शाहगंज (जौनपुर): खेतासराय में सर्राफा व्यापारी की झुलसने से मौत
खेतासराय(जौनपुर)25 जनवरी: स्थानीय कस्बा के स्टेशन गली निवासी 50 वर्षीय एक सर्राफा व्यापारी की सोमवार को आग में झुलसने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की गहराई से छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है।