Tuesday, 15 September 2026 | 12:53 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, राष्ट्रीय बजरंग दल ने दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत गुलाबनगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को सोमवार की सुबह गन्ने के खेत में एक गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली।
Share:
लखीमपुर खीरी : गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, राष्ट्रीय बजरंग दल ने दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
गन्ने के खेत में पड़े गोवंश अवशेष की तस्वीर
Read in your preferred language.
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत गुलाबनगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को सोमवार की सुबह गन्ने के खेत में एक गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली। ग्रामीणों द्वारा राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 6 बजे गन्ने के खेत में ग्रामीणों द्वारा गोवंशीय पशु का अवशेष देखा गया। सूचना मिलते ही मैलानी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर पड़े कुछ अवशेषों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा और बाकी बचे शेष अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार दफनाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना स्थल पर पहुंचे भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने स्थानीय पुलिस से घटना का तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गोवंश की हत्या जैसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की है कि दोषियों की पहचान और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन के नियमानुसार उनके अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।