फर्रुखाबाद:हाईवे कट बंद होने से व्यापारियों में आक्रोश, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर बनाए गए कुछ कटों को बंद किए जाने से व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। कट बंद होने से हाईवे के दोनों ओर स्थित दुकानदारों के व्यापार पर गंभीर असर पड़ा है। इसी समस्या को लेकर सोमवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम रविन्द्र कुमार को जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन सौंपा।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

★व्यापारियों की मुख्य समस्याएँ

सेन्ट्रल जेल चौराहे से लेकर ग्राम पपियापुर तक बीच के डिवाइडर में कट नहीं छोड़ा गया।

जो कट पूर्व में जनता की सुविधा के लिए बनाया गया था, उसे भी हाल ही में बिना सूचना बंद कर दिया गया।

कट बंद होने से सैकड़ों दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो गया है।

हाईवे पर लगे रोड लाइट पिछले छह माह से बंद पड़ी हैं, जबकि उन्हें लगाया जा चुका है।

सड़क किनारे बने नालों के पटान अधूरे हैं और कई जगह खुले पड़े हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

★व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मौजूदगी

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री अनूप मिश्रा, महामंत्री विमलेश मिश्रा, सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डॉ. संजीव त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, महामंत्री देवेन्द्र सक्सेना पिंटू, संगठन मंत्री विपिन सिंह, संरक्षक अजय यादव, मंत्री आशीष पाल, राहुल उपाध्याय, अवनीश कुमार, देवेन्द्र सक्सेना (मांझी) सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि कटों को शीघ्र खोला जाए, सड़क किनारे अधूरे निर्माण कार्य पूरे किए जाएं और रोड लाइटें तत्काल चालू कराई जाएँ, अन्यथा बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।