मैनपुरी में पुलिस ने नशे की तस्करी कर रहे तस्कर को दबोचा, 25 लाख का माल बरामद; साथी चकमा देकर फरार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस ने शनिवार को गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पकड़े गए अपराधी के कब्जे से करीब 40 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद माल की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार की रात कुरावली थाना प्रभार