फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मेडिकल कैंप, 273 मरीजों का हुआ उपचार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सेवा कार्य लगातार जारी हैं। समर्पण सेवा समिति के सौजन्य से शनिवार को कम्पिल कस्बे में रामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सी.पी. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कायमगंज के सहयोग से डॉक्टर शिवम त्रिपाठी व उनकी टीम ने लगभग 273 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों में सबसे अधिक बुखार, खांसी, जुकाम एवं पानी से होने वाली खुजली की शिकायतें सामने आईं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मरीज ऐसे भी मिले जिन्हें ब्लड…

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज को मिला नया थानाध्यक्ष, राजेश राय को सौंपी गई जिम्मेदारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में लंबे समय से रिक्त चल रहे थाना जहानगंज को नया थानाध्यक्ष मिल गया है। जारी आदेश के अनुसार, एसओजी में तैनात उपनिरीक्षक राजेश राय को थाना जहानगंज का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल का गैर जनपद तबादला हो जाने के बाद से यह पद खाली चल रहा था।…

फर्रुखाबाद: पुलिस व अभियोजन की प्रभावी पैरवी से अपराधियों को कड़ी सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद फतेहगढ़ पुलिस और अभियोजन टीम को बड़ी सफलता मिली है। पहला मामला – हत्या व अन्य धाराएं थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम बझेरा निवासी अभियुक्त भोला उर्फ सुरेन्द्र पुत्र स्व. गुबरे उर्फ गोवर्धन और सर्वेश पुत्र रामकिशन पर मुकदमा संख्या 497/2008, वाद संख्या 87/2009 धारा 304, 323, 504, 506 भादवि पंजीकृत था। विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय को प्रेषित किया गया।…

फर्रुखाबाद:कमालगंज गणेश महोत्सव को लेकर समिति ने प्रशासन से लगाई गुहार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 कमालगंज में ऐतिहासिक एवं भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। श्री गणेश सेवा समिति, कमालगंज ने जिलाधिकारी फतेहगढ़-फर्रुखाबाद को ज्ञापन देकर महोत्सव की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। समिति का कहना है कि महोत्सव के दौरान कुछ समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिनका तत्काल निराकरण आवश्यक है। समिति ने मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है— 1. थाना कमालगंज अध्यक्ष द्वारा सहयोग न…

फर्रुखाबाद में निर्वाचक नामावलियों के निरन्तर पुनरीक्षण-2025 हेतु बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के निरन्तर पुनरीक्षण-2025 एवं बूथ लेवल एजेन्ट्स (BLA) की नियुक्ति को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वाह्न 10:30 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह ने की। इस बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों में विनोद गौतम (जिला अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी), सुभाष चन्द्र शाक्य (एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी), सुनील…

फर्रुखाबाद:टोल की रसीद सिर्फ भुगतान का सबूत नहीं, बल्कि आपके लिए सुरक्षा और सुविधा की गारंटी भी है।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वाले लाखों वाहन चालकों को अक्सर लगता है कि टोल टैक्स केवल सड़क उपयोग शुल्क है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि टोल की रसीद में आपकी सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं छिपी होती हैं। यदि वाहन चालक इन्हें समझें और उपयोग करें, तो आपातकालीन स्थिति में यह रसीद जीवन रक्षक साबित हो सकती है। टोल रसीद में क्या छिपा है? जब भी आप टोल टैक्स चुकाते हैं तो आपको एक रसीद मिलती है।…

फर्रुखाबाद में उद्योग बंधु समिति की बैठक, उद्यमियों ने रखी समस्याएँ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों ने उद्योगों से संबंधित कई गंभीर समस्याओं को उठाया और समाधान की मांग की। उद्योगों पर अमेरिका के टैरिफ का असर बैठक में अवगत कराया गया कि अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाए जाने से जिले के उद्योग प्रभावित हो रहे हैं, जबकि चीन पर केवल 25% टैरिफ लागू है। इस वजह से भारतीय उद्योगों की प्रतिस्पर्धा क्षमता कमजोर पड़…

फर्रुखाबाद:”नो हेल्मेट, नो फ्यूल” अभियान और सड़क सुरक्षा पर जनपद में अहम बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन और मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहन चर्चा हुई और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई ठोस निर्णय लिए गए। जिले में बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बैठक में बताया कि जुलाई 2025 में जिले में 44 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 25 लोगों की मौत और 26 लोग…

फर्रुखाबाद में 23 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, सांसद और विधायकों की मौजूदगी में हुआ वितरण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अगस्त 2025 जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चयनित 23 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर जिले के सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता रही। वहीं अमृतपुर विधायक, भोजपुर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष और जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की महत्ता को और बढ़ा दिया। नियुक्ति प्रक्रिया और चयन मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश,…

फर्रुखाबाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत दो अभियुक्तों को 3 वर्ष की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फर्रुखाबाद जनपद में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। विशेष गैंगस्टर एक्ट कोर्ट ने दो अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर सजा सुनाई है। मामला थाना कायमगंज क्षेत्र का है, जहां मु.अ.सं. 219/2002, वाद संख्या 219/2002 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत सहोरन पुत्र पुत्तूलाल बाथम और रामवरन पुत्र पुत्तूलाल बाथम, निवासी टिलिया मुडौर थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले में होंगी विविध प्रतियोगिताएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के अवसर पर जिले में 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेल निदेशालय, लखनऊ के आदेशानुसार जनपद खेल कार्यालय द्वारा स्वर्गीय ब्रजदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 29 अगस्त को होगी, जब 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से खेली जाएगी। इसके बाद 30 अगस्त को दो प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा—सुबह 9 बजे से जिला स्तरीय टाईक्वांडो (जूनियर बालिका वर्ग अंडर-17) और सुबह…

फर्रुखाबाद: संयुक्त चेकिंग में तीन ओवरलोड ट्रक सीज, ₹1.34 लाख का जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिले में अवैध खनन व ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। आज सुबह जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप व एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत की संयुक्त टीम ने बघार क्षेत्र में खनन सामग्री ले जा रहे ट्रकों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक ट्रक ऐसा पाया गया, जिसकी खनन विभाग की रॉयल्टी कम जमा थी और वह ओवरलोड भी था। इस ट्रक को मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी बघार पर सीज कर दिया गया। इस पर…

फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने बाढ़ प्रभावित चाचूपुर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर के बाढ़ प्रभावित गाँव चाचूपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद राजपूत ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के समय सरकार और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे जनता के साथ खड़े रहें। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी, लखनऊ के सौजन्य से गांव में निःशुल्क सार्वजनिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराया गया। शिविर में आयुष पद्धतियों – आयुर्वेद, होम्योपैथी,…

फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने गूगल मीट के जरिए की वर्चुअल जनसुनवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न स्थानों से जुड़े फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने यह भी कहा कि…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारियों ने सुनी जन समस्याएँ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना कार्यालय पर जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान थानों पर पहुँचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जन सुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों का विवरण दर्ज किया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। साथ ही जिन मामलों में गहन जांच आवश्यक थी, उनमें शीघ्र कार्रवाई…

फर्रुखाबाद:अपराध निरीक्षक मोहम्मद कामिल खान का ट्रांसफर, कोतवाली में हुआ भावभीना विदाई समारोह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 शहर कोतवाली के अपराध निरीक्षक मोहम्मद कामिल खान का ट्रांसफर होने पर रविवार को कोतवाली परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय ने उन्हें फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों और समाज के लोगों ने कहा कि कामिल खान अपने सेवा काल में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। अपराध नियंत्रण में उनका योगदान सराहनीय रहा है। मोहम्मद कामिल खान केवल…

फर्रुखाबाद:डीएम की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, स्कूल चलो अभियान में 25 हजार से अधिक नामांकन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक में बीएसए ने अवगत कराया कि स्कूल चलो अभियान 2025-26 में अब तक 25,846 बच्चों का नामांकन हो चुका है। पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत निर्धारित 200 सोलर सिस्टम में से 70 लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय दुर्गुपुर की डीपीआर तैयार हो गई है…

फर्रुखाबाद:शमीम हत्याकांड में आजीवन कारावास, सजा दिलाने वाली टीम सम्मानित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत 30 वर्ष पुराने बहुचर्चित माफिया हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य स्तर पर चिन्हित कुख्यात माफिया अनुपम दुबे व उसके साथी बालकिशन उर्फ शिशु को जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास व प्रत्येक को 1 लाख 3 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। यह सजा दिलाने में पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम, अभियोजन पक्ष और कोर्ट पैरोकारों की प्रभावी पैरवी और अथक प्रयास निर्णायक…

फर्रुखाबाद:हाईकोर्ट आदेश पर सांसद व व्यापारी के बीच विवादित नाले की पैमाइश, कई घंटे तक चला मुआयना।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद के इतिहास में पहली बार हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को नाला बघार स्थित विवादित भूमि की पैमाइश कराई गई। यह पैमाइश भाजपा सांसद मुकेश राजपूत और मौरम व्यापारी विक्रांत सिंह उर्फ राना सरकार के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को लेकर कराई गई। न्यायिक व प्रशासनिक अमले की मौजूदगी पैमाइश के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, महिला थानाध्यक्ष रक्षा सिंह समेत…

फर्रुखाबाद: डांडिया गरबा नाइट को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने खोला मोर्चा

फर्रुखाबाद।(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद में प्रस्तावित डांडिया गरबा नाइट को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। संगठनों का आरोप है कि इस तरह के कार्यक्रमों में बाहरी व अन्य समुदाय के लोग भी शामिल होते हैं और अक्सर अशोभनीय घटनाएं घटित होती हैं। हिंदूवादी नेताओं ने आरोप लगाया कि संजीव बाथम और उनके सहयोगी हर छह महीने में इस प्रकार का आयोजन करते हैं, जिसमें गैर धर्म के मुस्लिम व्यक्तियों की भी मौजूदगी रहती है। उनका कहना है कि बीते आयोजनों में छेड़छाड़ जैसी…