पूरनपुर,पीलीभीत।ट्रांस शारदा क्षेत्र के शारदा नदी पर पैंटूल पुल निर्माण पूरा हो चुका है।जिसका उद्घाटन शुक्रवार को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पूजा पाठ करके किया है।विभाग की लचर व्यवस्था के कारण शारदा पर पैंटूल पुल 3 माह विलंब से तैयार हुआ है।शारदा नदी पर पुल निर्धारित समय से न बनने के कारण ट्रांस शारदा क्षेत्र की जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।शासनादेश अनुसार पैंटूल पुल 15 अक्टूबर से आवागमन शुरू हो जाना चाहिए था।लेकिन विभाग के मनमानी के चलते यह पुल 3 माह देरी से तैयार किया गया।शुक्रवार को पुल आवागमन के लिए खोल दिया गया है।शारदा पार के गांव राणा प्रताप नगर,कबीरगंज,नेहरू नगर,टाटटगंज,कंबोज नगर रामनगर,शांति नगर,नहरोसा,
राहुलनगर,आजाद नगर,इन गांवो के ग्रामीणों को पुल शुरू होने से परेशानी से मुक्ति मिली है।
हर वर्ष 15 जून को पुल हटा दिया जाता है।पुल हटने के बाद शारदा क्षेत्र के ग्रामीणों को पलिया मैलानी खुटार होकर तहसील व जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।या नाव का सहारा लेकर शारदा नदी पार करना पड़ती है जिससे जान का खतरा बना रहता है।शुक्रवार को पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पूजा पाठ कर धनाराघाट पर बने पैंटूल पुल का उद्घाटन करके पुल का संचालन शुरू कर दिया। जिससे ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।वही ग्रामीणों ने विधायक बाबूराम पासवान से पक्का पुल निर्माण कराने की मांग भी की है।
उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : पैंटूल पुल का भाजपा विधायक ने किया उद्घाटन
पूरनपुर,पीलीभीत।ट्रांस शारदा क्षेत्र के शारदा नदी पर पैंटूल पुल निर्माण पूरा हो चुका है।जिसका उद्घाटन शुक्रवार को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पूजा पाठ करके किया है।विभाग की लचर व्यवस्था के कारण शारदा पर पैंटूल पुल 3 माह विलंब से तैयार हुआ है।शारदा नदी पर पुल निर्धारित समय से न बनने के कारण ट्रांस
Read in your preferred language.