अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी

सुल्तानपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में एक अधिवक्ता ने मुकदमा दर्ज करने को लेकर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। सीजेएम नवनीत सिंह ने मामले में कोतवाली नगर पुलिस के माध्यम से कन्नौज पुलिस से 25 जुलाई तक जवाब-तलब किया है। कोतवाली नगर के सीताकुंड-महंथ काॅलोनी के रहने वाले अधिवक्ता ने कन्नौज के वीरपुर-सौरिख के रहने वाले कुलदीप दूबे के खिलाफ सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

बरेली : भेड़िए से टकराई बाइक सवार गंभीर घायल

सिरौली: दिन वहस्पतिवार को करीब 5.30 बजे तहसील शाहाबाद के गांव धुरयाई निवासी रिंकेश 22 बर्ष एवं उनकी पुत्री निहारीका 3 बर्ष अपने गांव से आंवला रिश्तेदारी में जा रहे हैं थाना सिरौली क्षेत्र के गांव धनौरा गौरी के समीप अचानक से भेडीया आ जाने के कारण बाईक का बैलेंस बिगड गया और पिता पुत्री के गंभीर चोटे आई है मौके पर पहुंची डायल 112 ने तत्काल सी एस सी रामनगर को ऐम्वोलेस से अस्पताल भेज दिया जहां डाक्टरों ने प्राइमरी टिटमैट कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया निहारीका की…

लखनऊ पुलिस लाइंस में HPV वैक्सीनेशन अभियान: बेटियों की सुरक्षा के लिए सशक्त पहल

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कृष्ण ने आज लखनऊ पुलिस लाइंस में आयोजित एक विशेष HPV वैक्सीनेशन अभियान में सहभागिता की। यह अभियान विशेष रूप से पुलिस परिवारों की बेटियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सुरक्षा, जागरूकता और कैंसर से बचाव सुनिश्चित करना है। यह जीवनरक्षक अभियान माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के संरक्षण में आरंभ किया गया है। इस मौके पर डीजीपी श्री राजीव कृष्ण ने कहा: “यह स्वास्थ्य, जागरूकता और बचाव की…

पीलीभीत:अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।

पूरनपुर/पीलीभीत। श्रीराम जानकी मंदिर पर गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में हुए अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।पूरनपुर रामलीला मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास के द्वारा गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में नौ जुलाई से अखण्ड पाठ का शुभारंभ हुआ था। अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हो गया। महंत बाबा राघवदास ने भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया। महंत बाबा…

पीलीभीत:गुरु पूर्णिमा पर्व पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ एवं भण्डारा

पूरनपुर/पीलीभीत।माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ कई पारियों में सम्पन्न हुआ। लालता प्रसाद शास्त्री द्वारा गुरुदेव का विशेष पूजन सम्पन्न कराया गया।इसके साथ ही साथ गौशाला पर नवनिर्मित माता भगवती देवी भोजनालय का पूजन/यज्ञ के साथ शुभारम्भ हुआ।नगर पूरनपुर मो० चौक के सर्राफा व्यापारी राजू खण्डेलवाल ने गुरुजी, माताजी को वस्त्र भेंट किए तथा गायत्री माता को चांदी का मुकुट, हार और वस्त्र समर्पित किए।आशा पाण्डेय, वेदवती राठौर ने गुरुजी तथा माता जी को वस्त्र समर्पित किए।प्रतीश गुप्ता ने गुरुजी, माताजी तथा…

पीलीभीत:उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

पूरनपुर तहसील परिसर में पिछले तीन दिनों से भारतीय किसान यूनियन (भानु) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा था। किसानों की जमीन संबंधी समस्याओं, रास्तों की खराब स्थिति और प्रशासनिक अनदेखी से नाराज संगठन के कार्यकर्ता लगातार धरने पर बैठे हुए थे। बुधवार को आंदोलन ने और रफ्तार पकड़ी जब भाकियू के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नासिर शाह के नेतृत्व में जिले के अन्य पदाधिकारी भी पूरनपुर तहसील पहुंचे और धरना प्रदर्शन को तेज किया।धरना स्थल पर बढ़ती सक्रियता को देखते हुए उपजिलाधिकारी पूरनपुर स्वयं मौके…

रायबरेली:गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रध्दालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी

डलमऊ रायबरेली। आषाढ़ माह की गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हजारों की संख्या श्रद्धालुओं ने डलमऊ कस्बे के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाकर मन्नतें मांगी। गुरूवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा के एक दिन पूर्व ही स्नान घाटों पर पहुंच गए थे। रात में घाटों पर ढोल मजीरो की धुन में भक्ति गीत भी गए जिससे गंगा तट भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने सुबह करीब तीन बजे से ही स्नान करना प्रारंभ…

पीलीभीत:ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत

पूरनपुर। सेहरामऊ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी क्षेत्र गढवा खेड़ा पुल के पास में गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। डीसीएम चालक नियामत अली निवासी पूरनपुर रजागंज देहात ने जानकारी देते हुए बताया डीसीएम में वह सहारनपुर से आम लेकर खुटार साइड में जा रहा था। जैसे ही वह गढ़वा पुल के पास पहुंचा तभी एक साइकिल सवार सामने आ गया और उसको बचाने के चक्कर में खुटार साइड से आ रहा तेजरफ्तार ट्रक…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

पीलीभीत गांधी सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा एफ.एस.टी.पी. के लिए भूमि उपलब्ध कराने, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट को चालू कराने, पंचायत उत्सव भवन निर्माण तथा डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना से संबंधित बिंदु रखे गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट को तत्काल चालू कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने आर.आर.सी. निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में सभी अपना योगदान दें। कूड़ा…

फर्रुखाबाद:पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है, जिसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इस योजना का उद्देश्य पिछड़े वर्ग के युवाओं को डिजिटल दक्षता से सुसज्जित कर उन्हें रोजगार योग्य बनाना है। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक…

फर्रुखाबाद:सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन: आमजन तक न्याय पहुंचाने की पहल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 ग्राम न्यायालय अमृतपुर द्वारा आम जनता को त्वरित व सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया जा रहा है। न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम के नेतृत्व में यह विशेष न्यायिक सत्र दिनांक 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक, जन सेवा केंद्र, ग्राम हरिहरपुर वीरपुर, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद में संचालित होगा। यह आयोजन ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 की धारा 9 तथा उत्तर प्रदेश ग्राम न्यायालय (प्रक्रिया…

फर्रुखाबाद में गंगा नदी को प्रदूषणमुक्त करने की पहल, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद फर्रुखाबाद में गंगा नदी में सीधे गिर रहे नालों के शोधन एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए: 1. गंगा नदी में गिर रहे प्रमुख नालों का शोधन: सोता बहादुरपुर (दो स्थान), शमशान घाट नाला, बच्चा बाबा आश्रम निकट नाला एवं छोटी…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की द्वितीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति एवं संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सम्बन्ध में द्वितीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति एवं प्रथम साप्ताहिक समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में सम्बन्धित अधिकारी द्वारा जूनोटिक रोगों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया कि जूनोटिक रोगों के अन्तर्गत जापानी बुखार, रैबीज, स्क्रब टाइफ्स, लेप्टो स्पाईरोसेस, गेलेंडर्स, ब्रूसिलोसिस आदि बीमारियाॅ आती है। उन्होंने इन बीमारियों के जनपद में होने…

पीलीभीत:कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

पीलीभीतश्रावण मास एवं कानून-शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां श्रावण मास में आने वाली भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मंदिर प्रबंधन से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी व्यवस्था व सुरक्षा बल की तैनाती की समीक्षा की गई। इसके पश्चात क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी/कोतवाली व पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में प्रमुख बाजारों, चौराहों व सार्वजनिक…

फर्रुखाबाद में तीन अभियुक्तों को सशक्त पैरवी के फलस्वरूप हुई सजा- पुलिस एवं अभियोजन टीम की बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाने के लिए थाना प्रभारियों एवं कोर्ट पैरोकारों को प्रभावी पैरवी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में जनपद फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण आपराधिक मामले में फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस, अभियोजन पक्ष, मानीटरिंग सेल एवं कोर्ट स्टाफ के संयुक्त प्रयासों से तीन अपराधियों को दोषसिद्ध करते हुए न्यायालय ने सजा सुनाई है। प्रकरण संख्या मु०अ०सं०- 735/2016, वाद सं०- 103/2016 धारा 392, 379, 356, 411 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत…

फर्रूखाबाद:सब्जी बाजार में गर्मी मिर्च की, लेकिन ठंडे पड़े आलू के भाव से किसान परेशान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 सातनपुर मंडी में इस सप्ताह सब्जी बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर हरी मिर्च की कीमतों ने रिकॉर्ड तेजी पकड़ी, वहीं आलू की हालत पतली होती जा रही है। तेज गर्मी और वर्षा की कमी के कारण हरी मिर्च का उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिसके चलते आज थोक बाजार में मिर्च की कीमत 100 से 120 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। फुटकर बाजारों में यह दर 150 से 200 रुपए प्रति किलो तक दर्ज की गई। वहीं दूसरी…

लखनऊ:AAP का ‘स्कूल बचाओ अभियान’ तेज़, संजय सिंह ने बच्चों और अभिभावकों से की मुलाक़ात

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने के कथित फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में आज AAP के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने लखनऊ जनपद के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सहपुरवा का दौरा किया। सांसद संजय सिंह ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जिस तरह से सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है, वह शिक्षा के अधिकार…

फर्रुखाबाद:गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया संत समाज का सम्मान, जनपद भर में हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद भर में संत समाज सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी मंडलों में स्थित प्रसिद्ध मठों और मंदिरों में संतों, पुजारियों एवं महंतों का अभिनंदन कर उन्हें भारतीय संस्कृति में गुरु की सर्वोच्च भूमिका का सम्मान दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा ने कमालगंज स्थित राम जानकी मंदिर में कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पुजारियों का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय…

फर्रुखाबाद:राजेपुर पुलिस ने बहन की हत्या के आरोप में भाई और भाभी को किया गिरफ्तार–हत्या में प्रयुक्त गमछा व मोटरसाइकिल बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस ने बहन की हत्या के आरोप में सगे भाई और भाभी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अभिषेक पुत्र सोवरन और उसकी पत्नी सरिता शामिल हैं, जो थाना कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला पटवनगली के निवासी हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर…

औरैया:पूर्वा लक्षीराम बना रहा है बेटियों का भविष्य सुनहरा, समृद्धि गांव के रूप में उठाया बड़ा कदम

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 तहसील बिधूना के ग्राम पंचायत पुरवा लक्षीराम में मंगलवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व वित्तीय सलाहकार व सेंटर मैनेजर अजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पुरवा लक्षीराम को “समृद्धि गांव” के रूप में विकसित किया जा रहा है,…