समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 सितम्बर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। सपा अध्यक्ष एमपी में 28 सितम्बर तक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इस दौरान अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह लखनऊ से एमपी के रीवा पहुंचेंगे और सिरमौर में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद खजुराहो में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।
लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर विपक्षी दलों का गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (आईएनडीआईए) बना है। इस गठबंधन का समाजवादी पार्टी भी हिस्सा है। गठबंधन के तहत अखिलेश यादव अपनी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। इसके तहत ही उनकी नजर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है।
इन चुनावों में मिजोरम को छोड़कर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सपा चुनाव लड़ने जा रही है। ऐसे में अखिलेश का मध्य प्रदेश का यह चुनावी दौरा अहम है। वे गठबंधन के तहत कांग्रेस सरकार के एमपी में छह और राजस्थान में एक सीट पर उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा कर चुके हैं। अखिलेश की कोशिश है कि विपक्षी गठबंधन के तहत ही कांग्रेस में दबाव बनाकर चारों राज्यों में सीटें हासिल कर पार्टी का विस्तार करें। इसके जरिए उनकी पार्टी का उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में विस्तार होगा और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिल सकेगा।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चार राज्यों के विधान सभा चुनावों में पार्टी नेताओं को सीटें दिए जाने के बदले कांग्रेस को गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में सीटें दिए जाने का एलान कर चुकी है। सपा का कहना है कि जिन राज्यों में पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारना है, उन सीटों पर कांग्रेस से बात हो रही है। बातचीत के बाद गठबंधन के हिसाब से उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर चुनाव लड़ा जाएगा। हालांकि देखने वाली बात अब यह होगी कि विपक्षी गठबंधन के तहत सपा को कांग्रेस कितनी सीटें देती है।
उत्तर प्रदेश
27 सितम्बर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 सितम्बर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। सपा अध्यक्ष एमपी में 28 सितम्बर तक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह लखनऊ से एमपी के रीवा पहुंचेंगे
Read in your preferred language.