Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

कैलाश खेर के गाए गाने में बसपा सुप्रीमो को बताया ‘देवी, बुद्ध का अवतार’!, ब्लू बुक करेंगी लांच

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन आज मनाया जा रहा है। इससे पहले सपा की तरफ से एक गाना रिलीज किया गया है। गीत बसपा की दिल्ली यूनिट की तरफ से तैयार हुआ है। इसमें आवाज बॉलीवुड के सिंगर कैलाश खेर की है। सबसे खास बात ये है कि गाने के बोल में बसपा प्रमुख मायावती को 'देवी बुद्ध' का
Share:
कैलाश खेर के गाए गाने में बसपा सुप्रीमो को बताया ‘देवी, बुद्ध का अवतार’!, ब्लू बुक करेंगी लांच
Read in your preferred language.

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन आज मनाया जा रहा है। इससे पहले सपा की तरफ से एक गाना रिलीज किया गया है। गीत बसपा की दिल्ली यूनिट की तरफ से तैयार हुआ है। इसमें आवाज बॉलीवुड के सिंगर कैलाश खेर की है। सबसे खास बात ये है कि गाने के बोल में बसपा प्रमुख मायावती को 'देवी बुद्ध' का अवतार कहा गया है। एक सर्कुलर जारी करके कहा गया कि आज सभी पार्टी कार्यालयों में यही गाना बजाया जाएगा।
'आओ सब झूमो गाओ,

जन्मदिवस पर माया बहन को लाखो लाख बधाई

नारी रत्न के रूप बहना मसीहा बनकर आई

देश की सारी हस्तियों में माया बहन का नाम है

हिम्मत और साहस के कारण आयरन लेडी कहलाती है

भारत की जनता उनको देवी का रूप समझती है

नामुमकिन कोई काम नहीं जो माया ठान लेती है

बिना तुम्हारे कोई नही है तारण हार…'
बहुजन समाज पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि मायावती बहुजन समाज पार्टी की ब्लू बुक "मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा" भाग-18 और इसके अंग्रेजी संस्करण ए ट्रैवलॉग ऑफ माई स्ट्रगल: रिडेन लाइफ एंड बीएसपी मूवमेंट" का विमोचन करेंगी।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन देश भर में खासकर उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगे। पार्टी की तरफ से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे गरीबों, मजदूरों और असहाय के बीच जाकर उनके विभिन्न रूप से सहायता करें। मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी कार्यालय को झंडों से सजा दिया गया है। कार्यालय के बाहर बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई गई हैं। इन होर्डिंग्स पर बसपा सुप्रीमो को आयरन लेडी बताया गया है।