विवादित रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ ओटीटी जब ओटीटी पर प्रसारित करने का ऐलान किया गया था तभी अनुमान था कि यह काफी बोल्ड होने वाला है। शो के प्रोमो में सलमान खान और करण जौहर दोनों ही ये कहते हुए पाए गए थे कि अगर यह टीवी पर आया तो बैन हो सकता है। अब ऐसा ही कुछ शो में देखने को मिला जब नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को सभी के सामने किस कर दिया। उनका ये वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। टास्क को जीतने के लिए…
Category: खेल
स्पिनरों के लिए अनुपयोगी हालात में भी जडेजा से गेंदबाजी कराने को मजबूर हुए कोहली
अपने पास चार तेज गेंदबाज होने के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली को बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा को दूसरे दिन आक्रमण में शामिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कोहली ने यह फैसला उस समय लिया जब आसमान में बादल थे हालात पूरी तरह तेज गेंदबाजों के लायक थे। इसका कारण पहले टेस्ट में भारत की धीमी ओवर-रेट थी, जिसके कारण उसे ड्रॉ पहले टेस्ट से हासिल चार में से दो अंक काट दिए गए थे। अब जबकि प्रत्येक टेस्ट…
IND vs ENG : 39 साल के जेम्स एंडरसन के आंकड़े देखकर आप भी कहेंगे, वाह भई वाह
भारत इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 364 रन बना लिए हैं. पूरी टीम आउट हो गई है. एक वक्त ऐसी संभावना थी कि टीम इंडिया 400 का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन जेम्स एंडरसन ने लोअर आर्डर को जल्दी समेट कर इस संभावना को खारिज कर दिया. जेम्स एंडरसन ने टीम इंडिया के दस में से पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. उन्होंने कुल 29 ओवर की गेंदबाजी की इस दौरान 62 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए. खास…
Ind vs Eng 2nd Test: केएल राहुल का शतक, भारत ने पहले दिन 3 विकेट पर बनाए 276 रन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरे मैच लंदन के लार्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान के 276 रन बना लिए थे। केएल राहुल 127 जबकि अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। टास हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने सधी शुरुआत की। ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शतकीय साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत…
लार्ड्स में बतौर ओपनर केएल राहुल ने जमाया शतक, लिस्ट में इन 2 भारतीय दिग्गजों के नाम
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय ओपनर के एल राहुल ने शानदार पारी खेली। नॉटिंघम में शतक जमाने से चूके इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान पर शतक जमाने के साथ भारतीय दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाई। इससे पहले भारत की तरफ से सिर्फ दो ओपनर ने ही इस मैदान पर शतक बनाया था। राहुल इस मैदान पर शतक माने वाले भारत के तीसरे ओपनर बने। लार्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…
विराट कोहली ने इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट में नहीं जीता एक भी टॉस, ट्विटर पर फैंस ने किया ट्रोल
टीम इंडिया वर्तमान में 12 अगस्त से लार्ड्स में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है। इस बीच टीम के कुछ मुख्य खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में दोनों टीमें खेल में आगे बढ़ रही थीं। भारत को शार्दुल ठाकुर को टीम से बाहर करने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी है। वहीं, इंग्लैंड को स्टुअर्ट ब्राड की कमी खलेगी, जिन्हें काफ इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा। उधर, भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से इंग्लैंड…
महिला हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये देगी झारखंड सरकार
झारखंड सरकार ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली राज्य की दो महिला हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। भारतीय टीम ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही। दो खिलाड़ी सलीमा टेटे निक्की प्रधान बुधवार को रांची पहुंचीं। राज्य सरकार द्वारा हवाईअड्डे पर संगीत नृत्य के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से दोनों खिलाड़ी सचिवालय गईं, जहां एक समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका अभिनंदन किया। उनमें से प्रत्येक को 50 लाख रुपये का चेक, एक स्कूटी, लैपटॉप…
सबसे लंबी दूरी नापकर टोक्यो के बाद वर्ल्ड रैंकिंग में भी छाए नीरज चोपड़ा
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है. टोक्यो ओलिंपिक में सोना जीतने के बाद वो अब वर्ल्ड रैंकिंग में भी छा गए हैं. जैवलिन थ्रोअर की जारी हुई ताजा रैकिंग में टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट भारत के नीरज चोपड़ा ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ थ्रोअर के बीच अपना नाम दर्ज करा लिया है. ताजा वर्ल्ड रैंकिंग में नीरज दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. ये उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है. टोक्यो ओलिंपिक के आगाज से…
न्यूजीलैंड की रोजमैरी चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हुईं
न्यूजीलैंड महिला टीम की तेज गेंदबाज रोजमैरी मायेर चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गई हैं। रोजमैरी की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज मोली पेनफोल्ड को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जो पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलेंगी। न्यूजीलैंड को इंग्लैंड दौरे पर तीन टी20 पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। रोजमैरी ने अबतक 11 वनडे मुकाबलों में चार विकेट 17 टी20 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच बॉब कार्टर ने कहा, रोजमैरी का हटना निराशाजनक है जो हमारी…
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले ये भारतीय तेज गेंदबाज चोटिल, खेलना मुश्किल
भारतीय क्रिकेट टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से लाड्स से ऐतिहासिक मैदान पर उतरना है। टीम इंडिया के इस मैच से पहले एक चिंताजनक खबर मिली है। टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर चोटिल हो गए हैं और उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। बताया जा रहा है कि गेंदबाज को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और वह दूसरे मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच…
IPL की तैयारी के लिए चेन्नई पहुंचे MS Dhoni और Suresh Raina, जानिए कब होंगे UAE रवाना
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बहुचर्चित टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बचे हुए मुकाबलों का आयोजन यूएई में किया जाना है। अगले महीने इसके बचे हुए 31 मुकाबलों को आयोजित किया जाएगा। महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी यूएई रवाना होने से पहले चेन्नई पहुंच रहे हैं। कप्तान और टीम के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैनी टीम से जुड़ने पहुंच चुके हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और सीएसके के भरोसेमंद खिलाड़ी सुरेश रैना आईपीएल 2021 के बाकी बचे हुए मुकाबलों में हिस्सा…
कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के रास्ते अब होंगे अलग, BCCI अधिकारियों को दी जानकारी- रिपोर्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री जल्दी ही टीम से अलग होने वाले हैं। इस साल यूएई में भारत की मेजबानी में आइसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। जानकारी के मुताबिक यह बतौर कोच शास्त्री का आखिरी टूर्नामेंट होगा। गौरतलब है कि पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम मुख्य कोच के तौर पर लिया जा रहा है। टीम इंडिया के मुख्य कोच शास्त्री का कार्यकाल इस साल खेले जाने वाले आइसीसी टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड उनके…
शाकिब अल हसन ने T20I क्रिकेट में किया कमाल, इस मामले में बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई। इस टी20 सीरीज में मेजबान बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से बुरी तरह हरा दिया। इसी सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश टीम के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया और वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 100 से ज्यादा टी20 विकेट लेने के मामले में दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। शाकिब अल हसन अब दुनिया के एकमात्र पुरुष क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टी20…
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इन दो खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकती है इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा है कि भारत के खिलाफ 12 अगस्त से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए ऑलराउंडर मोइन अली को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में शामिल करने के लिए ‘निश्चित रूप से’ विचार किया जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी और टीम में मोईन अली की मौजूदगी से मेजबान टीम को अपेक्षित गहराई मिलेगी, क्योंकि टीम के पास कोई अच्छा ऑलराउंडर नहीं है। बेन स्टोक्स भी मानसिक स्वास्थ्य के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड…
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 पार्ट-टू के लिए BCCI ने लागू किया बेहद हैरान कर देने वाला नियम
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 पार्ट-टू को सही तरीके से आयोजित करवाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आइपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबलों का आयोजन यूएई में किया जाएगा। इससे पहले भारत में 29 मैचों का आयोजन किया जा चुका था और अब बचे हुए 31 मैचों का आयोजन यूएई में किया जाएगा। इससे पहले भारत में आइपीएल 2021 का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन कोविड19 महामारी की वजह से इस लीग को चार मई को स्थगित करना पड़ा था। भारत में आइपीएल 2021 पार्ट-वन के दौरान बायोबबल…
पहला टेस्ट मैच बारिश की भेंट चढ़ने से भड़के कप्तान विराट कोहली, बोले- ये शर्म की बात है
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत जिस अंदाज में हुई है, उसे कोई नहीं चाहेगा। दरअसल, टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला गया, जो कि ड्रॉ रहा, क्योंकि बारिश ने पूरे मैच में आंख-मिचौली की और आखिर में मैच का नतीजा बेनतीजा रहा, जिससे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नाखुश हैं, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के पास इस मुकाबले को जीतने का बड़ा मौका था। विराट कोहली ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “हम…
भारत की जीत पर बारिश ने फेरा पानी, इंग्लैंड की बल्ले-बल्ले पहला मैच हुआ ड्रॉ
ट्रेंट ब्रिज में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में भारत को जीत के लिए दूसरी पारी में 209 रन का टारगेट मिला था। टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे और उसे मैच के पांचवें दिन जीत के लिए 157 रन बनाने थे। बारिश की वजह से पांचवें दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और दिन का खेल रद कर दिया गया। दिन…
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के शतक को मिट्टी में मिला सकता है भारत, जीत से है बस इतने रन दूर
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही इस सीरीज के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड की टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा है। यहां तक कि भारतीय बल्लेबाज जो रूट के शतक को भी मिट्टी में मिला सकते हैं, क्योंकि मौजूदा स्थिति में भारत ने मैच पर पकड़ बनाई हुई है। जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर में छठी बार पारी में पांच…
BCCI के बाद ये IPL टीम भी गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को देगी एक करोड़ रुपये का इनाम
शनिवार 7 अगस्त को भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का कमाल करने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर लगातार धन वर्षा हो रही है। हरियाणा सरकार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने नीरज चोपड़ा को नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया था और अब इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल की एक फ्रेंचाइजी ने भी गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को मोटी इनामी राशि देने की घोषणा की है। आइपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने नीरज चोपड़ा को सम्मानित करने का फैसला…
T20 World Cup से पहले मुंबई की टीम ओमान में खेलेगी T20 सीरीज, जानिए क्या है पूरी योजना
मुंबई की टीम को ओमान की क्रिकेट संस्था ने पांच या छह टी20 मैच खेलने के लिए ओमान आमंत्रित किया है, क्योंकि ओमान की टीम को टी20 विश्व कप में भाग लेना है और इसकी तैयारियों के लिए टीम अभ्यास मैच खेलना चाहती है। यह व्यवस्था मुख्य रूप से ओमान की राष्ट्रीय टीम के लिए कुछ मैच अभ्यास प्रदान करने के लिए की जा रही है, क्योंकि ओमान की टीम अक्टूबर-नवंबर टी20 विश्व कप के राउंड 1 के मैचों में भाग लेगी। मुंबई की टीम को अपने देश बुलाने की…
