प्रयागराज-मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन 02 नवम्बर को

पी0के0 सिंह, अपर निदेशक, संयोजक पेंशन अदालत ने बताया है कि मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में दिनांक 02.11.2023 को अपरान्ह 12ः00 बजे आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में मण्डलीय पेंशन अदालत की बैठक आयोजित की गयी है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज-जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

प्रयागराज-जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की दिनांक 28/10/2023 को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में अंतर्गत संचालित समस्त कार्यक्रमों की गहनता से समीक्षा किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का प्रतिदिन जनपद में 10,000 गोल्डन कार्ड तथा प्रति ब्लॉक 500 गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा में शंकरगढ़, सोरांव, हंडिया, करछना एवं जसरा ब्लॉक में गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति अत्यंत निम्न रहने पर उक्त ब्लॉक के चिकित्सा…

प्रयागराज- मुख्य सचिव ने महाकुम्भ-2025 की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्य सचिव उ0प्र0 दुर्गा शंकर मिश्र जी ने शुक्रवार को प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत महाकुम्भ-2025 की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को कराये जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। मा0 मुख्य सचिव महोदय निरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्माणाधीन एयरपोर्ट रोड़, सूबेदारगंज सेतु, नागवासुकी मंदिर के पर्यटन कार्यों, रिवर फ्रंट रोड़, दशाश्वमेध घाट, बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट, एमआरएफ सेंटर नैनी, डिजिटल कुम्भ म्यूजियम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नैनी, त्रिवेणी…

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रयोग में लायी जाने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूची का अवलोकन कर मतदाता सूची को सभी पहलुओं से अद्यावधिक व शुद्ध बनाये जाने में सहयोग की अपेक्षा की है। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा अर्हता दिनांक…

प्रयागराज-जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का किया जाएगा निस्तारण उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 9.12.2023 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा l जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधित वाद, बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी…

जिलाधिकारी, प्रयागराज तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ गस्त कर किया गया लोगो से संबाद

जिलाधिकारी, प्रयागराज तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ गस्त कर किया गया लोगो से संबाद, तथा पुलिस उपायुक्त प्रयागराज व पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त गंगानगर, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन्स द्वारा जनमानस में सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने एवं जनता से संवाद कायम करने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत मनमोहन चौराहा से कटरा बाजार, लक्ष्मी चौराहा, हॉलेण्ड हॉल चौराहा तक गश्त की गयी। रास्ते में जनता के व्यक्तियों से…

प्रयागराज-जिला पंचायत सभागार में अमृत कलश यात्रा वंदनोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में अमृत कलश यात्रा के वंदनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त ब्लॉकों के अमृत कलशों का संग्रहण यहां किया गया, जिन्हें दिनांक 27.10.2023 की सुबह प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के लिए प्रस्थान किया जायेगा। इस दौरान वीरों की गाथा विषयक अभिलेख प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम् गीत तथा लोकनृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई। इस अवसर…

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज मतदान केन्द्र की सूची के प्रकाशन की सूचना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के उपबन्धों के अनुसरण में मै, नवनीत सिंह चहल, उत्तर प्रदेश राज्य के प्रयागराज जनपद का जिला निर्वाचन अधिकारी एतद्द्वारा निर्वाचन आयोग, के पूर्व अनुमोदन से 51-फूलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 254-फाफामऊ, 255-सोरांव(अ0जा0), 256-फूलपुर, 261-इलाहाबाद पश्चिम एवं 262-इलाहाबाद उत्तर, 52-इलाहाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 259-मेजा, 260-करछना, 263-इलाहाबाद दक्षिण, 264-बारा(अ0जा0) एवं 265-कोरांव(अ0जा0), 278-भदोही(आंशिक) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 257-प्रतापपुर एवं 258-हण्डिया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए संलग्न सूची में विनिर्दिष्ट मतदान केन्द्रों की उनमे से प्रत्येक के समक्ष लिखे हुए मतदान…

प्रयागराज-डायट में जनपद स्तरीय एक दिवसीय टी.एल.एम. निर्माण एवं नवाचार और टैबलेट वितरण समारोह संपन्न।

जनपद स्तरीय टी.एल.एम. मेला प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में संपन्न हुआ। इस टी.एल.एम. मेले में प्रयागराज जनपद के समस्त विकासखंडों के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, डायट प्रयागराज एवं माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों, छात्रों एवं प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय गणेश चंद्र केशरवानी महापौर प्रयागराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रताप उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत प्राचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी (नगरक्षेत्र) प्रज्ञा सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ देकर एवं बैच…

प्रयागराज : मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संपन्न हुई मंडल स्तरीय कार्यशाला, मण्डलायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त की अध्यक्षता में गुरूवार को गाँधी सभागार में महिला एवं बच्चे को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मण्डलायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आयोजित कार्यशाला में निदेशक महिला कल्याण श्रीमती संदीप कौर, जिलाधिकारी फतेहपुर सुश्री सी0 इन्दुमती, जिलाधिकारी कौशाम्बी सुजीत कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर सूरज पटेल, मुख्य विकास अधिकारी…

प्रयागराज- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण कार्य एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न

प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी, सेतु निगम, यू0पी0 सिड़को, यू0पी0पी0सी0एल0 यू0पी0आर0एन0एस0एस0, आवास-विकास परिषद, सी0एण्ड0डी0एस0 सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे है, वे सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण हो। किसी भी दशा…

प्रयागराज : समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्धन मेघावी को छात्रों आवासीय सुबिधा उपलब्ध

समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्धन मेघावी छात्रों को आवासीय सुबिधा उपलब्ध, कराने के उदेश्य से स्नातक क्षात्रों हेतु संचालित डा0 भीमराव आंबेडकर छात्रावास (बालक) चाँदपुर सलोरी, परस्नातक छात्रों हेतु राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) चैथम लाइन व आई0ई0आर0टी0 से बी0टेक0 एवम डिप्लोमा छात्राओ हेतु अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका) आई0ई0 आर0टी0 परिसर प्रयागराज की 70 प्रतिशत सीटो पर अनुसूचित जाति एवम जनजाति तथा 30 प्रतिशत सीटो पर अन्य पिछड़े वर्ग एवम सामान्य वर्ग के छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। प्रयागराज विश्वविद्यालय एवम संघटक विश्वविद्यालयो…

प्रयागराज- दि0,17 अक्टूबर 2023 को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला उत्थान विषयक अभिलेख प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग प्रयागराज में किया गया,

प्रयागराज- दि0,17 अक्टूबर 2023 को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला उत्थान विषयक अभिलेख प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग प्रयागराज में किया गया,अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रीमती कविता यादव त्रिपाठी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा बीजेपी द्वारा किया गया। महिला सशक्तिकरण और जागरूकता से संबंधित महिला कानून, दंड संहिता तथा घरेलू हिंसाऔर महिला उत्थान से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रमों का संयोजन राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीरेश कुमार उपनिदेशक पर्यटन प्रयागराज, रंग बली पटेल, श्याम बिहारी गौड़, श्रीमती…

प्रयागराज : पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस लाइंस स्थित त्रिवेणी सभागार में गोष्ठी आहूत कर दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश

कमिश्नरेट प्रयागराज में मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस आयुक्त द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में जनपद के समस्त थानों पर गठित एण्टी-रोमियो स्क्वॉड प्रभारी के साथ गोष्ठी आहूत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय / गंगानगर / यमुनानगर / कानून-व्यवस्था / प्रोटोकॉल तथा अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध/ लाइन्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज- डायट में मिशन शक्ति से संबंधित विविध कार्यक्रम संपन्न।

राजेंद्र प्रताप उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट के निर्देशन में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज से सुभाष चौराहे तक नारी सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन को समर्पित मिशन शक्ति के चौथे चरण के का आयोजन किया गया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किये। रैली में महिलाओं के अधिकार से संबंधित नारे प्रशिक्षुओं द्वारा लगाए गया। कार्यक्रम का आयोजन उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य राजेंद्र प्रताप, संयोजक वरिष्ठ प्रवक्ता शिवनारायण सिंह एवं सह संयोजक वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन कुमार रहे। रैली के उपरांत डायट कैंपस…

प्रयागराज-जिलाधिकारी ने रामलीला स्थलों तथा निकलने वाली झांकियों के मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल गुरूवार को शहर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर नवरात्रि के अवसर पर स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं के स्थलों एवं विभिन्न तिथियों पर निकलने वाली झांकियों के मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए तथा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से उनके सुझाव लेते हुए नवरात्रि पर्व को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।जिलाधिकारी ने पजावा रामलीला स्थल, पथरचट्टी रामलीला प्रांगण, कटरा रामलीला स्थल सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कर वहां के पदाधिकारियों के…

प्रयागराज-मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जिला औद्यानिक मिशन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में संगम सभागार में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जिला स्तरीय जिला औद्यानिक मिशन समिति की बैठक संगम सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में वर्ष 2022-23 में कराये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए पुष्पक्षेत्र विस्तार कराये जाने के निर्देश दिए है। समीक्षा में केला टिश्यूकल्चर, पपीता क्षेत्र विस्तार, ड्रैगन फूट, स्ट्रोवरी करौदा, जैक फ्रूट, हाइब्रिड सब्जी कार्यक्रम, मसाला क्षेत्र विस्तार (रवि प्याज), पुष्प क्षेत्र विस्तार, जीर्वोद्वारा, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, ए0डी0पी0ई0 पैक हाउस, फंक्शनल पैंक हाउस, मौन पालन, लो कास्ट प्रिजर्वेशन…

प्रयागराज मे ट्रांसफर की आई तेज आंधी निरीक्षक गणों का हुआ स्थानांतरण

निरीक्षक राम मोहन राय को वाचक पुलिस आयुक्त से प्रभारी डीसीआरबी स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक विश्वजीत सिंह को पुलिस लाइन्स से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र को पुलिस लाइन्स से प्रभारी नॉरकोटिक्स सेल स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक राममूर्ति यादव को पुलिस लाइन्स से प्रभारी सम्मन/पैरवी सेल स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक संजय कुमार सिंह को विवेचना सेल, अपराध शाखा से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक ब्रजेश सिंह को पुलिस लाइन्स से प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रकोष्ठ स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर…

प्रयागराज ; रोजगार मेले में 955 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा के0पी0 उच्च शिक्षा संस्थान, झलवा, प्रयागराज परिसर में मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया । इस रोजगार मेले का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी जी द्वारा किया गया । महापौर ने बेरोजगार नवयुवकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सेवायोजन कार्यालय के सार्थक प्रयास को सराहा गया। सहायक निदेशक(सेवा0) रत्नाकर अस्थाना द्वारा मा0 मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा इस रोजगार मेले में अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य…

प्रयागराज: सम्यक स्वराज पार्टी की बैठकें जारी, आगामी चुनाव को लेकर अभियान होगा शुरू

प्रयागराज: दिनांक 08.10.2023 को सम्यक स्वराज पार्टी की एक बैठक साकेत नगर (कानपुर) में और मेजा तथा कोरांव विधानसभाओं (प्रयागराज) की समीक्षा बैठक मांडा खास (प्रयागराज) में सम्पन्न हुई। साकेत नगर (कानपुर) की बैठक में पार्टी के संस्थापक और प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय तपेन्द्र प्रसाद शाक्य; वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय वी. पी. सिंह पटेल; प्रदेश अध्यक्ष, माननीय सतीश कुमार सचान; राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंजी. आर. बी. सिंह पटेल; राष्ट्रीय महासचिव, प्रोफेसर राम सिंह मौर्य; राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, माननीय अमर बहादुर सिंह पटेल; राष्ट्रीय सचिव, माननीय हरीशंकर कठेरिया; राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रोफेसर सी.…