KORBA: ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया
कोरबा: जिले के रिसदी चौक पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां राखड़ से भरे ट्रेलर ने मोपेड सवार जनकराम को अपनी चपेट में ले लिया। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है। राहगीरों ने डायल 112 को खबर की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया