Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत के गांव मथना में गुरुद्वारे के समीप पहुंचा बाघ, राहगीरों के थम गए कदम, इलाके में दहशत

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से लोगों में दहशत है। आए दिन आबादी के निकट बाघ देखा जा रहा है। रविवार को एक बाघ गांव मथना जपती में गुरुद्वारा के नजदीक पहुंच गया। पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मथना जपती में बाघ की दहशत कम नहीं हो सकी है। रविवार शाम एक बाघ माधोटांडा पीलीभीत मार्
Share:
पीलीभीत के गांव मथना में गुरुद्वारे के समीप पहुंचा बाघ, राहगीरों के थम गए कदम, इलाके में दहशत
Read in your preferred language.

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से लोगों में दहशत है। आए दिन आबादी के निकट बाघ देखा जा रहा है। रविवार को एक बाघ गांव मथना जपती में गुरुद्वारा के नजदीक पहुंच गया।

पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मथना जपती में बाघ की दहशत कम नहीं हो सकी है। रविवार शाम एक बाघ माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर गुरुद्वारे के निकट पहुंच गया। मुख्य मार्ग के निकट बाघ की मौजूदगी देख खलबली मच गई।

ग्रामीणों के अलावा मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी डर गए। एक घंटे तक मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बाघ के गन्ने में छिपे होने की संभावना जताई गई। विभाग की टीम निगरानी में जुटी है।