Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
UP News

IND vs PAK: भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर लगातार आठवीं जीत, सात विकेट से हराया

भारत ने विश्व कप के 12वें मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उसने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अब अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को भी हरा दिया। उसके तीन मैचों में अब छह अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्तूबर को बांग्लादेश से
Share:
IND vs PAK: भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर लगातार आठवीं जीत, सात विकेट से हराया
Read in your preferred language.

भारत ने विश्व कप के 12वें मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उसने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अब अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को भी हरा दिया। उसके तीन मैचों में अब छह अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्तूबर को बांग्लादेश से पुणे में होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम 20 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में खेलेगी।

भारत की धमाकेदार जीत
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत का क्रम जारी रखा। उसकी यह आठवीं जीत है। अब तब भारत उसके खिलाफ इस टूर्नामेंट में नहीं हारा है। कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने सात ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
इससे पहले पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान इस बार अर्धशतक से चूक गए। वह 49 रन पर पवेलियन लौट गए। इमाम उल हक ने 36, अब्दुल्ला शफीक ने 20 और हसन अली ने 12 रन बनाए। इनके अलावा छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सऊद शकील छह, मोहम्मद नवाज चार, इफ्तिखार अहमद चार, शादाख खान दो और हारिस रऊफ दो रन बनाकर आउट हो गए।

टीम इंडिया के लिए पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। गेंदबाजी करने वालों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही ऐसे रहे जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।