फर्रुखाबाद:छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, अवयस्क वाहन चालकों पर होगी सख्त कार्यवाही

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार सेंट पॉल्स ब्राइटन एकेडमी, बंधा बंधौआ नेकपुर फतेहगढ़ में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी तथा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, डायरेक्टर श्री रोजीशन विश्वासी, प्रबंधिका श्रीमती रोहतानी विश्वासी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ, कर्मचारी तथा चालक/परिचालक बड़ी संख्या में शामिल हुए। एआरटीओ-प्रवर्तन ने बच्चों को…

फर्रुखाबाद:पीसीएफ जिला प्रबंधक विपिन कुमार निलंबित।

फर्रुखाबाद:(दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जिले से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है। पीसीएफ (प्रारंभिक कृषि सहकारी संघ) जिला प्रबंधक विपिन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी समितियों पर खाद (उर्वरक) की आपूर्ति समय से नहीं की, जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि खाद वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कई समितियों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। मामले की जांच के…

फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस ने हत्या के आरोपी को आला-ए-कत्ल सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मु0अ0सं0 272/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र स्व. परशुराम उर्फ परसराम निवासी कुतुबपुर बघार मौजा भूलनपुर चिरपुरा, हुसैनगंज थाना…

फर्रुखाबाद:कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने नामजद वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए मु0अ0सं0 206/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109/352/324(2) बीएनएस से संबंधित नामजद व वांछित अभियुक्त हनी तिवारी उर्फ हर्षित तिवारी पुत्र स्वर्गीय अनुपम तिवारी निवासी बिजाधरपुर, सेन्ट्रल जेल रोड, कोतवाली फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। घटना का विवरण दिनांक…

फर्रूखाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत सामग्री का वितरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन व जनप्रतिनिधि लगातार सक्रिय हैं। सोमवार को माननीय सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष, उपजिलाधिकारी कायमगंज व तहसीलदार कायमगंज ने मोटरबोट के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर गांवों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।     इसी क्रम में तेरा अकबरपुर व बहादुरपुर तहसील अमृतपुर में प्रशासन द्वारा कुल 269 बाढ़ राहत किट का वितरण किया गया। प्रशासन की निगरानी और कार्यवाही जिलाधिकारी प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात कर…

फर्रुखाबाद-जलालाबाद-शाहजहांपुर-मैलानी रेलवे लाइन पर संसद में उठा सवाल, रेल मंत्रालय ने स्वीकृति से किया इंकार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 फर्रुखाबाद से जलालाबाद, शाहजहांपुर होते हुए मैलानी तक प्रस्तावित रेलवे लाइन को लेकर लंबे समय से क्षेत्र की जनता उम्मीद लगाए बैठी है। इस संबंध में विभिन्न अखबारों और जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर स्वीकृति की बात कही जाती रही, लेकिन आज संसद में इस विषय पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई। संसद में उठे सवाल 20 अगस्त 2025 को लोकसभा में फर्रुखाबाद के सांसद श्री नीरज मौर्य ने मा. रेल मंत्री से यह प्रश्न किया कि — क्या सरकार फर्रुखाबाद को जलालाबाद,…

फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए जल्द शुरू होगी डाक विभाग की स्पेशल सर्विस, व्यापारियों को मिलेगा बड़ा लाभ।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) और दरदोज़ी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज डाकघर लालगेट ऑफिस में आयोजित की गई। इस बैठक में डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के बीच विशेष सेवा शुरू करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इख़लाक़ खान, दरदोज़ी उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष हाजी मुज़्ज़फ़्फ़र हुसैन रहमानी, जिला मंत्री मोहम्मद आक़िल खान और जिला उपाध्यक्ष रफ़त हुसैन…

फर्रुखाबाद:पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, एसपी आरती सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी रहे सक्रिय।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, होटल, ढाबा, एटीएम, बैंक पिकेट, पेट्रोल पंप तथा बॉर्डर चेकिंग प्वाइंट्स का बारीकी से निरीक्षण किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा आमजन में सुरक्षा की…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विशेष चेकिंग अभियान का किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी ने स्वयं संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, होटल, ढाबा, एटीएम, बैंक पिकेट, पेट्रोल पंप और बॉर्डर चेकिंग में तैनात पुलिस पिकेट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी सतर्कता की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल…

फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ग्रामीणों को दिलाई राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा कर सांसद मुकेश राजपूत ने आज ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से धीमर नगला, अहबरन नगला, बहबलपुर, कमरुद्दीन नगर, सवितापुर सहित तराई क्षेत्र के विभिन्न प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया। दौरे के दौरान सांसद ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया और आवश्यक दवाइयाँ वितरित करवाईं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा दी जा रही हर संभव सहायता और राहत सामग्री शीघ्रता से प्रभावित परिवारों…

फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की तैयारी, राज्य सरकार से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद की मोहम्मदाबाद स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया एक बार फिर तेज होती दिख रही है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा नागर विमानन मंत्री भारत सरकार राममोहन नायडू किंजरापु को लिखे गये पत्र के उत्तर में केंद्र सरकार ने साफ किया है कि इस कार्य के लिए राज्य सरकार की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। नागर विमानन मंत्रालय की ओर से भेजे गये पत्र (दिनांक 16 अगस्त 2025) में बताया गया…

फर्रुखाबाद:गणेश चतुर्थी व बारावफात पर शांति व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में आगामी गणेश चतुर्थी और बारावफात जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को सकुशल एवं शांति के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह और मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़ ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। दिए गए…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कायमगंज सर्किल की अपराध समीक्षा बैठक ली, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में कायमगंज सर्किल के क्षेत्राधिकारी एवं सभी थाना/चौकी/हल्का प्रभारियों की अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में मुख्य बिंदु बैठक के दौरान एसपी ने अपराधों की रोकथाम और उनकी विवेचना से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए— जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान। अपराध नियंत्रण के…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी की बैठक, बाबू जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस की तैयारी तेज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जन अधिकार पार्टी कार्यालय फर्रुखाबाद में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 05 सितंबर 2025 को मनाए जाने वाले बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की शहादत दिवस की तैयारी करना रहा। बैठक में जिला प्रभारी छोटे लाल कुशवाहा, जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर शाक्य, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजयवीर शाक्य सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ एवं जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यह तय किया गया कि शहादत दिवस के अवसर पर…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य पहुँचे बाढ़ प्रभावित गांव, ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद के अमृतपुर विधायक सुशील जी रविवार को बाढ़ प्रभावित ग्राम सलेमपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर नागरिक की सुरक्षा और सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित किसी भी परिवार को परेशान नहीं होना पड़ेगा, प्रशासन हर संभव मदद करेगा। ग्रामीणों से संवाद ग्रामीणों ने विधायक के सामने…

फर्रूखाबाद में बाढ़ का कहर: प्रशासन लगातार कर रहा राहत कार्य

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। जिले के 162 गाँव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावितों को लगातार मदद पहुंचाई जा रही है और जिलाधिकारी खुद हर दिन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने साफ निर्देश दिए हैं कि राहत वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित किसानों की…

फर्रुखाबाद में थाना एवं चौकी इंचार्जों के तबादले, पुलिस अधीक्षक ने की नई तैनातियां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कई थाना अध्यक्षों और चौकी इंचार्जों के तबादले एवं नई तैनाती की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेशानुसार— पुलिस लाइन से उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक कपिल कुमार को कंपिल थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उप निरीक्षक संदीप कुमार गौतम को थाना कमालगंज में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर तैनात किया गया। उप निरीक्षक संत कुमार…

फर्रुखाबाद:प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, राहत सामग्री वितरित की।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने रविवार को फर्रुखाबाद जनपद की तहसील अमृतपुर के ग्राम दौलतपुर चकई व हरिहरपुर वीरपुर का दौरा किया। यहां पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। द्विवेदी ने इस दौरान बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच भी करवाई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में…

फर्रुखाबाद:आकांक्षा समिति द्वारा बाढ़ राहत सामग्री का वितरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 आकांक्षा समिति के तत्वावधान में बाढ राहत सामग्री आकांक्षा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर वंदना द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई बाढ पीड़ितो की सहायता हेतु भोजन सामग्री कपड़े आदि का वितरण किया गया जनपद फर्रुखाबाद में गंगापर क्षेत्र में भयंकर बाढ़ के द्वारा जनजीवन पूर्ण रुप से अस्तव्यस्त हो गया है । जिलाधिकारी फर्रूखाबाद के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सहायता कार्यक्रम किये जा रहे हैं । आज आकांक्षा समिति द्वारा आटा चावल दाल चाय पत्ती चीनी नमक आलू आदिभोजन…

फर्रुखाबाद में एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़), 24 अगस्त 2025 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से किया गया। यह सेंटर फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई, जहानगंज-फर्रुखाबाद हाईवे रोड पर स्थापित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा जी के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर मुख्य जिला कृषि अधिकारी श्री बृजेश कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसानों को मिलने वाली सुविधाएँ इस सेंटर की स्थापना का…