मैनपुरी में बुरी लत ने बनाया कर्जदार तो किसान ने दे दी जान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सट्टे की लत में पड़कर एक किसान कर्ज लेने लगा। कर्जदार होने के बाद तकादागीर आने लगे और घर में क्लेश शुरू हो गया। आखिरकार किसान ने शनिवार की दोपहर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के नगला केवल बसैत गांव का है। गांव निवासी रामसेवक जाटव (55) एक मेहनतकश किसान था, लेकिन इस बीच उसे सट्टे की लत लग गई। वह शराब भी पीने लगा और इन गलत आदतों को पूरा करने के…

पीलीभीत में कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, दो महीने पहले हुई थी युवक की शादी

पूरनपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी झम्मन लाल और उनके पुत्र योगेश की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। पिता-पुत्र के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। योगेश की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। हादसे के बाद से उनके घर में कोहराम मचा है। हादसा पूरनपुर-शाहजहांपुर हाईवे पर जिले की सीमा पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी 55 वर्षीय झम्मन लाल अपने पुत्र 22…

पीलीभीत में एक ऐसा मंदिर, हिंदुओं की आस्था देखकर 250 साल पहले रुहेला सरदार ने बनवाया था मुख्य द्वार

भारतीय संस्कृति में गंगा-जमुनी तहजीब के अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण 2000 वर्ष पुराने पीलीभीत के श्री गौरी शंकर मंदिर में भी नजर आता है। इस मंदिर में ढाई सौ वर्ष पूर्व रुहेला सरदार हाफिज रहमत खां ने एक भव्य द्वार का निर्माण कराया था। आज भी यह द्वार मंदिर की दिव्यता में और इजाफा कर रहा है। सावन के सोमवारों पर यहां जबरदस्त भीड़ रहती है। पीलीभीत के श्री गौरी शंकर मंदिर का इतिहास लगभग 2000 वर्ष पुराना है। यह सिद्ध पीठ दुर्लभ शिवलिंग…

पीलीभीत में बालिका से दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष की कैद

बालिका से दुष्कर्म करने के छह वर्ष पुराने मामले में अपर सत्र न्यायाधीश (पास्को एक्ट) अर्चना गुप्ता ने दोषी को 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी दिया है। पीड़िता ने थाना अमरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि वह 23 जनवरी 2017 को दिन में तीन बजे शौच के लिए घर से बाहर स्थित शौचालय में गई थी, तभी निसबा निसैइया गांव का धर्मपाल व एक अज्ञात मुंह दबाकर उसे गांव के बाहर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट…

पीलीभीत में खाद की आपूर्ति बाधित, किसान परेशान

बीसलपुर में गन्ना विभाग के पांच गोदामों पर एक सप्ताह से यूरिया नहीं है। इससे किसान परेशान हैं। वे खाद के लिए एक से दूसरे गोदाम की दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। खुले बाजार में दुकानदार खाद के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। गन्ना विभाग के बीसलपुर गोदाम पर तो यूरिया है, लेकिन बिलसंडा, बरखेड़ा, चुर्रासकतपुर, बल्देवपुर और जोगीठेर के गोदाम पर एक सप्ताह से खाद नहीं है। रोजाना बड़ी संख्या में किसान गोदामों पर खाद लेने पहुंच रहे हैं। खाद आने के इंतजार…

पीलीभीत नगर पालिका ने समस्याओं के समाधान के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर

पूरनपुर। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब नगर पालिका परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्हें सिर्फ टोल फ्री नंबर पर अपनी समस्या बतानी होगी। शनिवार को नगर पालिका में टोल फ्री नंबर 18001802300 विधायक बाबूूराम पासवान ने जारी किया। विधायक ने कहा कि नगर पालिका से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अब लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि लोग हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या नोट करा सकते हैं। दोबारा समस्या के संबंध में पूछने…

सलमान ने बहन रुबी की चाकू से गोद कर हत्या कर हत्या की थी, पढ़िए खबर

लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र स्थित मटरू मोहाल में गुरुवार रात नशे के लिए भाई सलमान ने बहन रुबी की चाकू से गोद कर हत्या कर हत्या की थी। बचाने पर मां के शरीर पर भी ताबड़तोड़ वार किए। सलमान ने मां के बचकर भागने और बहन की मौत होने पर हत्या को हादसा का रूप देने के लिए सिलेंडर में आग लगा दी। सिलेंडर में विस्फोट होने से शव के चिथड़े उड़ गए थे। ये खुलासा शनिवार को पिता की तहरीर पर दर्ज हुई FIR से हुआ।मटरू मोहाल निवासी…

बाइक पर आए बदमाश ने महिला से चेन स्नैचिंग की

लखनऊ के तालकटोरा इलाके में शनिवार सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ रही रिटायर्ड सैन्यकर्मी की पत्नी से बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूट ली। महिला ने बदमाशों का विरोध भी किया। बदमाश उनको धक्का देकर भाग निकले। घटना स्थल के पास लगे CCTV में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस एफआईआर दर्ज करके फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है।राजाजीपुरम निवासी रिटायर सैनिक रमाकांत शुक्ल की पत्नी चंद्रावती शनिवार सुबह एक घर के पास फूल तोड़ रही थी। उसी दौरान बाइक सवार लुटेरे उनका…

पीलीभीत : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील पूरनपुर पर सुनीं जनता की समस्याएं।

15.07.2023 को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पीलीभीत श्री प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री अतुल शर्मा महोदय द्वारा तहसील पूरनपुर पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना। महोदय द्वारा शिकायतों/प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्व संबंधी शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बरेली – प्रमुख सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने आंवला पहुंचकर पुरानी यादें की ताजा।

बरेली/आंवला – आंवला पहुंचे प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गाशंकर मिश्र उनके साथ डीएम, कमिश्नर, एसडीएम ई, एसपी देहात सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे। जनपद बरेली के आंवला में प्रमुख सचिव सुबह करीब 9:30 बजे पहुंचे और सर्वप्रथम नगर पालिका में पहुंचे उन्होंने नगरपालिका में वृक्षारोपण किया बताया गया सन 1988 में प्रमुख सचिव के द्वारा ही नगरपालिका भवन का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद सुभाष इंटर कॉलेज और फिर तहसील पर एसडीएम आवास पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने ही आवास का भी उद्घाटन किया था और सर्वप्रथम एसडीएम के…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र की महिला ने बेटी बरामद करने को प्रमुख सचिव से लगाई गुहार।

बरेली/आंवला – प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव के आगे एक महिला ने बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। एसपी ग्रामीण ने चार दिन में बेटी को बरामद करने का भरोसा दिया है।थाना सिरौली के गांव दलीपुर की एक महिला सचिव की गाड़ी के पास पहुंची और बताया कि एक माह पहले उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया लेकिन सिरौली पुलिस ने अभी तक बेटी की तलाश नहीं की है। यहां बता दें कि दलीपुर की एक किशोरी गौरी शंकर गुलडिया अपनी ननिहाल में जा रही थी तभी बदायूं…

बरेली की ऐतिहासिक लीलौर झील पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र झील को मूल शक्ल में लाने की दिशा में काम करे जिला प्रशासन।

बरेली/आंवला – बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र की ऐतिहासिक लीलौर झील जो अपने आप में विख्यात है वहां प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शनिवार को लीलौर की ऐतिहासिक झील पर पहुंचे। यहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने जिला प्रशासन को लीलौर झील को मूल शक्ल में लाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने झील का गौरवशाली इतिहास बताते हुए कहा कि इसे इसकी मूलरूप में लाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि झील की…

फर्रुखाबाद:कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कतरोली पट्टी के मौजा खेरा नगला में परिवारीजनो ने हत्या कर शव को बोरी में बांध कर बक्से में छुपाया, जमीन

फर्रुखाबाद ,कमालगंज रिपोर्टर:- शानू खान संपत्ति के लालच में युवक की हत्या कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कतरोली पट्टी के मौजा खेरा नगला में परिवारीजनो ने हत्या कर शव को बोरी में बांध कर बक्से में छुपाया, जमीन के लालच में चाचा गिरीश व चाची ने अपने पुत्रो के साथ मिलकर भतीजे कमलेश की हत्या कर घटना को दिया अंजाम मिर्तक कमलेश कुमार के मां, बाप की कई वर्षो पूर्व हो चुकी है मौत, मृतक युवक कमलेश कुमार अपने मां बाप का अकेला पुत्र था संपत्ति हड़पने को लेकर भतीजे…

इटावा: पुलिस द्वारा मकान सील किया गया?

इटावा पुलिस द्वारा उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप कारित कर धन व संपत्ति अर्जित करने वाले 02 अभियुक्तों के विरुद्ध 14(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए लगभग 29,75,588 /-रु0 (उन्तीस लाख पच्चहत्तर हजार पांच सौ अट्टासी रू0) कीमत की संपत्ति (मकान) को सील किया गया ।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरूद्व निरोधात्मक कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे…

फर्रुखाबाद:31 जुलाई तक चलेगा सेवा प्रदायगी पखवाड़ा दी जा रही हैं परिवार नियोजन की सेवाएं

फर्रुखाबाद ,15 जुलाई 2023 जिले में इस समय सेवा प्रदायगी पखवाड़ा चल रहा है जो 31 जुलाई तक चलेगा lजिसमें योग्य दंपति को परिवार नियोजन की सेवाएं दी जा रहीं हैं l इस दौरान डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरुष में पखवाड़े की पहली पुरुष नसबंदी हुई lअपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने बताया कि परिवार को नियोजित कर न सिर्फ जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखा जा सकता है बल्कि बच्चों की बेहतर परवरिश कर उन्हें काबिल भी बनाया जा सकता है । इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के पास बास्केट…

प्रयागराज- विभिन्न रैंक के कुल 35 पुलिस कर्मियों के किए गए स्थानांतरण

प्रयागराज-पशु क्रूरता के मामले में लापरवाही बरतने के कारण घूरपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, उ0नि0 ताराचंद्र (चौकी प्रभारी गौहनिया), उ0नि0 हर नारायण सिंह, आरक्षी अमित यादव, आरक्षी राकेश यादव, आरक्षी समीर सिंह, आरक्षी विमल रावत, का0 राकेश पाल तथा आरक्षी चालक वशिष्ठ यादव को लाइन हाजिर किया गया है तथा गहन जाँच के आदेश दिये गये है । तथा निरीक्षक राम मोहन राय को प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज से रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया वउ0नि0 जनार्दन प्रसाद साहनी को यातायात पुलिस लाइन से प्रभारी जल पुलिस स्थानान्तरित किया गया ।उ0नि0…

फर्रुखाबाद: जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया एकीकृत निक्षय दिवस,क्षय रोगियों के साथ भेदभाव न करें, उनका मनोबल बढ़ाएं-डीटीओ

फर्रुखाबाद ,15 जुलाई 2023 जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरुवार को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया गया। आयोजन के दौरान टीबी, फाइलेरिया और कुष्ठ के मरीजों को चिन्हित कर तत्काल इलाज की प्रक्रिया शुरू की गई। ओपीडी में आने वालों में से 10 प्रतिशत मरीजों की स्क्रीनिंग की गई और सभी को क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार और चिकिनगुनिया के बारे में जागरूक किया गया l इसके तहत आर पी मेमोरियल हॉस्पिटल में भागीरथी जनकल्याण समिति द्वारा शनिवार को 6 टीबी रोग से ग्रसित लोगों को गोद भी लिया गया |…

मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर स्थित अरिंद नदी के पुल पर 11000 वाली लाइन दे रही है हादसे को निमंत्राण

मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर स्थित अरिंद नदी के पुल पर 11000 वाली लाइन जो गांव में बिजली सप्लाई देती है उसका एक पोल बहुत ज्यादा झुका हुआ है जिससे फाल्ट होने और पोल के अधिक झुके होने से से पोल के गिरने का भी डर है। और मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर चलने वाले वाहन अधिक खतरा है। और लाइन के पास पड़ने गांव जैसे – रठेरा , नगला कोडन , कुडहार , जिजौली आदि जोकि नदी के बहुत समीप है और गाँवो की लाइन भी इन्ही पोलो से जोड़ी है…

मैनपुरी में झमाझम बारिश से आबादी क्षेत्र में हुआ जलभराव, फसलों का हो रहा नुकसान

मैनपुरी में लगातार हो रही बारिश से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश ने न सिर्फ लोगों को परेशान किया बल्कि किसानों को उदास कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से फसलों का नुकसान हुआ है। किशनी क्षेत्र में लगातार वर्षा से मक्का और मूंगफली की फसल खराब हो रही है किसान परेशान है। ये बारिश आफत बनकर बरस रही है। वर्षा से मैनपुरी में परेशानी खड़ी हो गई है। वर्षा से अब जन-जीवन और खेती भी प्रभावित होने लगी है। जिले में शुक्रवार सुबह तक हुई…

पीलीभीत :नदी से निकलकर आबादी में पहुंचा मगरमच्छ

अमरिया क्षेत्र में बुधवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर बहने वाले नदी-नालों से निकलकर एक मगरमच्छ गांव टोंडरपुर में आबादी के बीच पहुंच गया। ग्रामीणों की नज़र जब मगरमच्छ पर पड़ी तो खलबली मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर भरापचपेड़ा के पास देवहा नदी में छोड़ दिया।