Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
UP News

पीलीभीत: भाजपा विधायक पुत्र ने मृतक बच्ची का कराया अंतिम संस्कार

पूरनपुर। माधोटांडा के गांव लोहरपुरी की बच्ची की दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने के मामले में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र भाजपा नेता ऋतुराज पासवान ने आज दूसरे दिन भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी और 1 दिन पूर्व मृतका का पीएम हाउस पहुंचकर परिजनों के साथ पीएम करा
Share:
पीलीभीत: भाजपा विधायक पुत्र ने मृतक बच्ची का कराया अंतिम संस्कार
Read in your preferred language.


पूरनपुर। माधोटांडा के गांव लोहरपुरी की बच्ची की दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने के मामले में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र भाजपा नेता ऋतुराज पासवान ने आज दूसरे दिन भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी और 1 दिन पूर्व मृतका का पीएम हाउस पहुंचकर परिजनों के साथ पीएम कराया था। जिस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत व बीसलपुर विधायक रामशरण वर्मा के साथ शमशान घाट पहुंचकर पहले परिजनों को समझाया और दोषी को जेल भिजवाने सहित सरकार से हर संभव मदद दिलवाने का आश्वासन भी दिया । उसके बाद बच्ची का अंतिम संस्कार कराया और भाजपा के सभी विधायको व जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की,और वहीं से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता करने के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष दोनों विधायक व ऋतुराज पासवान वहां से रवाना हो गए।इस दौरान मुख्य रूप से सुल्तानपुर मंडल के अध्यक्ष नितिन दिक्षित नगर मंडल अध्यक्ष आशीष शुक्ला, बलवंत, अनुराग अग्निहोत्री सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट रामनिवास कुशवाह