Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
UP News

मेट्रो में अंकल का टशन, स्टाइल से सुलगाई बीड़ी,मित्रों वालों के छूटे पसीने

दिल्ली मेट्रो में एक बुजुर्ग चाचा ने ऐसी ठसक दिखाई है, जिसे देखकर लोग हैरान है. चाचा को दरवाजे के पास साइड वाली सीट मिली. चाचा को फुर्सत मिली तो तत्काल बीड़ी और मासिच निकाल ली. स्टाइल से बीड़ी सुलगाई और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने लगे. टशनी अंकल के इस स्टाइल को देखकर उनके साथी यात्री असहज हो गए. कुछ
Share:
मेट्रो में अंकल का टशन, स्टाइल से सुलगाई बीड़ी,मित्रों वालों के छूटे पसीने
Read in your preferred language.

दिल्ली मेट्रो में एक बुजुर्ग चाचा ने ऐसी ठसक दिखाई है, जिसे देखकर लोग हैरान है. चाचा को दरवाजे के पास साइड वाली सीट मिली. चाचा को फुर्सत मिली तो तत्काल बीड़ी और मासिच निकाल ली. स्टाइल से बीड़ी सुलगाई और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने लगे. टशनी अंकल के इस स्टाइल को देखकर उनके साथी यात्री असहज हो गए. कुछ लोगों को हंसी भी छूट गई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए. लोगों का कहना है कि कैसे कोई दिल्ली मेट्रो में सिगरेट और माचिस लेकर यात्रा कर सकता है जब ये चीजें प्रतिबंधित हैं. खुद दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन भी इस बात पर हैरान है कि यह कैसे हो गया. जब चाचा ने बीड़ी सुलगाई तो यही लगा कि वह अपने घर पर बैठकर बीड़ी पी रहा हो. जब पास बैठे शख्स ने कहा कि ऐसा न करे लेकिन बुजुर्ग को कोई फर्क नहीं पड़ा. शख्स बीड़ी पीकर बिना बुझाए उसे फर्श पर फेंक देता है.