शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में स्वर्णकार समाज की हुई बैठक
शाहगंज(जौनपुर): रविवार को स्वर्णकार समाज व कोतवाली पुलिस की हुई संयुक्त बैठक में सुरक्षा की दृष्टि से सोने चांदी की दुकानों पर व्यवसाई ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दीपावली पर्व के बाद सोने चांदी की दुकानें शाम के सात बजे ही बन्द कर दी जाएगी यह फैसला सर्व सम्मत से लिया गया