BCCI का बड़ा फैसला, अंडर-23 की जगह अंडर-25 टूर्नामेंट का होगा आयोजन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने घरेलू क्रिकेट को लेकर बड़ा फैसला किया है। बीसीसीआइ इस साल अंडर-23 की जगह अंडर-25 टूर्नामेंट का आयोजन कराएगा जिससे उन क्रिकेटरों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा जो कोरोना वायरस के कारण पिछले साल घरेलू क्रिकेट खेले बिना ही ओवर एज हो गए। बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, संयुक्त सचिव जयेश जार्ज और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने शनिवार को नई दिल्ली में बैठक की। इस बैठक में बीसीसीआइ का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने को लेकर…

कैरेबियाई धुरंधर पाकिस्तान के सामने ढेर, लेकिन निकोलस पूरन ने खेली तूफानी पारी

WI vs Pak 2nd T20I: पाकिस्तान की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां टीम ने अच्छी शुरुआत की है। बारिश से बाधित हुए चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज की आधी पारी को 85 रन पर समेट दिया था। हालांकि, वो मैच नहीं हो पाया और फिर दूसरे मुकाबले में कैरेबियाई टीम को पाकिस्तान की टीम ने बुरी तरह हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। गयाना में खेले गए दूसरे टी20 मैच में मेजबान वेस्टइंडीज टीम…

पंजाब के हर हॉकी खिलाड़ी कोओलंपिक स्वर्ण जीतने पर मिलेंगे 2.25 करोड़ रुपये

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के हर हॉकी खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने पर 2.25 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे पहले, ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर पूरी टीम को 2.25 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई थी। सोढ़ी ने कहा कि राज्य के 11 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। भारत टोक्यो में ऑस्ट्रेलिया के पीछे ग्रुप-ए में दूसरे…

सीमा पूनिया का डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन

टोक्यो ओलंपिक्स के नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों के कई अहम मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें से एक डिस्कस थ्रो में भारत को सीमा पूनिया से उम्मीदें हैं। सीमा पूनिया ने अपने दूसरे प्रयास में 60.57 मीटर का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। फिलहाल वह इस स्कोर के साथ छठे स्थान पर चल रही हैं। पहले स्थान पर क्रोएशिया की एस पेरकोविच हैं, जिन्होंने 63.75 मीटर की दूरी तय की है। सीमा ने तीसरे प्रयास में 58.93 की दूरी तय की। ग्रुप ए में अपने दूसरे प्रयास में 15 में से केवल तीसरे…

लवलीना ने पक्का किया पदक, सिंधु ने रोशन किया ​उदास दिन

लवलीना बोरगोहेन ने शुक्रवार को वेल्टरवेट (69 किग्रा) के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारत के लए ओलंपिक खेलों की मुक्केबाजी रिंग से कम से कम एक कांस्य पदक पक्का कर लिया जबकि बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक के लिए तैयार हैं।पुरुषों की हॉकी टीम ने मेजबान जापान को लगातार तीसरी जीत के लिए 5-3 से हराया 1972 के बाद पहली बार अपने पूल में दूसरे स्थान पर रही। शुक्रवार की जीत ने भारत का ग्रेट ब्रिटेन के साथ क्वार्टर फाइनल संघर्ष तय किया। महिला हॉकी टीम ने…

आखिर क्यों ओलंपिक में गई पाकिस्तानी खिलाड़ी महूर शहज़ाद को पठानों से मांगनी पड़ी माफ़ी

पाकिस्तान की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी महूर शहज़ाद इन दिनों अपनी एक टिप्पणी के कारण चर्चा में हैं. महूर ने अपने वीडियो इंटरव्यू में कहा था कि- जहाँ उन्हें उपलब्धियों की तारीफ़ मिली, वहीं कुछ पठान साथी खिलाड़ी उनसे ईष्या करते हैं. महूर को अपने साथी खिलाड़ियों और पठानों पर इस टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा. इस वीडियो इंटरव्यू की आलोचना के बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह में पाकिस्तान की ध्वजवाहक रहीं महूर शहज़ाद ने अपने फ़ेसबुक और ट्विटर अकाउंट के ज़रिए यह माफ़ीनामा जारी किया…

क्वार्टर फाइनल में भारत, मौजूदा चैम्पियन अर्जेटीना को 3-1 से हराया

अंतिम क्वार्टर में किए गए दो शानदार गोलों की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को खेले गए अपने चौथे ग्रुप मैच में मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अर्जेटीना को 3-1 से हरा दिया। भारत की यह चार मैचों में तीसरी जीत है। अब उसके खाते में 9 अंक हो गए हैं वह अपने ग्रुप-ए में आस्ट्रेलिया (12) के बाद मजबूती से दूसरे क्रम पर विराजमान है। भारतीय टीम का अगले दौर में जाना तय हो गया है। भारत के लिए वरुण कुमार ने 43वें, विवेक सागर प्रसाद ने 58वें…

भारत की एक और महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

टोक्यो ओलंपिक का आज 8वां दिन है. तीरंदाज दीपिका कुमारी यहां जारी टोक्यो ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं, निशानेबाज मनु भाकर ने एक बार फिर निराश किया है 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह नहीं बना पाई हैं. मनु को फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-8 में रहने था. वह 11वें स्थान पर रहीं. 3000 मी. स्टेपलचेज हीट से ही बाहर हुए भारत के अविनाश भारत के अविनाश मुकुंद साबले यहां जारी टोक्यो ओलंपिक के एथलेटिक्स की 3000 मीटर स्टेपलचेज स्पर्धा में…

मुश्किल में फंसा क्रिकेटर ,Virat Kohli की इस इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा बवाल,

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर मुश्किलों में फंसते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस बार परेशानी क्रिकेट के मैदान नहीं बल्कि विज्ञापन जगत से जुड़ी है। विराट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का एक विज्ञापन किया था। इसमें एथलीट और ओलंपिक से जुड़ी बातें कही गई थी। विराट की इस पोस्ट को लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। अब एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी विराट के ऊपर कार्रवाई करने का फैसला किया है।विराट कोहली ने लवली प्रोफेशनल…

हॉकी में भारत ने अर्जेंटीना को ऐसे दी करारी मात, आखिरी तीन मिनट में दो गोल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की पूल-ए में ये तीसरी जीत है, उसे अब तक एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया से मिली है। अर्जेंटीना के खिलाफ भारत के दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए, वरुण कुमार और हरमनप्रीत सिंह ने दागे ये गोल। मैच में अर्जेंटीना की ओर से एकमात्र गोल 47वें मिनट में मैको कैसेला ने किया। टोक्यो: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-ए के अपने बेहद कड़े मुकाबले में गुरुवार को अर्जेंटीना पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए मेडल की उम्मीद कायम रखी है। भारत की अपने पूल में…

कार्लसन और शंकलंद जीते, फीडे विश्व शतरंज कप क्वाटर फ़ाइनल विदित नें खेला डूड़ा से ड्रॉ ,

विश्व कप शतरंज प्रतियोगिता में भारतीय ग्रांड मास्टर विदित गुजराती नें बेस्ट ऑफ टू क्वाटर फाइनल मुक़ाबले के पहले दिन पोलैंड के जान डूड़ा से बाजी ड्रॉ खेली । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे विदित नें केटालन ओपेनिंग मे शुरुआत से बढ़त बनाने की कोशिश तो की पर मोहरो की अदला बदली के बीच खेल 33 चालों मे बराबरी पर खत्म हो गया । अब कल काले मोहरो से विदित को डूड़ा का सामना करना होगा । ईरान के अमीन तबातबाई और रूस के व्लादिमीर फेडोसीव के बीच भी बाजी…

8 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित क्रुणाल के संपर्क में आए थे सभी निगेटिव, आज नहीं टलेगा मैच?

इंडिया और श्रीलंका के बीच (India vs Sri Lanka) के बीच बुधवार को तय वक्त पर टी-20 मैच शुरू हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इंडिया और श्रीलंका दोनों ही टीम के सभी खिलाड़ियों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है. पहले मंगलवार को ये टी-20 मैच होना था, लेकिन टॉस से कुछ घंटे पहले ही टीम इंडिया के क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद मैच को एक दिन के लिए टाल दिया गया था. बीसीसीआई (BCCI) ने बाद में जानकारी दी कि 8 खिलाड़ी ऐसे…

मेडल लाने पर डीएम की तरफ से मिलेगा यह तोहफा, बुलंदशहर के 3 खिलाड़ी दिखा रहे अपना दम,

इस बार Tokyo Olympics-2020 में भारत के जांबाज खिलाड़ी अपना दम दिखाने पहुंचे हैं और देश के लिए मेडल लाने की शुरुआत भी हो गई है. मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल लाकर भारत का नाम रोशन कर दिया है. इसी तरह हमें अपने देश के युवाओं का मनोबल बढ़ाना है ताकि वह पूरी दृढ़ता के साथ खेलें और मेडल्स के साथ देश वापसी करें. इसी तरह बुलंदशहर के डीएम रवींद्र कुमार ने अपने जिले को आगे बढ़ाने और वहां के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक बड़ा…

महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार, सिंधु तीसरे दौर में, तीरंदाजी में तरुणदीप बाहर,

टोक्यो ओलंपिक का आज छठा दिन है जो भारत के दृष्टिकोण से काफी खास है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु और साई प्रणीत आज अपने सफर की शुरुआत करेंगे। बॉक्सर पूजा रानी पहली बार ओलंपिक में रिंग में उतरेंगी। वहीं तरुणदीप राय, दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। जबकि रोइंग में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन के खिलाफ अपना मुकाबला खेल रही है। पांचवें दिन हॉकी और बॉक्सिंग में भारत ने जीत दर्ज कर कुछ…

स्पेन को भारत की टीम ने 3-0 से रौंदा, मेडल की ओर बढ़े कदम

टोक्यो ओलंपिक महाकुंभ में भारत के 100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लिए हुए हैं। अभी तक देश के खाते में वेटलिंफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है। आज पांचवे दिन की शुरुआत हो चुकी है और पुरुष हॉकी टीम ने मेडल की आस जगाते हुए अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से मात दी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिली 7-1 से हार को पीछे छोड़ते हुए मंगलवार को स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। भारत ने शुरुआती दो गोल पहले क्वार्टर में किए…

वेस्टइंडीज को छह विकेट से आस्ट्रेलिया ने हराकर वनडे श्रृंखला जीती

मैथ्यू वेड ने अपने करियर का 11वां अर्धशतक जड़ा जिससे आस्ट्रेलिया ने तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती। वेस्टइंडीज की टीम 45.1 ओवर में 152 रन पर आउट हो गयी थी। आस्ट्रेलिया ने वेड के 52 गेंदों पर नाबाद 51 रन से 31वें ओवर में चार विकेट पर 153 रन बनाकर जीत दर्ज की। कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर अलेक्स कैरी ने 35 और मिशेल मार्श ने 29 रन का योगदान दिया। आस्ट्रेलिया ने पहला वनडे…

10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में चूके ​मनु भाकर और सौरभ चौधर

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन का दौर जारी है. 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में आज सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी क्वालिफिकेशन के दूसरे राउंड में हारकर बाहर हो गई. भारतीय जोड़ी इस राउंड में 380 के कुल स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रही. इस से पहले क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में सौरभ और मनु भाकर ने 582 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था और दूसरे राउंड में जगह बनाई थी. दूसरे राउंड में सौरभ ने 96 और 98…

सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ कब जुड़ सकते हैं भारतीय टेस्ट टीम के साथ, हुआ खुलासा

भारतीय ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएंगे। बताया जा रहा है कि, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद ये दोनों इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे। ये दोनों खिलाड़ी इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड जाएंगे। अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच को मिस कर सकते हैं। 12 अगस्त को दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा और तब तक उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा और भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहे तो…

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, पहली तीन T20I पारियों में बनाए सबसे ज्यादा रन

सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के मध्यक्रम के शानदार विश्वसनीय बल्लेबाज के तौर पर उभर रहे हैं। मैच दर मैच उनका खेल निखरता जा रहा है और वो शानदार एंटरटेनर बनते जा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद इसी टीम के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने बेजोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इन पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाए।  सूर्यकुमार यादव ने अब तक भारत का लिए चार टी20 मैच खेले हैं और…

Ind vs SL 1st T20I: भारत को 38 रनों से मिली जीत, पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई श्रीलंकाई टीम

भारत ने श्रीलंका को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियन में  तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 38 रनों से हरा दिया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 164 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम जीत के लिए 165 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।  श्रीलंका का पहला विकेट मिनोड भानुका के तौर पर गिरा।…