मैच फिक्सिंग मामले में पांच साल के लिए प्रतिबंधित हुए कोच

कोच नूर मोहम्मद ललई को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। नूर मोहम्मद को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के लिए मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सूचित किया गया है कि कोच नूर मोहम्मद ने खिलाड़ी को शापगीजा क्रिकेट लीग में मैच फिक्सिंग करने के लिए कहा है। पिछले साल शापागिजा क्रिकेट लीग के दौरान, यह बताया गया था कि कुछ मैचों में एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को स्पॉट फ़िक्सिंग दी गई थी। अब इस मामले में नूर मोहम्मद…

CPL फाइनल में पोलार्ड के नाइट राइडर्स भिड़ेंगे डैरेन सैमी के सेंट लूसिया से

8वें कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) के फाइनल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) का मुकाबला सेंट लूसिया जॉक्स (SLZ) से होगा. टूर्नामेंट में अब तक लगातार 11 मैचों में अजेय रही कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पहले सेमीफाइनल में जमैका टालावाह्ज (JT) को 9 विकेट से मात दी, जबकि दूसरे सेमाफाइनल में सेंट लूसिया जॉक्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स (GAW) को 10 विकेट से रौंदा. नाइट राइडर्स के लिए तीसरी बार चैम्पियन बनने का मौका त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियमें त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) और सेंट…

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी जायेंगी खिलाड़ियों के टीम

साल के आखिर में होने वाले आस्ट्रेलियाई दौरे के लिए जब तक बड़ी भारतीय टीम (Team India) की घोषणा नहीं हो जाती, कम से कम तब तक तीन चयनकर्ताओं देवांग गांधी, जतिन परांजपे शरणदीप सिंह के बने रहने की संभावना है, ताकि निरंतरता सुनिश्चित रहे. देवांग गांधी, जतिन परांजपे शरणदीप सिंह का चार साल का कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) (BCCI) के अभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने की संभावना नहीं है, बल्कि वह मौजूदा समिति के साथ ही बना रहेगा. पीटीआई इस…

फिर IPL में वापसी करेंगे सुरेश रैना , शुरुआती मुकाबलों में शायद नहीं खेल पाएं

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें एडिशन से ठीक पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर बसको चौंकाने वाले सुरेश रैना ने यूएई में होने वाले टूर्नामेंट मे ना खेलने का फैसला कर सबको हैरान कर दिया। वह निजी कारणों की वजह से भारत लौट आए अब खुद ऐसा संकेत दिए है की वह दोबारा से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वापसी कर सकते हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता को भी भरोसा है कि रैना की आईपीएल में वापसी हो सकती है। चेन्नई की टीम की तरफ से अब तक…

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी 20 की भिड़ंत आज

मेजबान इंग्लैंड का सामना दूसरे टी20 मैच में रविवार (6 सितंबर) को साउम्पटन में ऑस्ट्रेलिया से होगा। इंग्लैंड ने शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया पर दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी। मेजबान टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 162 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सर्वाधिक 43 गेंदों में 66 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच की मदद से पहले विकेट के लिए 11 ओवरों…