Tuesday, 15 September 2026 | 7:20 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ई रिक्शा चालक की हुई मौत

पूरनपुर मोहल्ला हबीबगंज गोटिया निवासी वाहिद पुत्र अहमद हुसैन उम्र 23 वर्ष ई रिक्शा चला कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था बताया जा रहा है कि युवक चार भाई थे जिसमें यह दूसरे नंबर पर था 27 तारीख को पासपोर्ट के लिए भी मृतक ने ऑनलाइन किया था मृतक युवक कतर जाने की सोच रहा था रोजगार ना होने के
Share:
पीलीभीत : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ई रिक्शा चालक की हुई मौत
Read in your preferred language.

पूरनपुर मोहल्ला हबीबगंज गोटिया निवासी वाहिद पुत्र अहमद हुसैन उम्र 23 वर्ष ई रिक्शा चला कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था बताया जा रहा है कि युवक चार भाई थे जिसमें यह दूसरे नंबर पर था 27 तारीख को पासपोर्ट के लिए भी मृतक ने ऑनलाइन किया था मृतक युवक कतर जाने की सोच रहा था रोजगार ना होने के चलते मृतक युवक ई रिक्शा चलाकर अपने और अपने परिवार का पालन पोषण करता था आज सुबह मृतक युवक ई रिक्शा से सवारिया छोड़ने के लिए बड़ी नहर के पास गया था इस दौरान सवारिया ई-रिक्शा से उतारकर बकरियों के लिए पेड़ से पत्ते तोडऩे लगा और पत्ते तोड़ते समय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे नीचे गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे युवक के परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया फिलहाल परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक युवक का शव लेकर घर चले गए घटना को लेकर परिजनों में मातम सा छा गया।