पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में हुआ। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गो की कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों को जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए एवं विगत बैठक के निर्देशों का अनुपालन ना होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था एनएचएआई एवं एन एच पी डब्लू डी को तत्काल कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में एआरटीओ…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिहं राठौर को जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर के गैर जनपद स्थानान्तरण हो जाने पर आज दिनांक 09-08-21 को पुलिस लाइन पीलीभीत में जनपद पीलीभीत के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिहं राठौर को दी गई भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री वीरेन्द्र विक्रम, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील दत्त, समस्त थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ एवं पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों ने महोदय के कुशल निर्देशन की प्रशंसा…
पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चयनित लाभार्थियों की पात्रता का भौतिक सत्यापन हेतु जांच अधिकारी किये गये नामित।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत आपात्र व्यक्तियों को पात्र दर्शाकर अनुचित रूप से लाभान्वित किये जाने के शिकायती प्रार्थना पत्र समय समय पर प्राप्त होने के दृष्टिगत योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों की जांच हेतु प्रत्येक नगर निकाय हेतु जांच अधिकारी नामित करते हुये 15 दिवस के अन्दर जांच आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत नामित जांच अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2017-18 में निकाय वार चयनित लाभार्थियों की सूची संलग्न कर चयनित लाभार्थियों की पात्रता…
पीलीभीत :प्रदेश में गरीबों कमजोरों, महिलाओं, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध हो रही है कड़ी वैधानिक कार्यवाही।
पीलीभीत : जमीन का विवाद सदियों से जग जाहिर रहा है। एक देश दूसरे देश को जीतता था तो उस देश की पूरी भूमिका हक विजेता देश की हो जाती थी। जमीन ऐसी सम्पदा रही जो व्यक्तियों के लिए खाने के लिए अन्न, पशुओं को चारा आदि भौतिक वस्तुओं का उत्पादन करती रही, साथ ही जमीन के मालिकाना हक से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और सामाजिक सम्पन्नता आंकी जाती थी। भूमि की महत्ता हर काल में रही है। आज भी भूमि की बड़ी महत्ता है। वह भूमि चाहे खेती, बागवानी…
पीलीभीत : जनपद की 15 रिक्त ग्राम पचायतों में उचित दर विक्रेताओं के चयन हेतु 17 अगस्त को ग्राम पंचायतों में होगी खुली बैठकें।
पीलीभीत : वर्तमान में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों 15 ग्राम पंचायतें (ऐसी ग्राम पंचायतें जहां मा0 अपीलीय न्यायालय का स्थगनादेश नहीं है) में उचित दर विक्रेताओं के चयन के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक आहूत की जानी है। जनपद की 15 रिक्त ग्राम पंचायतों में उचित दर विक्रेताओं के चयन हेतु ग्राम सभा में दिनांक 17 अगस्त 2021 को खुली बैठक करने हेतु जिलाधिकारी के आदेशानुसार पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किये गये है।। विकासखण्ड मरौरी की ग्राम पंचायत बेहरी में खण्ड विकास अधिकारी मरौरी, कलीनगर की ग्राम पंचायत बंग्ला उर्फ…
पीलीभीत :अमर शहीदों को नमन कर रहा आजादी का अमृत महोत्सव।
पीलीभीत हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ इस आजादी को पाने के लिए न जाने कितनी माताओं के लाल देश पर बलिदान हो गए इस आजादी का स्वाद तो हम बाखूबी चख रहे हैं लेकिन हजारों दर्द सहने वाले क्रान्तिवीरों को याद करना और उनको सम्मान देना हमारा परम कर्तव्य है शायद इसीलिए संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 51 क (ख) में स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोये रखने और उनका पालन करने के मूलकर्तव्य को शामिल किया। अब…
पीलीभीत :योजनाओं को समयबद्ध व लक्ष्य के अनुरूप करें पूर्ण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में विकास कार्यों के कुल 91 प्रपत्रों की समीक्षा बैठक गांधी सभागार पीलीभीत में सम्पन्न हुई। गोल्डन कार्ड की समीक्षा के दौरान विगत कई बैठकों में दिये गये निर्देशों के उपरान्त भी प्रगति न होने के कारण नोडल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये और साथ ही साथ इनके विरूद्व शासन को पत्र प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। विकास कार्यों के 91 प्रपत्रों की समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण, सिंचाई, सामुदायिक शौचालय, विद्युत देय, पंचायत भवन निर्माण,…
पीलीभीत: पूरनपुर लगातार बढ़ रही महंगाई पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
पीलीभीत पूरनपुर।कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई और डीजल पेट्रोल और गैस की कीमतें युवा बेरोजगार हैं सहित कई समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। सोमवार को भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के आवाहन पर पार्टी के जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे फाटक से चलकर तहसील पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है।डीजल,पेट्रोल और गैस के दाम…
पीलीभीत:पिपरिया दुलई में 1000 कुंतल के गोदाम का विधायक ने किया भूमि पूजन।
पीलीभीत /पूरनपुर। ग्राम पिपरिया दुलई में एक हजार कुंतल छमता का गोदाम बनाया जाएगा। आज भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने इसका भूमि पूजन किया। जिपं अध्यक्ष पति गुरभग सिंह भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि यह गोदाम बनने से अन्न भंडारण आसान होगा जनता को लाभ मिलेगा सचिव भगवतशरण सचिव वेद प्रकाश शुक्ला सचिव अतुल सिंह ढक्कन लाल वर्मा संतोष कुमार कुशवाहा सुधीर सिंह किसान भी मौजूद रहे।।
पीलीभीत :किशोरी को ब्लैकमेल कर उसको अपनी हवस का शिकार बनाता रहा ,छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
पीलीभीत पूरनपुर नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला की नाबालिग पुत्री को मोहल्ले के ही एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन उसने किशोरी को अपने घर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के दौरान युवक ने किशोरी की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। नेट पर वायरल करने की धमकी देकर युवक लगातार ब्लैकमैल कर उसको अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। कुछ महीने बाद नाबालिग दो माह के गर्भवती से हो गई।14 जुलाई को यह बात किशोरी ने युवक व…
पीलीभीत :दो पक्षों मारपीट के मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज।
पीलीभीत : पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलडहा निवासी रामवती नाले की सफाई कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही बनवारी,श्री कृष्ण, सुरेश,संदीप आदि लोग पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे, महिला के विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसको लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जिससे वह घायल हो गई।गांव रुद्रपुर निवासी सरोजनी देवी की पुत्री दीवार पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान पडोस के सुमित और अमित आ गए, और उसकी पुत्री के साथ गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर उसको मारा पीटा। बचाने आई उसकी…
पीलीभीत :रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन का 14 वां अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह कल शाम रॉयल किंग्डम रिजॉर्ट में संपन्न हुआ।
पीलीभीत :पूरनपुर में सर्वप्रथम अलीगढ़ से पधारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3110 मुकेश सिंघल एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण जैन का रोटरी सदस्यों ने स्वागत किया कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ हुआ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद गत वर्ष के सचिव दीपक अग्रवाल द्वारा गत वर्ष के कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिस पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने करोना जैसे विपरीत परिस्थितियों में इतने कार्य करने पर बधाई दी और कहा कि करोना अभी खत्म नहीं हो रहा है और हम लोगों को करो ना के साथ ही…
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया अभियान।
पीलीभीत :दिनांक 08 अगस्त 2021 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय के कुशल निर्देशन में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर जनपद पीलीभीत के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने – अपने क्षेत्र में पड़ने वाली देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों, वाइन शॉप्स तथा होटलों व ढाबों को चैक किया गया। अभियान के दौरान शराब की दुकानें तय समय सीमा के अंदर बंद करायी गयी। होटलों, ढाबों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अभियान के तहत चैकिंग की गयी…
पीलीभीत : पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली महोदय द्वारा पुलिस लाइन पीलीभीत में जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध एवं आगामी त्यौहारों के संबंध में समीक्षा बैठक की गई।
पीलीभीत पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली श्री रमित शर्मा महोदय द्वारा दिनांक 08.08.21 को पुलिस लाइन पीलीभीत स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध एवं आगामी त्यौहार मोहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे। महोदय ने जनपद के सभी अधिकारियों को आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने एवं अपराध नियंत्रण सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दिये। महोदय ने कहा कि…
पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं व परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की जांच की गई।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज जनपद में सम्पन्न कराई जा रही टी0जी0टी0 परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज, ड्रमण्ड राजकीय इण्टर व उपाधि डिग्री कॉलेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया, उनके प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की जांच करते हुये पहचान पत्र से मिलान किया गया साथ ही साथ कक्ष निरीक्षकों की भी जांच कराई गई तथा सभी को…
पीलीभीत :इंडियन पासी समाज के द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया गया सम्मानित।
पीलीभीत :आज 129 पूरनपुर बिधान सभा में घुघचिहाई मंडल के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य वरिष्ठ जनों का इंडियन पासी समाज पीलीभीत के तत्वधान में घाटमपुर संगम मैरिज हॉल में सम्मान समारोह किया गया कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पासी समाज ने भाजपा जिला महामंत्री लेखराज भारती को बनाया भारती नेअपने संबोधन में इंडियन पासी समाज को धन्यवाद देते हुए कहा की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य वरिष्ठ जनों का सम्मान कार्यक्रम में मुझे जो स्वागत सम्मान करने का अवसर मिला है उसके लिए इंडियन पासी समाज का बहुत-बहुत…
पीलीभीत :इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी ने बड़े हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज का उत्सव मनाया।
पीलीभीत :पूरनपुर सर्वप्रथम गणेश जी का ध्यान करके जनरल मीटिंग की जिसमे आगे के प्रोजेक्ट पर सभी सदस्यों ने अपनी राय दीक्लब की वाईस प्रेसिडेंट मीनाक्षी खन्ना, एडिटर कल्पना गुप्ता ,क्लब सदस्य शिवानी खंडेलवाल और मीना रस्तोगी ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही सुंदर ढंग से कियातीज क्वीन प्रतियोगिता में चंद्रिका गुप्ता , पारुल,राजविंदर छीना, गीतिका होरा पूनम आदि सदस्यों में भाग लिया जिसमे चंद्रिका गुप्ता तीज क्वीन बनी तीज सरप्राइज क्वीन में शिवानी खंडेलवाल विजयी हुईकार्यक्रम की शोभा बिभिन्न खेल और हाउसी ने बढ़ायी जिसमे पारुल ,मधुरिमा गुप्ता,सोनम…
पीलीभीत: तहसील कलीनगर शारदा नदी ने स्पर के पास घरों को निशाने पर लिया
पीलीभीत तहसील कलीनगर शारदा नदी ने स्पर के पास घरों को निशाने पर लिया पीलीभीत कलीनगर तहसील में माधौटांडा क्षेत्र के गांव नलडेंगा, नगरिया खुर्द कलां, रमनगरा और बुझिया में नदी ने काफी तबाही मचाई है। डेढ़ माह से नदी लगातार भू-कटान कर रही है। जलस्तर बढ़ने-घटने के कारण नदी अलग समय पर अलग-अलग स्थानों पर कटान कर रही है। अब नदी ने दो दिन से नगरिया खुर्द कलां के स्पर नंबर 30 के पास भू-कटान करना प्रारंभ कर दिया है। स्थिति यह है कि नदी के निशाने पर दो…
पीलीभीत :प्रदेश सरकार की भूगर्भ जल संरक्षण नीति से कृषि, पेयजल हेतु मिलेगा स्वच्छ जल।
पीलीभीत प्रदेश में गिरते हुए भूजल स्तर तथा भूजल गुणवत्ता के स्थायी समाधान के लिए अब प्रदेश में भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबन्धन एवं नियमन किये जाने की तत्काल आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में पहली बार ’’उत्तर प्रदेश ग्राउण्ड वाटर (मैनेजमेन्ट एण्ड रेगुलेशन) एक्ट-2019’’ प्रख्यापित किया गया है। इसमें प्राविधान किया गया है कि संकटग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उनके भूजल प्रबन्धन के प्राविधान किए गए हैं, साथ ही यह भी प्राविधान किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था किसी भी प्रकार से भूजल…
पीलीभीत :व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उ0प्र0 युवाओं के सपनों को कर रहा है साकार।
पीलीभीत प्रत्येक युवा का यह सपना होता है कि वह रोजगार के माध्यम से घर-परिवार की जिम्मेदारी संभाले। इस योग्य बने कि अपनी आजीविका प्राप्त कर सके तथा माता-पिता एवं अन्य परिवारजनों की देखभाल हेतु आय अर्जित कर सके। युवाओं के ऐसे ही सपने को साकार करने के लिए प्रदेश का व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उन्हें आई0टी0आई0 के विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध करा रहा है।आई0टी0आई0 का पूरा नाम है ’इंडस्ट्रियल ट्रेनिंगइंस्टीट्यूट’। हिन्दी में इन्हें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नाम से जाना जाता…
