Tuesday, 15 September 2026 | 9:24 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में युवती को दिल दे बैठा दो बच्चों का बाप, करने जा रहा था कोर्ट मैरिज; तभी पहुंच गई पत्नी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विवाहिता ने दूसरी शादी करने जा रहे पति की शादी रुकवा दी। इस बात से गुस्साए पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। जनपद इटावा की रहने वाली पीड़िता ने कुर्रा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जनपद इटावा के गांव भिड़रुआ निवासी आशा देवी ने कुर्रा थाने में त
Share:
मैनपुरी में युवती को दिल दे बैठा दो बच्चों का बाप, करने जा रहा था कोर्ट मैरिज; तभी पहुंच गई पत्नी
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विवाहिता ने दूसरी शादी करने जा रहे पति की शादी रुकवा दी। इस बात से गुस्साए पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। जनपद इटावा की रहने वाली पीड़िता ने कुर्रा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

जनपद इटावा के गांव भिड़रुआ निवासी आशा देवी ने कुर्रा थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि वह विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। पति आए दिन उस से झगड़ा करता है। वह एत्मादपुर आगरा की रहने वाली एक युवती से कोर्ट मैरिज करने जा रहा था।

उसे जानकारी हुई तो प्रयागराज पहुंच कर उसने पुलिस की मदद से शादी को रुकवा दिया। इस से नाराज पति ने घर आने के बाद उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। सास ने उसके दोनों बच्चे भी अपने पास रोक लिए हैं। अब वह अपने मायके में रहने को मजबूर है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।