रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहा विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के मैच में शिवम चौहान (Shivam Chauhan) के साथ मिलकर रनों की बौछार लगा दी और अपनी टीम हरियाणा को जम्मू एवं कश्मीर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. रोहित का पारी का हालांकि दुर्भाय्पूर्ण अंत हुआ. वह रन आउट हुए. रोहित और शिवम की बल्लेबाजी के दम पर हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 308…
Category: क्रिकेट
IND vs ENG टेस्ट बेन स्टोक्स को मिली चेतावनी ,भारत की पारी के दौरान गेंद पर लार लगाते हुए देखे गए
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भारत की पारी के दौरान गेंद पर लार लगाते हुए देखे गए। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने फिलहाल कोरोना के कारण गेंद पर लार लगाने पर रोक लगा रखी है। स्टोक्स की हरकत के बाद गेंद को सैनिटाइज किया गया। जब स्टोक्स ने गेंद पर लार लगाई तो अंपायर नितिन मेनन ने उनसे बात की और चेतावनी भी दी।यह घटना भारतीय पारी के 12वें ओवर के दौरान हुई। स्टोक्स की यह हरकत थोड़ी हैरानी भरी कही जा सकती है, क्योंकि वे सीरीज के अन्य मैच भी…
Ind vs Eng: केविन पीटरसन ने की अक्षर पटेल की जमकर तारीफ,जानिए क्या कहा
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन अपने ट्वीट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. भारत इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज चल रही है जिसमें दोनों टीमें एक एक मैच जीत चुकी है तीसरा मुकाबला पिंक बॉल अहमदाबाद में चल रह है. भारत के लिए दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे अक्षर पटेल ने 6 विकेट लिए थे जबकि अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पांच विकेट लिए थे. अब केविन पीटरसन ने लेफ्ट आर्म गेंदबाज अक्षर पटेल की ट्विटर पर जमकर तारीफ की. पीटरसन ने कहा कि अब भारत ने अक्षर को…
वो भारतीय गेंदबाज जिसकी रफ्तार बल्लेबाजों को डराती थी, लेकिन उसका अचानक करियर कम हो गया
भारत के लिए कहा जाता है कि यहां पर तेज गेंदबाज नहीं होते. लेकिन इसका सच्चाई से ज्यादा वास्ता नहीं है. समय-समय पर भारत में कई तेज गेंदबाज उभरे हैं. जिनकी गेंदें मीडियम पेस में नहीं आती थी बल्कि बल्लेबाज के पास से जब गुजरती थी तो ऐसा लगता था मानो कोई रॉकेट गुजरा हो. बल्ले से टकराती थी तो उसे थामने हाथ झनझना उठते थे. ऐसा ही एक तेज गेंदबाज पंजाब से आया था. अंडर 19 से उसने जगह बनाई और फिर घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी के साथ…
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हो सकते हैं 50 फीसदी दर्शक, सरकार से अनुमति का इंतजार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दर्शकों को शामिल करने की संभावना तलाश रहा है और दूसरे टेस्ट में 50 फीसदी दर्शकों को प्रवेश मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 13 फरवरी से शुरू होना है। भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 5 फरवरी से शुरू होगी और इसका दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 13 फरवरी से खेला जाएगा। इस मुकाबले में दर्शकों को शामिल…
ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की सीरीज जीत पर बोले लक्ष्मण, भारत ने गाबा टेस्ट जीता तो मैं भावुक हो गया
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने खुलासा करते हुए कहा कि जब टीम इंडिया ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाया तो वह काफी भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसू आ गए थे। लक्ष्मण ने स्पोर्ट्स टुडे से कहा कि जब रिषभ पंत ने मैच विजयी चौका लगाया तो मैं काफी भावुक हो गया। मैं चौथे टेस्ट के अंतिम दिन का मैच अपने परिवार के साथ देख रहा…
भारत के रिषभ पंत प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित, पुरुष वर्ग में जो रूट और स्टर्लिंग का भी नाम
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग को मंगलवार को आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए नामित किया। आईसीसी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष तथा महिला खिलाड़ी को हर महीने प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार देने की घोषणा की थी जिसके लिए आईसीसी ने मंगलवार को तीन पुरुष खिलाड़ियों को नामित किया। 23 वर्षीय पंत ने हाल ही में संपन्न हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे में दो टेस्ट मुकाबले खेले थे और सिडनी टेस्ट…
चेन्नई टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, जैक क्राउली चोट के कारण शुरुआती 2 टेस्ट से बाहर
इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जैक क्राउली कलाई में चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाना है और मैच से ठीक एक दिन पहले ही क्राउली के चोटिल होकर पहले 2 टेस्टों के लिए बाहर होने से इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान जारी कर बताया कि क्राउली का स्कैन किया गया है।…
Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से चेन्नई में दूसरा टेस्ट, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से चेन्नई में शुरू होने जा रहा है। टॉस सुबह 9 बजे होगा जबकि मैच की शुरुआत 9.30 बजे होगी। पहला टेस्ट हारने के बाद आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह मुकाबला ‘करो और मरो जैसा’ है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए उम्मीद बनाए रखने के लिए भारत के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। न्यूजीलैंड आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है। आईसीसी…
IPL से खुद को बाहर रखना बेहद मुश्किल फैसला, उम्मीद है अगले साल इसका हिस्सा जरुर बनूंगा-रूट
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए अब तक ये साल बेहद शानदार रहा है. पहले श्रीलंका में और अब भारत में-वो लगातार अपने बल्ले से रनों का अंबार खड़ा कर रहे हैं. इतने शानदार खिलाड़ी का आईपीएल में नहीं खेलना सभी के लिए हैरानी का सबब बना हुआ है. लेकिन अब रूट ने खुद आईपीएल की नीलामी से बाहर होने को लेकर खुलकर बात की है. रूट ने कहा कि, आईपीएल से खुद को बाहर रखना इतना आसान फैसला नहीं है लेकिन अपनी राष्ट्रीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते…
IND vs ENG: कोहली की सबसे कड़ी परीक्षा होगी ये टेस्ट मैच, दांव पर टेस्ट चैंपियनशिप और सम्मान!
कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीत कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर पहले टेस्ट मुकाबले में 227 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए दो मैच और इंग्लैंड के साथ सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। विश्व टेस्ट…
बीसीसीआई का चौंकाने वाला फैसला, दूसरे टेस्ट से पहले चेन्नई के पिच क्यूरेटर को हटाया गया
चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 227 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 13 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच भी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाना है. बीसीसीआई ने हालांकि दूसरे टेस्ट से पहले एक बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने चेन्नई के मैदान की पिच की देखरख करने वाले क्यूरेटर को हटा दिया है. इंडियन टीम मैनेजमेंट अब ग्राउंड्समैन वी. रमेश कुमार के साथ मिलकर पिच का जिम्मा संभाल…
भारत बनाम इंग्लैंड: यह ट्रैक अधिक गहरा दिखता है और बेन फॉक्स को लगता है कि यह पहले की पेशकश शुरू कर सकता है
इंग्लैंड के विकेटकीपर बेन फॉक्स, जो भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बड़े दस्ताने दान करने के लिए तैयार हैं, उन्हें लगता है कि ताजा चेपक ट्रैक कम रहेगा और उसी स्थान पर श्रृंखला के सलामी बल्लेबाज की तुलना में पहले की पेशकश शुरू कर सकते हैं। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 227 रनों से जीता था लेकिन चौथे दिन तक ऐसा नहीं हुआ जब लाल मिट्टी वाली चेपॉक पिच ने तेज पारी की पेशकश शुरू की। हालांकि, चार मैचों की श्रृंखला में भारत 0-1 से पिछड़ रहा है, मेजबान टीम…
कुलदीप यादव के करियर से क्यों हो रहा है खिलवाड़?
भारतीय क्रिकेट इन दिनों अपने सबसे स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। टीम इंडिया पूरी दुनिया में शानदार प्रदर्शन कर रही है और खिलाड़ी अपनी काबीलियत का लोहा मनवा रहे हैं। बीसीसीआई की एक बेहतरीन क्रिकेट स्ट्रक्चर विकसित करने के लिए तारीफ भी हो रही है लेकिन इसी दौरान कई खिलाड़ियों के करियर के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं कुलदीप यादव। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप का करियर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कुलदीप ने मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला मेंटेस्ट डेब्यू किया था।…
इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया था 16 साल के सचिन तेंदुलकर का सपना, आज बन सकता था सबसे बड़ा रिकॉर्ड
अगर क्रिकेट जगत में कोई ऐसा खिलाड़ी रहा है जिसने सबसे बड़े व सबसे ज्यादा रिकॉर्ड अपने नाम किए, तो वो महान पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ही थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तमाम बड़े आंकड़े अपने नाम कर चुके सचिन तेंदुलकर करियर के शुरुआत में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते थे जो आज तक कोई नहीं बना पाया लेकिन 31 साल पहले आज ही का वो दिन था जब सचिन उस रिकॉर्ड से चूक गए थे। बात फरवरी 1990 की है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी…
IPL 2021: संजय बांगड़ बने आरसीबी के बैटिंग कंसल्टेंट
आईपीएल 2021 का आगाज आने वाले कुछ महीनों मे होना है। ये आईपीएल का 14 वां सत्र होगा। हालांकि ये सत्र भारत में खेला जाएगा या कहीं और ये अब तक तय नहीं हुआ है। आईपीएल में मजबूत टीम होने के बावजूद रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पायी है। विराट कोहली के कप्तानी वाली टीम में एबी डिवीलीयर्स, डेल स्टेन, वाशिंगटन सुंदर और चहल जैसे खिलाड़ियों के होने के बावजूद टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम को आईपीएल के किसी भी…
Ricky Ponting की मौजूदगी में चोर घर से चुरा ले गए कार, चोरी पुलिस की पकड़ से दूर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के मेलबर्न वाले घर को पिछले हफ्ते चोरों ने निशाना बनाया। यह घटना बीते शुक्रवार को घटी जब चोर पोंटिंग के घर में सेंध लगाने में सफल रहे। इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ‘चैनल 7’ ने दी है। चोर पोंटिंग के घर में रखी कार को चुराकर ले गए। कार को बरामद करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार पुलिस ने कार को मेलबर्न के केम्बर्वेल एरिया में पाया। हालांकि कार चुराने वाले 2 लोग पुलिस से बचने से बचने में सफल…
Sanjay Manjrekar ने की भारतीय कप्तान की तारीफ बोले, Kohli के जुनून से काफी लोग होते हैं परेशान
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में गेंदबाजी की शुरुआत दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से करवाई। इसकी पूरे क्रिकेट जगत ने तारीफ की। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई टेस्ट में जो रूट की टीम के खिलाफ भारत के प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर और फुल टाइम क्रिकेट पंडित संजय मांजरेकर ने कोहली की कप्तानी की तुलना लीजेंडरी वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से की। संजय मांजरेकर सोशल मीडिया…
IPL 2021: अपने देश के लिए बना चुका है 12 हजार से ज्यादा रन, पिछले 13 सालों से ऑक्शन में रहा अनसोल्ड, अब लिया बड़ा फैसला
आईपीएल 2021 के लिए एक बार फिर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 18 फरवरी को इस सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑक्शन के लिए 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन इस बार ऑक्शन में कई बड़े दिग्गज नजर नहीं आएंगे। इन्हीं नामों में एक नाम बांग्लादेश के दिग्गज विकेटककीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का भी है। पिछले 13 सालों से मुशफिकुर रहीम लगातार आईपीएल ऑक्शन के लिए खुद का नाम देते रहे हैं। लेकिन वह अब तक एक बार फिर किसी टीम…
भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत को मिला ICC का बड़ा अवॉर्ड
ऋषभ पंत के लिए वक्त काफी अच्छी चला रहा है क्योंकि उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया में शानदार पारी खेली जबकि ब्रिस्बेन टेस्ट में अपने बल्ले से ना सिर्फ टीम इंडिया को जीत दिलाई बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया. अब आईसीसीई ने पंत को खास सम्मान दिया है. ऋषभ पंत को अब आईसीसी ने मंथ ऑफ द प्लेयर का अवॉर्ड दिया है. कुछ दिन पहले विजेताओं की घोषणा हो गई थी लेकिन अब आईसीसीई ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के…
