Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
UP News

शाहगंज/(जौनपुर): दो राजस्व निरीक्षको पर केस दर्ज

शाहगंज(जौनपुर): सरकारी अभिलेख गायब होने पर पुलिस ने दो लेखपालों पर केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उक्त कार्रवाई सहायक चकबंदी अधिकारी की तहरीर पर की गई। सह. चकबंदी अधिकारी राम नयन दुबे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि लेखपाल अरुण कुमार विश्वकर्मा व लेखपाल वीरेंद्र पांडेय
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): सरकारी अभिलेख गायब होने पर पुलिस ने दो लेखपालों पर केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उक्त कार्रवाई सहायक चकबंदी अधिकारी की तहरीर पर की गई।
सह. चकबंदी अधिकारी राम नयन दुबे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि लेखपाल अरुण कुमार विश्वकर्मा व लेखपाल वीरेंद्र पांडेय द्वारा वीरमपुर ग्राम सभा का अभिलेख बंदोबस्त, बंदोबस्ती नक्शा व कार्रवाई पुस्तिका लेकर निकले। जिनसे जमा करने की मांग पर तहसील से अभिलेख गायब होने की बात कहकर टालमटोल कर रहे हैं। तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।