फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने छेड़खानी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 जनपद के थाना शमसाबाद पुलिस ने छेड़खानी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना शमसाबाद पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 175/2025, धारा 74/351(3)/352 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त जीशान व निहाल, दोनों पुत्र फैयाज निवासी कस्बा…

फर्रुखाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 तहसील सदर क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द में सोमवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहित की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी और वह शादी के बाद से ही अपने ससुराल में रह रहा था। बीती रात लगभग 2 बजे अचानक उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस…

फर्रुखाबाद: नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 जनपद के थाना कम्पिल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। घटना का विवरण दिनांक 30 अगस्त 2025 को वादी की नाबालिग पुत्री शौच के लिए गई थी। उसी दौरान ग्राम सवितापुर निवासी आरोपी नितिन और शरवन उर्फ…

फर्रूखाबाद में बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति-2025 पर समीक्षा बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में आज सायं 5:00 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति-2025 के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीति के प्रावधानों, आवेदन प्रक्रिया और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। पंजीकरण व शुल्क इस नीति के तहत प्राप्त आवेदनों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा और समुचित पाए जाने पर अनुमति प्रदान की जाएगी। अभी तक एक आवेदन प्राप्त हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में पंजीकरण शुल्क…

फर्रूखाबाद में पीईटी-2025 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आगामी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी)-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए पीईटी-2025 परीक्षा जनपद में 06 और 07 सितंबर को आयोजित होगी। इसके लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी — प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से द्वितीय…

फर्रुखाबाद में लगेगा फैमिली आईडी नामांकन शिविर, सभी लाभार्थियों से अपील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 शासन की ओर से फैमिली आईडी –एक परिवार एक पहचान योजना को लेकर जनपद में व्यापक स्तर पर नामांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल राठौर ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से उन लाभार्थियों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका अब तक राशन कार्ड जारी नहीं हुआ है। किन-किन योजनाओं के लाभार्थी कर सकेंगे नामांकन? ऐसे लाभार्थी जो निम्नलिखित योजनाओं के अंतर्गत आते हैं और जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, वे फैमिली…

फर्रुखाबाद में शुरू हुआ “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान, पहले ही दिन 28 चालान, ₹85,500 जुर्माना वसूला

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 शासन के निर्देश पर जनपद स्तर पर “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला प्रशासन व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ फर्रुखाबाद सुभाष राजपूत, यातायात प्रभारी सत्येन्द्र कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव एवं वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने पेट्रोल पंप स्वामियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना हेलमेट…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान बैंकों में लगे CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली, इमरजेंसी अलार्म की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। साथ ही बैंक में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी की गई ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को पहले ही रोका…

फर्रुखाबाद:गुतासी बिजली घर पर भ्रष्टाचार चर्म पर, JE की मनमानी, उच्च स्तरीय जांच की मांग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 जनपद के 33/11 के.वी. फीडर गुतासी से जुड़े बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगे हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि विभागीय कर्मचारी और अधिकारी बिजली चोरी के नाम पर धन उगाही में लिप्त हैं, जबकि बकायेदारों को नए कनेक्शन आसानी से रुपये लेकर जारी कर दिए जाते हैं। FIR में विवाद ग्राम गुतासी निवासी नन्हेंलाल की पत्नी आरती ने घरेलू बिजली कनेक्शन लेने के लिए 1 किलोवाट का ऑनलाइन आवेदन किया था। नियम के अनुसार आवेदन के चार दिन के अंदर सर्वे…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना कार्यालयों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। थाना प्रभारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण का आश्वासन दिया। कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि कुछ शिकायतों को उच्चाधिकारियों को अग्रसारित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। एसपी आरती सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि…

फर्रुखाबाद:आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 जनपद की कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा के मजरा अजमतपुर में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी आलम वजीर खान के परिवार की दो कीमती भैंसें मौके पर ही मौत का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि मृत भैंसों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने की वर्चुअल जनसुनवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से आये फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। एसपी आरती सिंह ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि फरियादी को न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी…

फर्रुखाबाद में आकाशीय बिजली का कहर: चार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जिले में रविवार को अचानक बदले मौसम ने चार युवकों के जीवन पर आफ़त ला दी। थाना क्षेत्र के ग्राम कांधेमई मिल्किया में खेतों में भैस चरा रहे चार युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गये। सभी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कांधेमई मिल्किया निवासी अंकित (17) पुत्र मुलायम सिंह, आकाश (22) पुत्र राजेन्द्र, रोहन (16) पुत्र ओंकार और ऋषभ (15) पुत्र अनिल कुमार खेतों में भैस चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, त्योहारों पर सुरक्षा का भरोसा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में कोतवाली कायमगंज प्रभारी अनुराग मिश्र तथा पुलिस बल द्वारा रविवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। आगामी गणेश चतुर्थी और बारावफात के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने यह फ्लैग मार्च आयोजित किया, ताकि आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया और नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। क्षेत्राधिकारी…

फर्रुखाबाद में बारिश के दौरान दुखद हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जनपद में रविवार को हुई तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा नगला समई, पोस्ट पिपरगांव क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान विवेक कुमार यादव पुत्र मुकेश यादव निवासी नगला समई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार को अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से विवेक कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार…

फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस का फ्लैग मार्च, त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी और बारावफात को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में थाना मऊदरवाजा प्रभारी लक्ष्मण सिंह व पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहर के संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 पर फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द जी की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, फर्रुखाबाद द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर बालिका वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भोजपुर श्री नागेन्द्र सिंह राठौर एवं नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर किया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी फर्रुखाबाद ने अतिथियों को माला व…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व एसपी ने किया जिला व केंद्रीय कारागार का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि का बारीकी से परीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कारागार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और बंदियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार…

फर्रुखाबाद में बड़े पैमाने पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उप निरीक्षकों का किया तबादला।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने एवं पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मध्यरात्रि में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 27 उप निरीक्षकों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए। इस बदलाव को जिले की सुरक्षा व्यवस्था में अहम माना जा रहा है। थानों में नई तैनातियाँ कोतवाली फतेहगढ़ – उप निरीक्षक मुकेश कुमार बाजपेई और उप निरीक्षक जसवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। कोतवाली मोहम्मदाबाद – उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह मलिक…

फर्रुखाबाद में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेला, 201 अभ्यर्थियों का हुआ चयन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में आज रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का सफल आयोजन किया गया। यह मेला प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ हुआ, जिसमें विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 04 कंपनियों ने भाग लिया। उपलब्ध 350 रिक्तियों के सापेक्ष 258 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार के बाद 201 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें 135 अभ्यर्थी अप्रेन्टिसशिप हेतु (डिक्सन – 30, ओप्पो – 100, टाटा मोटर्स –05) तथा 66 अभ्यर्थी जॉब ट्रेनी के रूप…