एटा ब्रेकिंग:- शादी समारोह से बापिस जा रहे स्कोर्पियो सवार खड़े ट्रक से टकराए एक की मौत 5 घायल पटियाली से शादी समारोह से गाँव उस्मानपुर जा रहे थे पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को कराया जिला अस्पताल में भर्ती सभी घायलो की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल से किया हायर सेंटर रैफर मृतक के शव को भेज पोस्टमार्टम ग्रह एटा शिकोहाबाद मार्ग पर थाना रिजोर के अंतर्गत गांव भाबरपुर की घटना सवांददाता: सोनू यादव
Category: उत्तर प्रदेश
सीतापुर-जेई विद्युत की कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में रोष ,नहीं बदला ट्रांसफार्मर
मिश्रिख /सीतापुर-योगी सरकार ने जहां एक तरफ विद्युत विभाग के अधिकारियों को यह सख्त आदेश दे रखे है । कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की सप्लाई हर हालत में की जाए। पर जिम्मेदार अधिकारियों की कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है । मामला मिश्रिख क्षेत्र के मिश्रिख पावर हाउस का है। यहा पर तैनात विद्युत जेई अमरीश द्वारा बिजली आपूर्ति पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है । इसी मिश्रिख पावर हाउस क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरसावां के ग्राम वासियों का कहना है कि…
रायबरेली: गैंगवार पर आधारित मार-धाड़ एक्शन से भरपूर वेब फिल्म में नजर आएंगे रायबरेली के गौरव
रायबरेली से चलकर भारत के विभिन्न जगहों पर मुंबई तक का सफर तय कर विभिन्न फिल्मों में अपने जबरजस्त अभिनय के चलते नाम कमाने वाले रायबरेली शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्य नगर निवासी गौरव कुमार इस बार भी एक वेब सीरीज फिल्म बना रहे हैं जो जल्द ही एम एक्स प्लेयर पर सामने होगी यह फिल्म मारधाड़ व एक्शन से भरपूर गैंगवार पर आधारित फिल्म सीतापुर सिटी ऑफ गैंगस्टर के नाम से प्रोमो लांच होते ही खूब उपलब्धियां व सुर्खियां बटोर रही सीतापुर सिटी आफ गैंगस्टर अभी हाल में…
रायबरेली: गोविन्दपुर वलौली स्थित बन्नामऊ जल निगम इकाई पानी सप्लाई देने के मामले मे पूरी तरह फेल
लालगंज रायबरेली।लालगंज विकास खंड के गोविन्दपुर वलौली मे लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिये स्थापित बन्नामऊ जल निगम इकाई वर्तमान मे सफेद हाथी साबित हो रही है।जनता को पानी मिले इसके लिये पूर्ववर्ती सरकार ने सभी तरह के संसाधन उपलब्ध कराये थे।जनता को पीने के पानी की उपलब्धता बनी रहे इसके लिये दो पानी की टंकी,दो नलकूप सहित जल निगम कर्मचारियों के रहने के लिये आवास बनाये गये थे।वर्तमान मे पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।लोग बन्नामऊ जल निगम इकाई को भूल ही गये है।जल निगम कर्मियों से मिली…
रायबरेली: कोविड टीकाकरण के मामले मे लालगंज सीएचसी जिले भर मे अव्वल
लालगंज /रायबरेली।कोविड टीकाकरण अभियान मे लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जिले भर के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों के अनुपात मे सर्वाधिक टीका कर रहा है।अब तक लालगंज सीएचसी मे 19 हजार नौ सौ सडसठ लोगों को टीका लग चुका है।बीसीपीएम सुधांसु त्रिपाठी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज के चिकित्साकर्मियों के द्वारा सरकार के द्वारा चलायी जा रही कोविड 19 के बचाव का टीका अनवरत लगाया जा रहा है।चिकित्साकर्मी पूरे मनोयोग से टीका अभियान मे लगे हुये है।लालगंज सीएचसी टीकाकरण के मामले मे जिले भर मे टाप पर है।गौरतलब है कि…
रायबरेली: बाइक टक्कर से श्रमिक की मौत
डलमऊ/ रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में देर रात घर जा रहे हैं श्रमिक को बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक और श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को आनन फानन सीएचसी ले गए। जहां पर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक की हालत नाजुक होता देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलियापुर निवासी सुधीश 35 वर्ष पुत्र राधे काफी…
रायबरेली: करंट की चपेट में आकर महिला झुलशी
ऊंचाहार-क्षेत्र के पूरे छोटे मियां मजरे ऊंचाहार देहात में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला झुलस गई, जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।शनिवार की दोपहर गांव निवासी सेबू की पत्नी खतीजा बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगा रही थी तभी तार कटा होने के चलते पंखे में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर महिला झुलस गई, जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा…
रायबरेली: महिला एन्टी रोमियो टीम गांव गांव जाकर महिला सुरक्षा हेतु चलाया गया अभियान
ऊंचाहार-शासन की मंशा के अनुरूप कोतवाली की महिला एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा महिला सुरक्षा हेतु चलायी जा रही योजनाओं के बारे जागरूक किया जा रहा है।शनिवार को कोतवाली में एंटी रोमियो टीम में तैनात महिला आरक्षी पिंकी जायसवाल व अनीशा यादव ने क्षेत्र के महिमापुर, पिपरहा, कंदरांवा आदि गांवों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं से मिलकर उन्हें आत्मरक्षा व स्वालम्बन के प्रति जागरूक किया।और सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व उनके हित के लिए चलायी जा रही योजनाओं…
रायबरेली: लाखों के जेवरात और नगदी पार कर गए चोर, नाचती रह गई पुलिस
महराजगंज/रायबरेली: एक तरफ मोनिका के शादी की खुशी के माहौल के बीच अपनी जिम्मेदारियों से विमुख होकर महराजगंज पुलिस जहां डीजे की धुन पर डांस कर रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे के एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाल रेखा सिंह के द्वारा संपन्न कराई गई मोनिका की शादी में जहां पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता समधियारो कर रहे थे। महराजगंज पुलिस वाले डीजे की धुन पर “उठाओ लहेंगा पिया बेना घुमाई” के गाने पर डांस कर रहे…
सपा ने 11 जिला अध्यक्षों को किया बर्खास्त, मुरादाबाद और झांसी सहित जिन जिलों में पार्टी दाखिल नहीं कर सकी नामांकन; वहां हुई कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद सपा ने अपने 11 जिलों के अध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया है। हटाए गए जिलाध्यक्षों में मुरादाबाद, गोरखपुर, आगरा, झांसी, गौतमबुद्धनगर, भदोही श्रावस्ती, बलरामपुर, मऊ, गोंडा और ललितपुर शामिल हैं। पार्टी ने इन सभी जिलों के पार्टी अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। दरअसल समाजवादी पार्टी कई जिलों में अपने प्रत्याशियों का नामांकन तक दाखिल करवा सकी। जिसकी वजह से खराब प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी ने ये फैसला लिया है।…
राहुल गांधी बोले- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं
केंद्र सरकार के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। शनिवार को किसानों के दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर धरने को सात महीने हो गए हैं। आंदोलन के सात महीने होने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसानों को अपना समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सीधी-सीधी बात है- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं।’’ पिछले साल से ही राहुल गांधी लगातार केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों का समर्थन कर रहे हैं और सरकार से इन कानूनों को वापस…
पीलीभीत :जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नामांकन प्रक्रिया के दृष्टिगत नामांकन कक्षा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
पीलीभीत: जिला मजिस्ट्रेट श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह ने जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया के दृष्टिगत नामांकन कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपस्थित सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उम्मीदवार के साथ दो प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया जाये। अन्य सभी समर्थकों को वैरिकेटिंग पर ही रोका जाये। आज नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया गया, जिसमें प्रथम नामांकन उम्मीदवार जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानन्द नि0ग्रा0 रम्पुरा, ग्राम पंचायत मुडिया रतनपुरी…
सीतापुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर
सीतापुर : कल्ली चौकी के अंतर्गत ग्राम काशीपुर के पास मिश्रिख सिधौली रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग निकला। बाइक सवार के कुछ साथी लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली का पीछा करते हुए घटनास्थल से 2 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम तरसावां में ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया, चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कल्ली चौकी की पुलिस ने ट्रैक्टर…
पीलीभीत :स्वामित्त योजना के कार्यों को समय से करें पूर्ण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में स्वामित्त योजना, किसान सम्मान निधि योजना, सभी स्टाकिस्ट इम्पोर्टर्स, डीलर्स व मिलर्स द्वारा दाल के स्टाक की घोषणा नियमित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक मजिस्ट्रेट कक्ष में सम्पन्न हुई। स्वामित्त योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि 15 अगस्त समस्त कार्य पूर्ण किया जाना है, इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। उन्होंने के कहा कि मैप-1 की पडताल एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराकर सर्वे ऑफ इण्डिया को प्रेषित…
पीलीभीत: कलेक्ट्रेट व विकास भवन के कार्यालयों में कैदियों द्वारा मिट्टी से निर्मित कुल्लढों का किया जाये प्रयोग।
पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा अवगत कराया गया कि कैदियों द्वारा जेल में मिट्टी के बर्तन कुल्लढ का निर्माण किया जा रहा है, आज जेलर द्वारा जिलाधिकारी को उक्त कुल्लढों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग करने के दृष्टिगत भेंट किये गये। जिलाधिकारी ने कलेक्टेड व विकास भवन के नाजिर को बुलाकर निर्देशित करते हुये कहा कि उक्त कुल्लढ़ों का सरकारी कार्यालयों में प्रयोग किया जाये तथा निर्धारित मूल्य के अनुसार भुगतान भी किया जाये। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट व विकास भवन के सभी…
सीतापुर : नाबालिग के साथ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे परिवारजन
सीतापुर : थाना रामकोट के क्षेत्र में आने वाला ग्राम पंचायत ढलिया मैं एक छोटी मासूम बच्ची के साथ बलात्कार हुआ लड़की की उम्र नव वर्ष है परिजनों का कहना है कि हमारी लड़की शाम को 5:00 बजे से गायब थी जब वह शाम को शाम को 8:00 बजे घर नहीं आई तो लोग को से पूछताछ की गई उसके बाद कुछ पता नहीं चला वहीं पर एक व्यक्ति जिसका नाम पप्पू पिता का नाम राम भरोसे ने बताया कि मैंने आपकी लड़की को रोड की तरफ वही लगभग 6:00…
फ़ैजाबाद : सपा से इंदू सेन यादव ने किया नामांकन।
-जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से इंदू सेन यादव ने किया नामांकन। -नामांकन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश अवधेश प्रसाद रहे मौजूद।-जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रोली सिंह ने किया नामांकन। नामांकन के दौरान सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज विधायक खब्बू तिवारी, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव जिला अध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा रहे मौजूद। संवाददाता :पंकज तिवारी
प्रयागराज: थाना मेजा पुलिस द्वारा चोरी के मो0 घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के सांथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार,
प्रयागराज: पुलिस उपमहानीरिक्षक/बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान मे निर्देशों के अनुपालन पुलिस अधीक्षक यमुनापार व क्षेत्राधिकारी मेजा के निर्देशन मे थाना मेजा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी द्वारा गठित टीम, उ0नि0 विनोद कुमार सिंह, हे0क0 अजय कुमार सिंह, का0 जुबेर खा, का0 अनुराग यादव के सांथ मिलकर कोहड़ार बाजार मे सघन चेकिंग के दौरान अभियुक्त शिव बाबू यादव पुत्र कोतवाल निवासी भुन्डा ( बाई का डेरा) को दि0 25/06/2021 को थाना मेजा प्रयागराज व गौरी शंकर यादव उम्र 22…
जौनपुर: 26जून छत्रपति शाहू जी महाराज जयंती , “आरक्षण दिवस” घोषित किया जाए-अरविंद पटेल
जौनपुर-जिले के सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी जयन्ती समारोह के अवसर पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने साहू जी महाराज की जीवन काल में किये गये तमाम कार्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि छत्रपति साहू महाराज एक भारत में सच्चे प्रजातंत्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते थे। वे कोल्हापुर के इतिहास में एक अमूल्य मणि के रूप में आज भी प्रसिद्ध हैं। छत्रपति साहू महाराज…
प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जीआर0एस0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न
प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 (समविन्त शिकायत निवारण प्रणाली) के माध्यम से प्राप्त मा0 मुख्यमंत्री जी संदर्भ, मा0 आयुक्त संदर्भ तथा तहसील दिवसों पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण सम्बंधी बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये है कि जो भी प्राप्त शिकायतें है, उसका निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ हो, कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं रहना चाहिए। जबसे शिकायत प्राप्त हो तभी से उस कार्यों में लगकर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कुछ विभागांे के शिकायतों का निस्तारण न होने पर कड़ी…
