Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच में विराट कोहली की एक्टिंग

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 12वां मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा था . भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली मजाकिया अंदाज में दिखे. वे पाकिस्तान की पारी के 13वें ओवर के दौरान एक्टिंग करते दिखे. इससे ठीक पहले पाकिस्तान का विकेट गिरा था. दरअसल
Share:
भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच में विराट कोहली की एक्टिंग
Read in your preferred language.

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 12वां मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा था . भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली मजाकिया अंदाज में दिखे. वे पाकिस्तान की पारी के 13वें ओवर के दौरान एक्टिंग करते दिखे. इससे ठीक पहले पाकिस्तान का विकेट गिरा था. दरअसल पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक और अब्दुला शफीक ओपनिंग करने आए थे. शफीक 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए थे. वहीं इमाम 13वें ओवर में आउट हुए. उन्हें हार्दिक पांड्या ने ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इमाम के आउट होने के बाद कोहली एक्टिंग करते नजर आए. उनके हाथ पर घड़ी नहीं थी. फिर भी वे घड़ी में टाइम देखने की एक्टिंग कर रहे थे.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मैच देखने एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं. भारत के महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर भी आए थे . रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह और विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा भी अहमदाबाद पहुंची . यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुआ . यहां भारत के फैंस ब्लू जर्सी पहनकर पहुंचे हैं.