हरदोई : डॉ अरुण मौर्य अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ खदिया नगला व मुबारकपुर पहुंचे

सवायजपुर (भरखनी)_: 154 विधानसभा सवायजपुर में विकासखंड भरखनी के खदिया नगला ब हरपालपुर विकासखंड के मुबारकपुर में हो रही बुद्ध कथा का कल अंतिम दिन था 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं जिसमें तमाम विधानसभा के प्रत्याशी जनता में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए किसी भी प्रकार के समाजिक कार्यक्रमों में पहुंचने का प्रयास करते हैं जनप्रतिनिधियों की कोशिश यह रहती है कि सामाजिक कार्य कोई छूट न जाए ऐसा ही कल उपरोक्त दोनों गांव में कुशवाहा मौर्य समाज के बड़े नेता समाजवादी पार्टी के सवायजपुर…

गोंडा:मनकापुर से भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

मनकापुर से भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. उन्होंने वजीरगंज-झिलाही मार्ग के 13 किलोमीटर लंबे जर्जर हिस्से के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग की। इसके अतिरिक्त, गोंडा-मनकापुर मार्ग पर मनकापुर क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज और वजीरगंज में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण की भी मांग रखी।

प्रयागराज में मशरूम उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, खुसरो बाग प्रयागराज में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत औद्यानिक फसलों के उत्पादन प्रबंधन एवं संरक्षित खेती के साथ-साथ मशरूम उत्पादन तकनीक पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन लगभग 100 प्रशिक्षार्थियों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया।इस प्रशिक्षण में फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जनपदों से आए किसानों और प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।मुख्य उद्यान विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योजना…

प्रयागराज: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने, जनसाधारण की शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा विभिन्न पटलों पर लंबित मामलों की संख्या कम करने के उद्देश्य से मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने आज प्रयागराज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, संबंधित अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण से पूर्व मंडलायुक्त ने संगम सभागार में विभिन्न पटलों से जुड़े लिपिकों एवं पटल सहायकों के साथ बैठक कर उन्हें अपने-अपने पटलों पर लंबित सबसे पुराने वादों की स्थिति तथा पेंडेंसी…

कासगंज :राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला 17मार्च को आयोजित

आईटीआई परिसर में रोजगार मेला 17 मार्च 2026 को। कासगंज: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किसरौली कासगंज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन 17 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से सांय 03 बजे तक किया जायेगा। रोजगार मेले में प्डच्म्त्।प्स् ।न्ज्व् प्छक्न्ैज्त्प्म्ै के द्वारा समस्त व्यवसायों में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुये प्रधानाचार्य आईटीआई जहीर आलम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ आईटीआई परिसर में होने वाले रोजगार मेले में सम्मिलित होकर रोजगार पाने का…

यूपी में LPG की कालाबाजारी करने वाले सावधान! CM योगी हुए सख्त

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट की स्थिति न बनने दी जाए. लोगों को समय-समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए. गुरुवार (12 मार्च) को सीएम ने सीनियर अधिकारियों और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में एलपीजी की मौजूदा मांग और आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. सीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर…

फर्रुखाबाद: गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सपा नेता नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने जताई चिंता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 गैस सिलेंडर की संभावित किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात के कारण एलपीजी (LPG) की आपूर्ति पर संकट गहराने की आशंका है, जो आम जनता के लिए गंभीर समस्या बन सकती है। नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के कारण देश में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित…

फर्रुखाबाद:14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक सम्पन्न, 1.28 लाख से अधिक मामले चिन्हित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 के सफल आयोजन के लिए गुरुवार को एडीआर भवन में तैयारी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद श्री नीरज कुमार के निर्देशन में तथा अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव श्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण योग्य मामलों की समीक्षा की गई।…

फर्रुखाबाद: गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: कायमगंज पुलिस ने गैंग सदस्य सुखवीर के तीन ट्रक किए जब्त, कीमत 45 लाख से अधिक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग सदस्य सुखवीर की अवैध रूप से अर्जित चल संपत्ति को जब्त कर लिया है। पुलिस ने करीब 45,24,429 रुपये कीमत के तीन ट्रकों को जब्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कोतवाली कायमगंज में मु0अ0सं0 348/2025 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत एक गैंग के विरुद्ध…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध आपूर्ति व “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों एवं घरेलू गैस की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समय पर गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बलराम गैस सर्विस, जितेंद्र गैस सर्विस तथा राधाकृष्ण फिलिंग स्टेशन पर व्यवस्थाओं की जांच की और वहां उपलब्ध घरेलू गैस सिलेंडर व…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में कानपुर जोन पुलिस की अंतर्जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, डीएम व एसपी ने किया उद्घाटन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 जनपद के फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में गुरुवार को कानपुर जोन पुलिस की अंतर्जनपदीय कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता वर्ष-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा आरती सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह के दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं,…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में विशेष किशोर पुलिस इकाई व मानव तस्करी रोधी टीम की समीक्षा बैठक, बचाव अभियान चलाने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में नोडल अधिकारी (SJPU एवं AHT) पुलिस उपाधीक्षक अमरपाल सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) की मासिक प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बच्चों से जुड़े अपराधों की रोकथाम तथा उनकी सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक अमरपाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता के…

कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा उ0प्र0 उ0नि0 एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के सकुशल निर्विघ्न एवं सूचितापूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा उ0प्र0 उ0नि0 एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के सकुशल निर्विघ्न एवं सूचितापूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु परीक्षा ड्यूटी पूर्वाभ्यास के उपरांत परीक्षा ड्यूटी में ड्यूटीरत किए सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट/ केंद्र अध्यक्ष/केंद्र प्रभारी पुलिस/कर्मचारियों के साथ डी ब्रीफिंग की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश।डी ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/पुलिस जवानों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी (थ्तपेापदह) सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर…

लखीमपुर खीरी : स्व० राजेंद्र राठी स्मारक चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर गोला के सभागार में स्व० राजेंद्र राठी स्मारक चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत मैलानी की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति महेश्वरी रही। मुख्य अतिथि का पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निर्णायक के रूप में गुरु हरिकिशन महाविद्यालय के कला प्रवक्ता अशोक कुमार वर्मा रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य अवधेश मिश्रा ने विगत 25 वर्षों से आयोजित स्व०…

फर्रुखाबाद: डीएम और एसपी ने गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण, बिना हेलमेट चालकों के चालान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 जनपद में आवश्यक पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गुरुवार को विभिन्न गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बलराम गैस सर्विस और जितेंद्र गैस सर्विस पहुंचकर घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता तथा उपभोक्ताओं को की जा रही आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालकों से गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर उपभोक्ताओं तक डिलीवरी होने…

बांदा: खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौंपा, इस पत्र में उन्होंने राइफल क्लब खेल मैदान पर एक निजी प्रदर्शनी की अनुमति रद्द करने की मांग की

बांदा में खिलाड़ियों ने आज जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौंपा है। इस पत्र में उन्होंने राइफल क्लब खेल मैदान पर एक निजी प्रदर्शनी की अनुमति रद्द करने की मांग की है। खिलाड़ियों ने बताया कि यह मैदान जनपद के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रीष्मकाल में बोर्ड परीक्षाओं के बाद यहां समर कैंप आयोजित किए जाते हैं, जहां हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे विभिन्न खेलों का अभ्यास किया जाता है। यह मैदान खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कॉलेज, आवासीय हॉस्टलों में प्रवेश के लिए ट्रायल…

फर्रुखाबाद: होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसमूह, विकास राजपूत ने सभी अतिथियों का जताया आभार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मार्च 2026 समाजसेवी एवं भाजपा नेता विकास राजपूत द्वारा आज फर्रुखाबाद स्थित अपने कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 40 लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में आपसी भाईचारे, सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस पर्व को प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया। होली मिलन समारोह में…

फर्रुखाबाद में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” सख्ती से लागू करने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मार्च 2026 जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक वस्तुओं की पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दोपहिया वाहनों पर आने वाले चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल न दिया जाए। “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान को पूरी सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए,…

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति के वार्षिकोत्सव/ सामाजिक सम्मेलन के लिए अधिवक्ताओं को सौंपा गया आमंत्रण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मार्च 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) के पदाधिकारियों द्वारा आगामी वार्षिक उत्सव/ सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कचहरी फतेहगढ़ पहुंचकर जिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आकाश शाक्य एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं को आमंत्रण-पत्र सौंपा और कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया। समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट तथा नगर मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने…

फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता सम्पन्न, खेलो इंडिया सेंटर ने बालक व बालिका दोनों वर्गों में जीता खिताब

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मार्च 2026 खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम फर्रुखाबाद द्वारा जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ लक्ष्मण अवार्डी ताइक्वाण्डो खिलाड़ी सुशांत गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा टॉस कराकर किया। प्रतियोगिता में जनपद की कुल छह टीमों ने निःशुल्क पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर का दबदबा बालक वर्ग के पहले मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर फर्रुखाबाद ने जीआईसी फतेहगढ़ ए को…