जल्द ही होगी श्रेयस अय्यर के कंधे की सर्जरी और करेंगे मैदान में वापसी

कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी दो मैच और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन से बाहर होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की सर्जरी 8 अप्रैल को होगी। यह 26 साल का खिलाड़ी पुणे में 23 मार्च को खेले गए पहले वनडे में जॉनी बेयरस्टो के शॉट को डाइव लगाकर रोकने की कोशिश में चोटिल हुआ था। चोटिल होने के बाद वह काफी दर्द में दिखे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस मामले की जानाकरी रखने वाले एक सूत्र…

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए IPL 2021 में ट्रंप कार्ड साबित होंगे ग्लेन मैक्सवेल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के क्रिकेट डायरेक्टर माइक हेसन का मानना है कि ग्लेन मैक्सवेल के आने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मिडिल ऑर्डर को काफी मजबूत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैक्सवेल की अटैकिंग बैटिंग टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी और इसकी वजह से बड़े खिलाड़ी खुलकर खेल सकेंगे। मैक्सवेल को आरसीबी की टीम ने इस बार के ऑक्शन में 14.25 करोड़ में खरीदा था। वर्चअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए माइक हेसन ने कहा, ‘वह शानदार हैं और बीच के ओवरों में हमें उसकी जरूरत है…

IPL ट्रॉफी या 600 करोड़ की मूवी, सुपरस्टार शाहरुख खान ने क्या चुना

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपने फिल्मों की वजह से फैन्स के दिलों पर राज करते हैं, उनके डायलॉग और उनकी आदाकारी को अक्सर ही लोग कॉपी करते हुए नजर आते हैं। शाहरुख की क्रिकेट में भी अच्छी खासी दिलचस्पी है और वह आईपीएल की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक भी हैं। 9 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल 2021 से पहले बुधवार को शाहरुख ने अपने ट्विटर पर फैन्स के लिए सवाल-जवाब सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने शाहरुख से दिलचस्प सवाल पूछते हुए उनको फंसाने की कोशिश…

इस बार टूर्नामेंट में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलेंगे हरिभजन सिंह

आईपीएल 14 का आगाज 9 अप्रैल से होने जा रहा है। इस बार आईपीएल भारत में हो रहा है। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह जिन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में हिस्सा नहीं लिया था, वो इस बार टूर्नामेंट में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलेंगे। हरभजन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो स्पोर्ट्स प्रजेंटर जतिन सप्रू के साथ साउथ इंडियन फिल्म ‘मास्टर’ के फेमस गाना वाथी कमिंग पर जमकर डांस कर रहे हैं। टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने इस वीडियो…

ऋषभ पंत बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, एक खास क्लब में हुए शामिल

ऋषभ पंत आईपीएल 14 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालेंगे। श्रेयर अय्यर के चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह से जेएसडब्लू-जीएमआर के स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने ये फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और सह मालिक किरण कुमार गांधी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दिल्ली कैपिटल्स की कमान मिलने के बाद 23 साल के पंत ने कहा कि इस टीम की कप्तानी करना मेरा एक सपना था मैं अपने टीम मालिकों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे इस भूमिका के योग्य समझा। दिल्ली कैपिटल्स…

माही भाई टाइम ट्रैवलिंग भी करने लगे हो क्या? -हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता बेहद खास है। दोनों समय-समय पर एक-दूसरे से मिलने का मौका निकालते ही रहते हैं। पिछले साल धोनी के जन्मदिन पर हार्दिक रांची पहुंच गए थे। हार्दिक होली के दिन अपने भाई क्रुणाल पांड़या और सूर्यकुमार यादव संग मुंबई इंडियंस से जुड़े। आईपीएल 2021 के लिए अपनी फ्रैंचाइजी टीम से जुड़ने के बाद हार्दिक ने धोनी की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में धोनी बेहद कूल और यंग नजर आ रहे हैं। हार्दिक…

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टी20 लीग कराई, खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) और उसके रजिस्टर्ड खिलाड़ियों पर बीसीसीआई (BCCI) कार्रवाई कर सकता है. बोर्ड के कहने के बाद भी बीसीए ने अनधिकृत बिहार क्रिकेट लीग (बीसीएल) का आयोजन नहीं रोका. टी20 लीग का आयोजन 20 से 26 मार्च के बीच पटना में किया गया. टूर्नामेंट में पांच टीमों ने हिस्सा लिया था. दरभंगा डायमंड्स की टीम विजेता रही थी. इसका यूरोस्पोर्ट चैनल पर प्रसारण भी हुआ. बीसीसीआई ने 23 मार्च को पत्र भेजकर बीसीए से कहा था कि उसकी टी20 लीग को मंजूरी नहीं मिली है और उसे…

सुनील छेत्री ने ओमान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने ओमान के खिलाफ मैच में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। सुनील ने ट्वीट किया,”उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार भारतीय शर्ट पहना, वे इस पल को सहेजकर रखें, जब आपको जीवन मे कभी प्रेरणा की आवश्यकता हो तो इन पलों को याद करें। सुरेश, आकाश, बिपिन, जैक्सन, आशुतोष, यासिर, इशान,साना, और मशूर को यादगार पदार्पण के लिए बधाई।” भारत ने गुरुवार को दुबई में ओमान के खिलाफ पहले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में 1-1…

टी20 में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था: केएल राहुल

युवा भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा है कि उन्होंने हाल ही में संपन्न इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कुछ अलग नहीं किया। राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां दूसरे वनडे मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, ‘टी-20 सीरीज के दौरान मैं तनाव में भी नहीं था। जाहिर तौर पर एक खिलाड़ी के रूप में बेंच पर बैठ कर आप निराश होते हैं। मैं पिछली बार तीन-साढ़े महीने पहले खेला था, इसलिए मैं काफी उत्साहित था और आगे भी टी-20 श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था। हर क्रिकेटर…

New Zealand vs Bangladesh: न्यूजीलैंड ने 164 रनों से जीता तीसरा वनडे,बांग्लादेश का किया सूपड़ा साफ

New Zealand vs Bangladesh 3rd ODI: बेसिन रिजर्व के वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 164 रनों से हरा दिया. न्यूजीलैंड की इस जीत में युवा बल्लेबाज़ डेवोन कॉन्वे का अहम रोल रहा. उन्होंने 126 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला. साथ ही वह मैन ऑफ द सीरीज भी रहे. न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज तीसरा मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप…

यह टीम जरूर विराट कोहली है,लेकिन इसे चला यह व्यक्ति रहा है: अजय जडेजा

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मौजूदा भारतीय टीम के सबसे बड़े लीडर के तौर पर सामने आए हैं। विराट कोहली ने टीम इंडिया को हर फॉर्मेट में लीड किया और खुद सबसे आगे आकर प्रदर्शन करके टीम के सामने उदाहरण पेश किया। यही नहीं विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने बड़ा बदलाव देखने को मिला। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया को काफी फायदा हुआ। मौजूदा भारतीय टीम दुनिया की सबसे फिट टीम में से एक है, खिलाड़ियों के निर्भीक रवैये की वजह से टीम इंडिया…

‘मैं छक्का मार सकूँ, इसलिए इंजमाम ने बदल दी थी फील्डिंग…’, सहवाग ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है. पाकिस्तान के लिए ODI क्रिकेट में सबसे अधिक रन (11739) बनाने वाले इंजमाम ने टेस्ट क्रिकेट में तीसरे स्थान पर हैं. अपनी टीम के लिए लगातार परफॉर्म करने वाले इंजमाम उल हक मैदान और मैदान के बाहर अपने शांत मिजाज के लिए भी मशहूर थे. भारतीय क्रिकेटरों से उनके संबंध हमेशा से ही मधुर रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इंजमाम से जुड़ा एक…

भारत बनाम पाकिस्तान सीरीज पर ललचाया शाहिद अफरीदी का मन, कही ये बात

भारत पाकिस्‍तान के बीच टी20 सीरीज की अटकलों के बीच पाकिस्‍तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी का मन ललचा रहा है. शाहिद अफरीदी का कहना है कि भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट काफी महत्वपूर्ण है इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते सुधर सकते हैं. शाहिद अफरीदी का बयान ऐसे वक्त सामने आया जब भारत पाकिस्तान के बीच इस साल द्विपक्षीय टी20 सीरीज कराने की मीडिया में खबरें तेज हो गई हैं. दोनों देशों के बीच 2012-13 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. शाहिद…

आईपीएल : मुंबई के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे एडम जाम्पा

रॉयल्स चेलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। 09 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में आरसीबी का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर जाम्पा अपनी शादी के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। आरसीबी के क्रिकेट निदेश माइक हेसन ने फ्रेंचाइजी के ट्विटर पेज पर वीडियो पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। हेसन ने बोल्ड डायरिस से कहा, “पहले मैच के लिए हमारे पास सभी विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे।…

जीत के बाद इस तरह जश्न मानते नजर आए भारतीय खिलाड़ी, गोद में बच्चा लिए दिखा ये प्लेयर

भारत ने इंग्लैंड को 3 वनडे की सीरीज के पहले मैच में 66 रन से मात दी। अंग्रेजों के खिलाफ इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम जश्न मानती नजर आई। भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पुणे के होटल से एक फोटो शेयर की है, जिसमें कोच समेत सभी खिलाड़ी अपनी जीत एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 317 रन बनाए। जबकि इंग्लैंड की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 42…

भारत-इंग्लैंड सीरीज में नया नियम हुआ लागू, मैच टाई होने पर ऐसे होगा विजेता का निर्धारण

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 23 मार्च से शुरू हो रही है, जो कि वर्ल्ड कप सुपर लीग का भी एक हिस्सा होगा। इस दौरान अगर मैच टाई हो जाता है, तो सुपर ओवर का खेला जाना तय है। इसके अलावा अगर सुपर और को भी ट्राई किया गया तो यह तब तक चलता रहेगा जब तक कि, कोई एक टीम जीत हासिल नहीं कर लेती है। बात की जाए वनडे के टाइम होने की तो अब तक दोनों ही टीमों के बीच 9-9 टाइम…

IND VS ENG: टॉस हारने के बाद भी खुश हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली, बताई इसकी बड़ी वजह

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में टॉस हारने के बाद केएल राहुल (KL Rahul) के खेलने को लेकर लग रही अटकलों को विराम दे दिया. उन्होंने बताया कि केएल राहुल इस मैच में खेल रहे हैं वो नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने के साथ ही विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ओपनिंग करेंगे जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर मैं और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करेंगे. केएल राहुल को मौका देने की वजह से फॉर्म में चल रहे…

लॉकडाउन का एक साल : भारतीय खेलों की दुनिया भी बदल दी कोविड-19 ने

दर्शकों के बिना मैचों का आयोजन, अभ्यास की बदली परिस्थितियां तथा जैव सुरक्षित वातावरण यानी बायो बबल पिछले एक साल में खेलों के अभिन्न अंग बन गए क्योंकि कोविड-19 और उसके बाद लगाए गए लॉकडाउन के कारण विश्व ही नहीं भारतीय खेलों का परिदृश्य भी बदल गया है. ठीक एक साल पहले भारत ही नहीं विश्व स्तर पर खेलों पर कोविड-19 महामारी का प्रकोप पड़ा था जिससे खेलों की चमक फीकी पड़ गयी. शुरुआती महीनों में तो अचानक ही सब कुछ बंद हो गया. दुनिया में कहीं भी खेल गतिविधियां…

केएल राहुल पर बोले गौतम गंभीर, बताया मिलने चाहिए मौके या किया जाए बाहर

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने हाल में भारतीय टीम एक और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का समर्थन किया है. कुछ दिन पहले वो इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवेन में भी बदलाव करने का सुझाव दे रहे थे. आज वो राहुल के बचाव में उतर गये हैं. दरअसल केएल राहुल अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वो बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके और 4 मैचों में क्रमशः 1, 0, 0 और 14 रन ही बन सके. जिसकी वजह…

रोड सेफ्टी विश्व सीरीज : इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका को हराकर जीता खिताब

भारतीय लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऑलराउंडर यूसुफ पठान भारतीय जीत के नायक रहे। उन्होंने नाबाद 62 रन बनाने के अलावा 26 रन देकर दो विकेट भी लिए। श्रीलंका की टीम रविवार की रात खेले गये मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 167 रन ही बना पाई। सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 43 जबकि चिंताका जयसिंघे ने 40 रन बनाए जबकि कप्तान तिलकरत्ने दिलशान 21 रन का योगदान…