एक प्रकरण उस समय चर्चा का विषय बन गया जब छीतापुर कपूरापुर सिंघीरामपुर निवासी सलोनी पत्नी राजेश कुमार ने उपनिबंधक सदर रविकांत यादव को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने सास-ससुर की कृषि भूमि के बैनामा पर रोक लगाने की मांग की। प्रार्थना पत्र में सलोनी ने उल्लेख किया है कि उनकी सास कमला देवी पत्नी रामऔतार और ससुर रामऔतार पुत्र स्व. सिद्धार्थ निवासी बहोरनपुर, टप्पा हवेली, तहसील सदर, दोनों की उम्र लगभग 75 वर्ष हो चुकी है।…

फर्रूखाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस, कुल 52 शिकायतें दर्ज – जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 52 शिकायतें दर्ज की गईं। प्राप्त शिकायतों में – राजस्व विभाग की 33 पुलिस विभाग की 04 विकास विभाग की 01 विद्युत विभाग की 02 अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा…

फर्रूखाबाद में नशे के विरुद्ध सख्ती, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एनकोर्ड (एक युद्ध नशे के विरुद्ध) व एंटी-टैबको सेल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशा नियंत्रण व तंबाकू निषेध को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि— कहीं भी निकोटिन युक्त दवाओं की बिक्री न हो। जिलेभर में रेंडमली 100 दुकानों की जांच की जाए। सभी विद्यालयों में चिल्ड्रेन क्लब प्रहरी का गठन किया जाए, ताकि बच्चे नशामुक्त अभियान के प्रहरी…

फर्रुखाबाद में गौशालाओं का निरीक्षण एवं जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 प्रमुख सचिव, पशुधन, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आज निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग, उ०प्र० लखनऊ का जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल खण्डौली (विकास खण्ड राजेपुर) तथा कान्हा गौशाला, कमालगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों गौशालाओं की व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के उपरान्त अपराह्न 2:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों के…

फर्रुखाबाद:नेकपुर खुर्द गौशाला पहुँचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ग्राम प्रधान देवेन्द्र शाक्य ने किया स्वागत।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 प्रदेश सरकार के कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद नेकपुर खुर्द गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान देवेन्द्र शाक्य ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री का जोरदार स्वागत किया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सुबह अमृतपुर, शमशाबाद और कायमगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित कर रहे थे। जिले में बाढ़ का संकट गंभीर होता जा रहा है, अब तक 200…

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस,विधायका डॉ. सुरभि गंगवार व अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएँ

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 तहसील कायमगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुँचे। इस अवसर पर विधायक डॉ. सुरभि गंगवार कायमगंज, उपजिलाधिकारी कायमगंज तथा अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ डॉ. संजय सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। विधायक एवं अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कराया, वहीं जिन प्रकरणों में तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक बदले गए।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जनपद फतेहगढ़ में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इन प्रशासनिक बदलावों का मकसद जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाना तथा जनता को बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था उपलब्ध कराना है। जारी प्रेस नोट के अनुसार स्थानांतरण इस प्रकार हैं— 1. निरीक्षक तेज सिंह पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर अपराध निरीक्षक थाना फतेहगढ़ नियुक्त। 2. उपनिरीक्षक कमलेश कुमार महिला थाना से स्थानांतरित होकर थाना कमालगंज भेजे गए।…

फर्रुखाबाद:हाईवे कट बंद होने से व्यापारियों में आक्रोश, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर बनाए गए कुछ कटों को बंद किए जाने से व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। कट बंद होने से हाईवे के दोनों ओर स्थित दुकानदारों के व्यापार पर गंभीर असर पड़ा है। इसी समस्या को लेकर सोमवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम रविन्द्र कुमार को जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ क्राइम इंस्पेक्टर को मिला राजेपुर थाने का चार्ज।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जनपद पुलिस प्रशासन में फेरबदल के तहत एसपी आरती सिंह ने अहम आदेश जारी किए हैं। फतेहगढ़ के क्राइम इंस्पेक्टर सुदेश कुमार विश्वकर्मा को अब राजेपुर थाने का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, तत्कालीन थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ट्रेनिंग पर चले गए थे, जिस कारण चार्ज कार्यवाहक थाना अध्यक्ष के रूप में संभाला जा रहा था। अब स्थायी रूप से एसपी ने निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा को राजेपुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी क्रम में तेज…

फर्रुखाबाद :विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। वे 195 भोजपुर विधानसभा के ग्राम चाचूपुर एवं जंजालीनागला पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की और भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन और सरकार पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। ग्रामीणों…

फर्रुखाबाद:नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक सम्पन्न, कई नए पदाधिकारियों की घोषणा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 आज दोपहर 1 बजे होटल अनन्त रेलवे रोड फर्रुखाबाद में नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इख़लाक़ खान ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सदानन्द शुक्ला मौजूद रहे। बैठक में संगठन के विस्तार व नई टीमों के गठन पर अहम निर्णय लिए गए। ★नगर उद्योग मंच का गठन बैठक में नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक़ खान ने नगर उद्योग मंच का गठन किया।…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने जल शक्ति मंत्री संग बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 जनपद के अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने आज जमापुर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बाढ़ से प्रभावित विभिन्न ग्रामों के सैकड़ों ग्रामीणों को राहत किट उपलब्ध कराई गई। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि “आपदा की इस घड़ी में हम सब एक परिवार की तरह एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। प्रदेश सरकार…

फर्रुखाबाद:जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने अमृतपुर तहसील के जमापुर मोड़ और कायमगंज तहसील के शमसाबाद मंडी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान जमापुर में 250 परिवारों तथा शमसाबाद में 300 परिवारों को राहत किट प्रदान की गई। राहत वितरण के बाद मंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने इस दौरान गंगा नदी पर तटबंध बनवाने की मांग…

फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने बाढ़ प्रभावितों को वितरित की राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम जैतपुर का दौरा किया। यहां पिछले दिनों आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की स्थिति का उन्होंने नज़दीक से जायज़ा लिया। सांसद राजपूत ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री एवं राहत पैकेट वितरित किए। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों ने सांसद का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि प्रदेश और केंद्र…

फर्रुखाबाद:घायल बछड़े की मदद के लिए भाजपा मीडिया प्रभारी राहुल राठौर आगे आए

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 फतेहगढ़ पशु चिकित्सक अस्पताल के पास एक गाय का बछड़ा एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय निवासियों ने इस घटना की सूचना कई बार फतेहगढ़ के पशु चिकित्सक सुनील कुमार को दी, लेकिन मौके पर कोई चिकित्सीय मदद नहीं पहुंच सकी। लाचार ग्रामीणों ने अंततः प्राइवेट डॉक्टर अंशुल पाठक को बुलाकर घायल बछड़े का इलाज कराया, लेकिन गहरी चोटों के कारण बछड़े की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस बीच भाजपा फतेहगढ़ मीडिया प्रभारी राहुल राठौर वहां से गुजर रहे…

फर्रुखाबाद: दो गुटों के बीच में चली लाठी डंडे दोनों पक्ष घायल

फर्रुखाबाद : नवाबगंज थाने के ग्राम उखरा निवासी कन्हैयालाल दीक्षित और उसी ग्राम के रहने वाले सौरभ दीक्षित के बीच लगभग पंद्रह दिन से गंदगी के पीछे विवाद चल रहा था सौरभ का गोबर कन्हैया की दीवाल के पीछे पड़ता है जिससे बरसात के कारण उस गोबर से कन्हैया के घर में सीलन और पानी आने लगा था जिससे कन्हैया के घर में गंदगी फैलने लगी थी और गंदगी के कारण कारण डेंगू मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना है कन्हैया ने कई बार सौरभ से कहा कि मेरी…

फर्रुखाबाद:नागेंद्र शाक्य ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 जनपद के पूर्व लोकसभा प्रत्यासी रहे नागेंद्र शाक्य ने आज अपने क्षेत्र के कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। और बाढ़ राहत सामग्री बांटी उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। श्री शाक्य ने इस दौरान प्रभावित परिवारों को राशन व आवश्यक सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि हर संभव मदद के लिए आपके साथ खड़े हैं। नागेंद्र शाक्य ने मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार से…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन, जनपद फतेहगढ़ में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पुलिस लाइन के परिसर में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों एवं कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भगवान श्रीकृष्ण और राधा की झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का…

फर्रुखाबाद: प्रभारी चौकी नखास इमरान फरीद ने चौकी परिसर स्थित मंदिर पर धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का अनुपम उदाहरण पेश करते हुए चौकी नखास थाना कोतवाली के प्रभारी इमरान फरीद ने अपनी चौकी परिसर में बने मंदिर पर बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर आरती व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चौकी प्रभारी इमरान फरीद ने स्वयं श्रीकृष्ण की…