Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
UP News

पीलीभीत :25 जनवरी को ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

पीलीभीत: कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये हैं कि दिनांक 25 जनवरी 2021 को ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उक्त प्राप्त निर्देशों के क्रम में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत द्वारा दिनांक 25 ज
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये हैं कि दिनांक 25 जनवरी 2021 को ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उक्त प्राप्त निर्देशों के क्रम में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2021 को जनपद के समस्त कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस से सम्बन्धित कार्यक्रम अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ समारोह का आयोजन किया जायेगा।
शपथ
‘‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म वर्ग, जाति, समुदाय, भाष अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत