27 सितम्बर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 सितम्बर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। सपा अध्यक्ष एमपी में 28 सितम्बर तक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह लखनऊ से एमपी के रीवा पहुंचेंगे