जब भारत पहली बार बना विश्व विजेता और लंदन के लॉर्ड्स में फहरा देश का तिरंगा

जून 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेलने इंग्लैंड गई थी। हालांकि, इस बार भारतीय टीम का कप्तान बदल चुका था। टीम में कुछ चेहरे भी बदल चुके थे। बावजूद इसके किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करेगी और विश्व विजेता बनकर उभरेगी। यहां तक कि कप्तान कपिल देव को भी इस बात की उम्मीद बहुत कम थी कि टीम खिताब जीत जाएगी, लेकिन कड़ी मेहनत और दमदार खेल के दम पर भारत विश्व विजेता बनने में सफल हो गया।…

91 साल बाद न्यूजीलैंड बना चैंपियन, जानें भारत से कहा हुई चूक

न्यूजीलैंड ने बुधवार को साउथैम्प्टन में पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराकर अपने क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत का हासिल की। 91 साल के इतिहास में न्यूजीलैंड टीम ने पहली बार कोई ICC वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले कीवियों ने 10 जनवरी 1930 को अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ जीता है। वहीं, विराट कोहली एक बार फिर अपनी कप्तानी में आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सके। ये कप्तान के रूप में उनकी तीसरी ICC हार है। इस…

स्लोवाकिया को स्पेन ने एकतरफा मुकाबले में 5-0 से दी शिकस्त

स्पेन ने बड़ी जीत के साथ यूरो कप के अंतिम-16 में प्रवेश किया। स्पेन ने स्लोवाकिया को 5-0 से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। उसके दो मैच ड्रॉ रहे थे। टीम पांच अंकों के साथ ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर रही। स्पेन की ओर से आयमेरिक लापोेर्टे (45+3वें मिनट), पाब्लो साराबिया (56वें मिनट) और फेरान टोरेस (67वें मिनट) ने गोल किए। दो गोल आत्मघाती रहे जो स्लोवाकिया के गोलकीपर मार्टिन डुब्रावका (30वें मिनट) और जुराज कुक्का (71वें मिनट) ने किए। इस टूर्नामेंट में पुर्तगाल के…

विराट कोहली और केन विलियमसन की इस फोटो ने जीता सबका दिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच साउथम्पटन के द एजिस बाउल स्टेडियम में खेला गया। इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से अपने नाम किया। तमाम उतार-चढ़ाव के बाद न्यूजीलैंड ने डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी अपने नाम की। मैच का फैसला रिजर्व डे पर हुआ। पहले पांच दिन में से दो दिन का खेल तो पूरी तरह से बारिश ने धुल डाला था। मैच के पहले और चौथे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी, इस तरह से न्यूजीलैंड ने एक…

आकाश चोपड़ा ने बताया नाम, WTC Final में भारत को किस बॉलर की कमी खली,

बारिश के लगातार खेल बिगाड़ने के बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच जारी है। मैच रिजर्व डे यानी छठे दिन भी खिंच गया है, क्योंकि बारिश और खराब मौसम की वजह से दो दिन से ज्यादा का खेल बर्बाद हुआ। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन पांचवें दिन मोहम्मद शमी की अगुवाई में भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले सेशन में 135 रनों पर ही कीवी टीम…

टोक्यो ओलंपिक का खुमार, दम दिखाने को तैयार पश्चिम के होनहार

टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में पश्चिमी यूपी के होनहार अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। ओलंपिक में यूपी के 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, इनमें से 9 खिलाड़ी पश्चिमी यूपी से हैं। इनमें छह खिलाड़ी ओलंपिक और तीन पैरा ओलंपिक में खेलेंगे। खास बात यह है कि पउप्र के सभी खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्र व किसान परिवार से हैं। जो देश को पदक दिलाने के लिए बेताब हैं। मेरठ निवासी एथलीट अन्नु रानी व पारुल चौधरी के पास अभी ओलंपिक कोटा लेने का मौका है।…

बल्ले के धमाके से हिलाया कराची से इस्लामाबाद, टीम को किया आबाद

उम्र पूछेंगे तो बताऊंगा सिर्फ 23 साल. लेकिन, अगर कमाल की बात करेंगे तो कहूंगा बेमिसाल. जी हां, इतनी तारीफ काफी ही उसके बारे में जानने को. उम्र का कच्चा है पर काम का पक्का है. अभी 24 घंटे भी तो ठीक से नहीं बीते थे जब उसने 202 की स्ट्राइक रेट वाले धमाके से कराची को हिलाया था. और, अब इस्लामाबाद को भी नहीं छोड़ा. बिल्कुल वही तेवर. बल्ले से किए धमाके में वही फ्लेवर. कुछ नहीं बदला. धमाके का पावर बेशक थोड़ा कम रहा. मसलन स्ट्राइक रेट 200…

लॉरेल हबर्ड ओलंपिक में खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर (पुरुष से महिला बनीं) एथलीट बनेंगी।

लॉरेल हबर्ड ओलंपिक में खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर (पुरुष से महिला बनीं) एथलीट बनेंगी। हबर्ड ने 185 क्रिगा भार उठाकर न्यूजीलैंड की पांच सदस्यीय महिला भारोत्तोलन टीम में जगह बनाई है। वह महिलाओं के प्लस 87 किग्रा भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। 43 वर्षीय हबर्ड मौजूदा खेलों में खेलने वाली सबसे उम्रदराज वेटलिफ्टर होंगी। उन्होंने आठ साल पहले 2013 में अपना लिंग बदलवाया था। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के ट्रांस एथलीटों के निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के लिए बने नियमों और सभी आवश्यकताओं को पूरा किया है। आईओसी नीति…

साउथ अफ्रीका के स्पिनर ने लिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट हैट्रिक, रचा दिया इतिहास

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 324 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज केशव महाराज ने हैट्रिक लेकर इसे यादगार बना डाला। मैच के चौथे दिन एक के बाद एक तीन विकेट चटकाने के साथ ही इस स्पिनर ने इतिहास के पन्ने में अपना नाम दर्ज करवाया। ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के वह पहले स्पिनर हैं। सोमवार…

नहीं हो पा रहीं ओलंपिक की तैयारियां , दीपक पूनिया, रवि कुमार की पोलैंड में ढंग से

पहलवानों की ओलंपिक की तैयारियां पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही हैं। रवि कुमार दहिया और दीपक पूनिया को अब तक रूस का वीजा नहीं मिल पाया है, जिसके चलते दोनों पहलवान पोलैंड में फंसकर रह गए है, जहां उनकी ओलंपिक की तैयारियां ढंग से नहीं हो पा रही हैं। दोनों ही पहलवानों को उन्हें प्रैक्टिस कराने वाले पहलवान नहीं मिल पा रहे हैं। पोलैंड में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खत्म हुए 10 दिन से ऊपर हो गए हैं, लेकिन अब तक रूस के वीजा पर बात नहीं बन पाई…

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सीजन 14 के दूसरे हिस्से से बाहर रहेंगे , कप्तान ने दिया ऐसा बयान

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के दूसरे हिस्से का आयोजन सितंबर में यूएई में होना है. लेकिन अब यह लगभग साफ हो चुका है इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी आईपीएल सीजन 14 के दूसरे हिस्से में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे. लिमिटिड ओवर्स टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में जगह बनाना बेहद मुश्किल होगा.दरअसल, एरॉन फिंच उन खिलाड़ियों के फैसले पर हैरान हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है. कमिंस और वॉर्नर समेत सात…

शेफाली बनीं प्लेयर ऑफ द मैच, स्नेह राणा ने भारत को हार से बचाया,

युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेल जा रहे एकमात्र टेस्ट में हार से बचने में कामयाब रही. स्नेह राणा की नाबाद 80 और तानिया भाटिया की नाबाद 44 रन की पारी ने टेस्ट मैच को चौथे दिन ड्रॉ करवा दिया. शेफाली वर्मा को हालांकि उनकी 96 और 63 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी जबकि भारत की पहली पारी…

विरासत में कुर्सी मिलती है…मेडल नहीं : मिल्खा सिंह

मिल्खा सिंह से लखनऊ आने पर तीन मुलाकातें हुईं थीं, लेकिन उनसे बात करने का मौका दूसरी बार में मिला। करीब 15 साल पहले एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि थे और सोफे पर सबसे आगे लाल ब्लेजर में बैठे थे। परिचय देते ही बोले, पूछो बेटा क्या पूछना है? काफी देर से मन में घुमड़ रहे सवाल आपस में उलझ गए और पहला सवाल ही ऐसा था कि सोचकर हंसी आती है। मैंने पूछा कि लखनऊ आकर कैसा लगा, मिल्खा हंसे और बोले, बहुत अच्छा लगता…

व‌र्ल्ड चैंपियन बेटी की मदद को उठने लगे हाथ,स्ट्रेंथ लिफ्टिग की वर्ल्ड चैंपियन है बेटी

 स्ट्रेंथ लिफ्टिग की व‌र्ल्ड चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट बेटी सुनीता की मदद को एक नहीं बल्कि अनेक हाथ आगे आने लगे है। जिससे सुनीता का अब यूरोपियन व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। रोहतक के सीसर गांव की बेटी सुनीता ने पिछले साल बैंकाक में हुई व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। दरअसल, सुनीता के परिवार की आर्थिक हालत बहुत कमजोर है। पिछले साल सुनीता के परिवार ने कर्ज लेकर बेटी को बैंकाक में हुई व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने भेजा था। जहां…

ये है कुरुक्षेत्र का सुरेंद्र जिनको कभी पिता ने हाॅकी स्टिक दिलाने से कर दिया था मना, अब ओलंपिक में जलवा दिखाएगा

छह साल की उम्र में जिस बच्चे को उसके पिता ने हाॅकी स्टिक दिलाने से इन्कार कर दिया था आज उन्हीं हाथों ने हाकी थाम विश्व भर में अपने पिता और देश का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं सुरेंद्र कुमार की। उन्‍होंने आज लगातार दूसरी बार ओलंपिक में जाने वाली भारतीय हाॅकी टीम में जगह बनाई है। हाॅकी स्टिक लेने की जिद पर अड़े सुरेंद्र ने पिता के इन्कार करने के बाद अपने पिता के दोस्त के सामने गुहार लगाई तो पिता के दोस्त सुरेंद्र व…

पाकिस्तान की जमीन पर दौड़े नहीं, उड़े थे मिल्खा सिंह! फिर कहलाए ‘फ्लाइंग सिख’

पाकिस्तान की जमीन पर हिंदुस्तान का मान बढ़ाने वाले मिल्खा सिंह (Milkha Singh) अब हमारे बीच नहीं रहे. 91 साल की उम्र में कोरोना के चलते उनका निधन हो गया. बेशक उन्होंने दुनिया छोड़ दी हो, पर ये दुनिया उन्हें हमेशा याद करेगी. 200 मीटर और 400 मीटर की जमीन पर किए उनके कमाल के लिए पूरा भारत उन्हें हमेशा सलाम करेगा. मिल्खा सिंह की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक थी उन्हें फ्लाइंग सिख का टैग मिलना. वो तमगा जो उन्हें किसी हिंदुस्तानी या गोरी चमड़ी वाले बाबू ने…

दिल की धड़कनों पर नजर रखने वाला उपकरण लगेगा क्रिस्टियन एरिक्सन के शरीर में

डेनमार्क फुटबॉल महासंघ ने गुरूवार को कहा कि क्रिस्टियन एरिक्सन के दिल की धड़कनों की निगरानी रखने के लिए उनके शरीर में एक उपकरण (आईसीडी) डाला जाएगा. एरिक्सन को यूरोपीय चैम्पियनशिप में फिनलैंड के खिलाफ डेनमार्क के मैच में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद वह अचेत होकर मैदान में गिर गये थे. इसके बाद से कोपेनहेगन अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है.दानिश महासंघ ने कहा कि डाक्टर मानते हैं कि एरिक्सन को आईसीडी (इम्प्लांटेबल काडिर्योवर्टर-डिफाइब्रिलेटर) की जरूरत है. महासंघ ने बयान में कहा, ”दिल का दौरा पड़ने…

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला, इंडिया ने खोल दिए हैं अपने पत्ते

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में आज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. करीब दो साल के लंबे सफर के बाद विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया और केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई. टीम इंडिया ने तगड़ा दांव चलते हुए मैच से एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है. वहीं कीवी टीम ने अब तक अपने पत्ते बंद ही रखे हैं.भारत को हालांकि, फाइनल मैच से पहले यहां मैच…

एक ही गेंदबाज ने लिए 70 मिनट के खेल में सभी 10 विकेट, फिर दूसरी पारी में किए पांच और शिकार

 आखिर क्रिकेट मैच के 70 मिनट के खेल में क्‍या ही हो सकता होगा. अगर आप ये सवाल इस खिलाड़ी से पूछेंगे तो जवाब मिलेगा एक पूरी की पूरी टीम 70 मिनट के खेल में आउट की जा सकती है. वो इसलिए क्‍योंकि इस खिलाड़ी के नाम ऐसा करने का रिकॉर्ड है. दिलचस्‍प बात है कि इस गेंदबाज ने यहीं रुकने का फैसला नहीं किया बल्कि मैच की दूसरी पारी में भी विपक्षी टीम के पांच बल्‍लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. यानी मैच में 20 में से कुल 15 विकेट…

Euro 2020 के अगले राउंड में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

इटली की शानदार जीत, Euro 2020 के अगले राउंड में पहुंचने वाली बनी पहली टीम: यूरो कप में गुरुवार को इटली बनाम स्विट्ज़रलैंड (Italy vs Switzerland Euro 2020) के बीच मुकाबला हुआ, इसमें इटली फुटबॉल टीम (Italy Football Team) ने स्विट्ज़रलैंड को चारो खाने चित करते हुए जीत दर्ज की. इटली फुटबॉल टीम ने स्विट्ज़रलैंड के गोल पोस्ट पर 3 लाजवाब गोल दागे, तो वहीं इटली ने स्विज़रलैंड के स्ट्राइकर्स को एक भी गोल नहीं दागने दिया. इटली ने स्विज़रलैंड पर 3-0 से जीत दर्ज करते हुए अगले यूरो कप…