Tuesday, 15 September 2026 | 2:51 AM
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर: खुटार में डंपर और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत,चालक हेल्पर घायल, डंपर चालक हिरासत।

शाहजहांपुर/खुटार : शनिवार सुबह को खुटार बंडा मार्ग पर डंपर और पिकअप की आमने.सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें पिकअप चालक व हेल्पर घायल हो गए। डंपर और पिकअप की तेज भिड़ंत होने के दौरान तेज आवाज हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों क
Share:
Read in your preferred language.

शाहजहांपुर/खुटार :शनिवार सुबह को खुटार बंडा मार्ग पर डंपर और पिकअप की आमने.सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें पिकअप चालक व हेल्पर घायल हो गए। डंपर और पिकअप की तेज भिड़ंत होने के दौरान तेज आवाज हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने डंपर व चालक को कब्जे में लिया है। हालांकि पिकअप चालक और हेल्पर हालत ठीक है। जनपद बरेली के मोहल्ला सीबीगंज निवासी पिकअप चालक शाकिर अली ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने साथी हेल्पर अरमान के साथ बरेली से नमकीन फैक्ट्री से नमकीन पिकअप में लोड करके जनपद लखीमपुर खीरी के थाना गोला जा रहे थे। खुटार बंडा मार्ग पर गांव खमरिया गदियाना के पास खुटार की ओर से आ रहे। डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। और वह पिकअप में फंस गये। डंपर और पिकअप की आमने.सामने भिड़ंत की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पिकअप से घायलों को बुमुश्किल बाहर निकाला गया। सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस ने घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने घायल शाकिर, अरमान की मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी। जबकि घायलों के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया है कि डंपर व चालक को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों को तत्काल खुटार सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत ठीक है। परिवार के लोगों को भी सूचना दे दी गई है। सम्बन्धित दोषी के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत