टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड एक ऐसे गेंदबाज के नाम पर दर्ज है, जिसका नाम सुनते ही आप चौंक जाएंगे. यूगांडा के दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज फ्रांको नसुबुगा क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मेडल ओवर डाल चुके हैं. टॉप 5 में भारत के दो गेंदबाज शामिल हैं. 44 वर्षीय नसुबुगा 56 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक 17 ओवर मेडल फेंक चुके हैं जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. नसुबुगा अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 1145 गेंदों पर 915 रन…
Category: खेल
टीम सलेक्शन के बाद जिस खिलाड़ी की सबसे अधिक चर्चा, उसकी प्लेइंग 11 में जगह मुश्किल ?
बांग्लादेश से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद सबसे अधिक चर्चा यश दयाल की है. 16 सदस्यीय भारतीय टीम में यह एकमात्र नाम है, जिसके चुने जाने से क्रिकेटफैंस हैरान हुए. इसके बाद से यश दयाल की कमबैक स्टोरी इंटरनेट पर तैरने लगीं. लेकिन यकीन मानिए 19 सितंबर से जब टेस्ट मैच खेला जाएगा, तो यश दयाल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना ना के बराबर है. आइए जानते हैं क्यों. भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में होना…
स्टेडियम में इंतजाम देख अफगानिस्तान के कोच को आया गुस्सा , कहा- हम यहां वापस कभी नहीं आएंगे।
अफगानिस्तान की टीम भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच खेलने पहुंची है. ग्रेटर नोएडा में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जाना था लेकिन पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस भी नहीं हो पाया. शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में घटिया जल निकासी, गीली आउटफील्ड और दयनीय सुविधाओं के कारण सोमवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट मैच का पहला दिन एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया. दोनों देशों के बीच पहले टेस्ट की तैयारी बारिश से प्रभावित हुई…
पैरालंपिक में 18वें नंबर पर रहा भारत, कितने मेडल अपने नाम किए? जानें किस ने कितने जीते मेडल
पूजा ओझा रविवार 8 सितंबर को वूमेंस की कयाक सिंगल 200 मीटर केएल1 स्प्रिंट कैनोइंग स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं और इसके साथ ही भारत का पैरालंपिक गेम्स में अभियान भी समाप्त हो गया. भारत ने कुल 29 मेडल अपने नाम किए. भारत ने कुल 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल के रिकॉर्ड के साथ पेरिस पैरालंपिक गेम्स का समापन किया. मेडल तालिका में भारत 18वें स्थान पर रहा. भारत टोक्यो में पिछले पैरालंपिक खेलों में पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल…
मुकेश-आवेश, अर्शदीप-खलील से कैसे आगे निकला यूपी का पेसर, टीम इंडिया में मिली एंट्री ?
बांग्लादेश से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जब भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हुई तो उसमें एक नाम चौंकाने ने सबको चौंकाया. इस टीम में यश दयाल का नाम भी शामिल है. वही यश दयाल जो पहली बार रिंकू सिंह के 5 छक्कों की वजह से चर्चा में आए थे. लेकिन तब से अब तक गंगा में बहुत पानी बह गया है. इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए मुकेश कुमार, आवेश खान और खलील अहमद जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है. भारत और बांग्लादेश के…
बाबर आजम से फिर छिन सकती है कप्तानी, रिजवान बन सकते हैं उत्तराधिकारी, पाकिस्तान क्रिकेट में गजब ड्रामा ?
पाकिस्तान के व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को दोबारा कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है. अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का कप्तान बनाया जा सकता है. वर्तमान में बाबर आजम वनडे और टी20 में पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं जबकि शान मसूद टेस्ट टीम के कप्तान हैं. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रिजवान कप्तान की दौड़ में सबसे आगे हैं. हाल में बाबर से चैंपियंस वनडे कप में कप्तानी ले ली गई. इससे साफ जाहिर होता है कि…
आर अश्विन बीसीसीआई के इस फैसले से गदगद, बताया गेम चेंजर ?
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट में डीआरएस लागू करने के फैसले का स्वागत किया है. अश्विन का कहना है कि इससे युवाओं को फायदा होगा. दलीप ट्रॉफी में पहली बार डीआरएस का इस्तेमाल हो रहा है जहां चार टीमें खेल रही हैं. अश्विन दलीप ट्रॉफी मैच के दौरान भारत डी के बल्लेबाज रिकी भुई को एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने के बाद चली चर्चा पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे. मैदानी अंपायर ने तब बल्लेबाज को आउट नहीं दिया था लेकिन भारत सी ने…
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम?
अगले साल पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेली जानी है। आईसीसी के इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। टीम इंडिया का पाकिस्तान दौरा पूरी तरह से सरकार पर निर्भर करता है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकेत दिए हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। शाह ने जारी किया घोषणा पत्रदरअसल अमित शाह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनाव से पहले बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “बातचीत और बम…
बांग्लादेश के 5 खिलाड़ी जिनसे टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क, पाकिस्तान को हराकर दिखा चुके हैं अपनी ताकत ?
पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने वाली बांग्लादेश की टीम कुछ ही दिन में भारत दौरे पर आने वाली है. भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने वाली बांग्लादेश की टीम के हौसले बुलंद हैं और वह भारत में भी करिश्माई प्रदर्शन को आतुर है. भारतीय टीम को बांग्लादेश के इन 5 खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में गजब का प्रदर्शन किया. भारतीय क्रिकेट टीम…
35 वनडे खेल चुके सिमी सिंह लड़ रहे मौत से जंग, हालत नाजुक, आयरिश बोर्ड कर रहा मदद ?
35 वनडे और 53 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके सिमी सिंह जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहे हैं. आयरलैंड के लिए खेलने वाले सिमी सिंह की हालत नाजुक है. आयरिश क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी दी है. सिमी सिंह इंटरनेशनल सर्किट में आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेलते दिखे थे. क्रिकेट आयरलैंड ने सिमी सिंह के बारे में बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है, ‘हमें सिमी सिंह के दोस्त से बुरी खबर मिली हैं. सिमी सिंह गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी…
एक मैच में 600 गेंदें फेंकने के बाद भी नहीं मिला कोई विकेट, दुनिया का सबसे बदनसीब बॉलर
कोई 100 ओवर फेंके और एक भी विकेट न मिले, ऐसा हो सकता है क्या? पढ़कर आपको भी अजीब लगा होगा न? लेकिन ऐसा हुआ है वो भी एक इंटरनेशनल मैच में. दरअसल, यह किस्सा है एक टेस्ट मैच का जिसमें एक बॉलर के साथ तब ज्यादती हो गई जब उसने दोनों पारियों में मिलाकर 600 गेंदें फेंकी, लेकिन एक भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर सका. आज से 95 साल पहले 8 मार्च 1929 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मेलबर्न टेस्ट मैच में ऐसा देखने को मिला…
पैरा एथलीटों ने लगाया पदकों का ‘पंच’, अब तक भारत की झोली में आए 20 मेडल
पेरिस पैरालंपिक में मंगलवार रात पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में पांच और पदक डाले। सबसे पहले महिलाओं की 400 मीटर टी-20 दौड़ में दीप्ति जीवनजी ने कांस्य पदक जीतकर भारत को दिन का पहला पदक दिलाया। इसके बाद पुरुषों की भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में अजीत सिंह ने रजत और संदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की ऊंची कूद टी-63 स्पर्धा में शरद कुमार पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता, जबकि मरियप्पन ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक झटका। इसके साथ…
भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, दो गोल्ड समेत एक दिन में जीते रिकॉर्ड 8 मेडल
पेरिस पैरालंपिक का 5वां दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा. भारत ने सोमवार को रिकॉर्ड 8 मेडल जीते हैं. ओलंपिक और पैरालंपिक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है, जब भारत ने एक दिन में इतने मेडल जीते हो. भारत ने पांचवें दिन दो गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए. भारत के दिन की शुरुआत योगेश ने सिल्वर के साथ की, तो दिन का अंत नित्या ने ब्रॉन्ज के साथ किया. भारत के लिए पांचवें दिन नितेश कुमार और सुमित अंतिल ने गोल्ड जीते. पेरिस…
पेरिस पैरालिम्पिक्स 2024 में पांचवें दिन भारत की झोली में आ सकते हैं 10 मेडल ?
भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक अच्छा गुजर रहा है. 4 दिन के हो चुके खेलों में भारत की झोली में कुल 7 मेडल आ चुके हैं, जिसमें 1 गोल्ड 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं. भारत ने इससे पहले टोक्यो हुए पैरालंपिक में कुल 19 मेडल अपने नाम किए थे. जाहिर है, इस बार भारतीय एथलीट्स पेरिस में उस नंबर और बड़ा बनाना चाहेंगे. तो हम आपको बताएंगे कि आज यानी पेरिस पैरालंपिक के 5वें दिन भारत की झोली में करीब 10 मेडल आ सकता हैं. आज के दिन…
कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को रखा बाहर, विराट कोहली शामिल, सहवाग के साथ ऑल टाइम प्लेइंग XI में खुद को चुना ओपनर
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारत की अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन तैयार की है. इस ऑल टाइम इलेवन में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं दी. वीरेंद्र सहवाग के साथ उन्होंने खुद को बतौर ओपनर चुना है. विराट कोहली को गंभीर ने भारत के लिए चुनी इस ऑल टाइम इलेवन में 5वें नंबर पर रखा है. महान सचिन तेंदुलकर और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भी उनकी टीम में जगह मिली है. टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर के फैसले कई बात…
जो रूट बने लॉर्ड्स के ‘लॉर्ड’, एलिस्टर कुक से छीन ली नंबर वन की कुर्सी ?
अनुभवी बल्लेबाज जो रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि लॉर्ड्स के मैदान पर हासिल की. रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर टेस्ट में अपनी सेंचुरी संख्या 34 पर पहुंचा दी. टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से किसी बल्लेबाज का यह सबस ज्यादा शतक है. उन्होंने दिग्गज एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ा. जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 121 गेंदों पर 103 रन बनाए. यह उनके…
अवनि से एक और स्वर्ण की आस, बैडमिंटन के सेमीफाइनल में सुहास-सुकांत की होगी टक्कर
पहले ही एक-एक पदक जीत चुकीं निशानेबाज अवनि लेखरा और धाविका प्रीति पाल रविवार एक सितंबर को एक बार फिर एक्शन में होंगी। व्यक्तिगत दौर में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनि सिद्धार्थ बाबू के साथ मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में चुनौती पेश करेंगी। महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा की रजत पदक विजेता प्रीति को उम्मीद है कि वह महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना जारी रखेंगी। इसके…
6,6,6,6,6,6,आयुष बडोनी बने रिकॉर्ड धारी , मैदान में कर दी छक्कों की बौछार , टीम ने बनाया 308 रन का विश्व रिकॉर्ड ?
आयुष बडोनी नाम का युवा सितारा तो याद ही होगा. जी हां हम लखनऊ सुपर जायंट्स के उसी 24 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर की बात कर रहे हैं. जिन्होंने पिछले 2 आईपीएल सीजन में धमाल मचा रखे हैं. बडोनी मौजूदा समय में दिल्ली प्रीमियर लीग में शिरकत कर रहे हैं. यहां वह साउथ दिल्ली सुपरस्टार के कप्तान भी हैं. साउथ दिल्ली सुपरस्टार और नार्थ दिल्ली के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. यहां युवा स्टार ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. बडोनी ने…
इंटरनेशनल क्रिकेट को भारी नुकसान, 6 दिन में 5 क्रिकेटर्स का संन्यास, दो भारतीय भी शामिल ?
पिछले 6 दिनों में भारत सहित विदेश के 5 स्टार क्रिकेट खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इसकी शुरुआत शिखर धवन से हुई. धवन ने 24 अगस्त की सुबह वीडियो जारी कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने का ऐलान किया वहीं धोनी की कप्तानी में करियर की शुरुआत करने वाले तेज गेंदबाज बरिंदर सरां भी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो गए. विंडीज के पेसर शैनन गैब्रियल भी इंटरनेशनल क्रिकेट में अब नहीं दिखेंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट में इन खिलाड़ियों की भरपाई आसान नहीं होगी. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर…
पेरिस पैरालंपिक्स में प्रीति पाल ने रचा इतिहास, 100 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल
प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर (T35) रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इससे पहले शूटिंग में अवनि लेखरा ने गोल्ड और मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था.पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर (T35) रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. 23 साल की प्रीति ने 14.31 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय की. प्रीति पहली भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने पैरालंपिक्स के ट्रैक इवेंट में मेडल जीता है. इस रेस के दौरान प्रीति ने अपना पर्सनल रिकॉर्ड भी तोड़ा.
